GT vs PBKS Highlights: गुजरात ने पंजाब को चार विकेट से रौंदा, सुदर्शन का शानदार अर्धशतक
{"_id":"69f720da92cf2427110a16e4","slug":"gt-vs-pbks-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-punjab-kings-ipl-2026-46th-match-updates-2026-05-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs PBKS Highlights: गुजरात ने पंजाब को चार विकेट से रौंदा, सुदर्शन का शानदार अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 03 May 2026 11:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 03 May 2026 11:26 PM IST
खास बातें
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
गुजरात बनाम पंजाब
- फोटो : IANS
लाइव अपडेट
11:24 PM, 03-May-2026
गुजरात ने जीता मुकाबला
जेसन होल्डर की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने सूर्यांश शेडगे की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।11:04 PM, 03-May-2026
GT vs PBKS Live Score: 140 पर गुजरात की आधी टीम लौटी पवेलियन
140 के स्कोर पर गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौट गई। राहुल तेवतिया दो रन बनाकर आउट। अब सुंदर का साथ देने जेसन होल्डर आए हैं।
विज्ञापन
10:51 PM, 03-May-2026
GT vs PBKS Live Score: गुजरात को चौथा झटका
गुजरात को चौथा झटका विजयकुमार ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को बार्टलेट के हाथों कैच कराया। वह 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए राहुल तेवतिया आए हैं।10:34 PM, 03-May-2026
GT vs PBKS Live Score: गुजरात को तीसरा झटका
गुजरात को तीसरा झटका स्टोइनिस ने दिया। उन्होंने निशांत सिंधू को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ 15 रन बना पाए। अब वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।10:26 PM, 03-May-2026
GT vs PBKS Live Score: गुजरात को दूसरा झटका
गुजरात को दूसरा झटका विजयकुमार विशाक ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर के हाथों बटलर को कैच कराया। वह 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब साई सुदर्शन का साथ देने निशांत सिंधू आए हैं।10:05 PM, 03-May-2026
GT vs PBKS Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले समाप्त हो चुका है और गुजरात ने एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल साई सुदर्शन 26 और जोस बटलर 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:41 PM, 03-May-2026
GT vs PBKS Live Score: गुजरात को पहला झटका
गुजरात को पहला झटका दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने कोनोली के हाथों शुभमन गिल को कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए।09:21 PM, 03-May-2026
GT vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी समाप्त
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 164 रनों का लक्ष्य दिया। रविवार को खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन बनाए। उनके लिए सूर्यांश शेडगे ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, गुजरात के लिए जेसन होल्डर ने चार विकेट लिए जबकि सिराज और रबाडा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा राशिद खान के नाम एक विकेट रहा।08:55 PM, 03-May-2026
GT vs PBKS Live Score: पंजाब को छठा झटका
पंजाब को छठा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने सूर्यांश शेडगे को बटलर के हाथों कैच कराया। वह 29 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। अब स्टोइनिस का साथ देने मार्को यानसेन आए हैं।08:38 PM, 03-May-2026