GT vs DC Highlights: गुजरात टाइटंस ने सात विकेट से जीता मुकाबला, बटलर 97 रन बनाकर नाबाद लौटे
{"_id":"6803635a4f580f133002f9a4","slug":"gt-vs-dc-live-cricket-score-gujarat-titans-vs-delhi-capitals-ipl-2025-35th-match-updates-2025-04-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs DC Highlights: गुजरात टाइटंस ने सात विकेट से जीता मुकाबला, बटलर 97 रन बनाकर नाबाद लौटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 19 Apr 2025 07:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:41 PM IST
खास बातें
GT vs DC Indian Premier League 2025: गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड के बीच शतकीय साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। बटलर हालांकि, शतक पूरा नहीं कर सके और 97 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:40 PM, 19-Apr-2025
GT vs DC Live: गुजरात सात विकेट से जीता
जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड की शानदार साझेदारी की मदद से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए थे। जवाब में बटलर ने 54 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए जिससे गुजरात ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, बटलर शतक लगाने से चूक गए।लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया था। गिल सात रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े और टीम को संभाला। सुदर्शन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर बटलर और रदरफोर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर दिल्ली के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। बटलर और रदरफोर्ड ने तीसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की।
रदरफोर्ड इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और अंत में मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए। रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। रदरफोर्ड के आउट होने के बाद मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था। गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी और क्रीज पर तेवतिया मौजूद थे। तेवतिया ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का लगाया और दूसरे गेंद पर चौका जड़कर मैच खत्म कर दिया। तेवतिया तीन गेंदों पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिले।
07:35 PM, 19-Apr-2025
GT vs DC Live: गुजरात को तीसरा झटका
गुजरात टाइटंस को शेरफाने रदरफोर्ड के रूप में तीसरा झटका लगा है। रदरफोर्ड और बटलर के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। रदरफोर्ड 34 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात ने 19 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। उसे अब जीत के लिए छह गेंद पर 10 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
07:17 PM, 19-Apr-2025
GT vs DC Live: गुजरात का स्कोर 160 के पार
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का स्कोर 160 रन के पार पहुंच गया है। बटलर और रदरफोर्ड के बीच 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। गुजरात ने 16 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 165 रन बना लिए हैं।06:57 PM, 19-Apr-2025
GT vs DC Live: बटलर का अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने रदरफोर्ड के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली है। गुजरात ने 13 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 128 रन बनाए हैं।06:52 PM, 19-Apr-2025
GT vs DC Live: गुजरात का स्कोर 100 के पार
गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। गुजरात ने 12 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जोस बटलर के साथ शेरफाने रदरफोर्ड मौजूद हैं। रदरफोर्ड इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं।06:32 PM, 19-Apr-2025
GT vs DC Live: साई सुदर्शन आउट
गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा है। सुदर्शन और बटलर के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी, लेकिन सुदर्शन 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:26 PM, 19-Apr-2025
GT vs DC Live: गुजरात का स्कोर 65 के पार
दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने छह ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। बटलर और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।06:16 PM, 19-Apr-2025
GT vs DC Live: गुजरात का स्कोर 40 के पार
गुजरात टाइटंस का स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40 के पार पहुंच गया है। गुजरात ने गिल का विकेट जल्दी गंवा दिया था, लेकिन साई सुदर्शन और जोस बटलर ने टीम को संभाले रखा जिससे गुजरात का स्कोर चार ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 41 रन है।06:01 PM, 19-Apr-2025
GT vs DC Live: गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए।05:53 PM, 19-Apr-2025