ENG vs AUS: बारिश ने इंग्लैंड को सीरीज बराबर करने से रोका, टेस्ट ड्रॉ; ऑस्ट्रेलिया के पास एशेज बरकरार
{"_id":"64bcfc4e0b060bf4c10c5fb3","slug":"england-vs-australia-live-cricket-score-eng-vs-aus-ashes-2023-4th-test-day-5-match-at-old-trafford-stadium-2023-07-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS: बारिश ने इंग्लैंड को सीरीज बराबर करने से रोका, टेस्ट ड्रॉ; ऑस्ट्रेलिया के पास एशेज बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 23 Jul 2023 10:22 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 23 Jul 2023 10:22 PM IST
खास बातें
AUS vs ENG Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में ड्रॉ हो गया। मुकाबले के पांचवें दिन रविवार (23 जुलाई) को बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका। अंपायरों ने दिन भर इ्ंतजार करने के बाद अंत में मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया। बारिश ने इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका दिया। वह सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही थी। इस मैच में जीत के करीब पहुंची इंग्लिश टीम बारिश से नहीं जीत पाई। मैच ड्रॉ होने से एशेज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा बरकरार रहा। उसने पिछली बार एशेज सीरीज में इंग्लिश टीम को मात दी थी। अब पांचवें टेस्ट में अगर कंगारू टीम हार भी जाती है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर ही छूटेगी। ऐसे में एशेज ट्रॉफी पर उसी का हक रहेगा।
विज्ञापन
बारिश के कारण ड्रेसिंग रूम में निराश इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:04 PM, 23-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: एशेज ऑस्ट्रेलिया के पास
मैनेचेस्टर में चौथा टेस्ट ड्रॉ घोषित होने से एशेज ऑस्ट्रेलिया के पास बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 317 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 592 रन बनाए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 214 रन बना लिए थे। इंग्लैंड के पास 61 रन की बढ़त थी। मैच इंग्लैंड के पक्ष में था, लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया। पांचवें दिन बारिश के कारण खेल शुरू ही नहीं हो सका। कंगारू टीम को बल्लेबाजी नहीं करनी पड़ी। बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को हार से बचा लिया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 27 जुलाई से लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर कंगारू टीम एशेज के बाद सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने अच्छी बल्लेबाजी वाले विकेट पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करके सही फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने भी उन्हें निराश नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 317 रनों पर रोककर इंग्लैंड ने दूसरे दिन की सुबह खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद यह उसके बल्लेबाजों ने मैनचेस्टर के बेहतरीन विकेट पर जबरददस्त बल्लेबाजी की। जैक क्रॉली ने शतक लगाया तो मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 592 रन बनाकर 275 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को लगातार झटके दिए, लेकिन चौथे दिन मुश्किल परिस्थितियों में शतक लगाकर मार्नश लाबुशेन ने कंगारू टीम को मैच में वापस ला दिया। हालांकि, पांचवें दिन जब कंगारू टीम 61 रन पीछे थी, तो एक भी गेंद का खेल ही नहीं हुआ। इंग्लैंड को उम्मीद थी कि वह ऑस्ट्रेलिया के बचे हुए पांच विकेट को लेकर जीत हासिल कर लेगा, लेकिन बारिश ने ऐसा नहीं होने दिया। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर लगभग जीत हासिल कर ली, लेकिन इंग्लैंड इंग्लैंड के मौसम पर काबू नहीं पा सका।
संक्षिप्त स्कोर:
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी: 317 (मार्नश लाबुशेन 51 रन और मिचेल मार्श 51 रन; क्रिस वोक्स पांच विकेट)।
इंग्लैंड पहली पारी: 592 (जैक क्रॉली 189 रन, जॉनी बेयरस्टो नाबाद 99 रन, जो रूट 84, हैरी ब्रूक 61 रन, मोईन अली 54 रन और बेन स्टोक्स 51 रन; जोश हेजलवुड पांच विकेट)।
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी: 214-5 (मार्नश लाबुशेन 111 रन, मिचेल मार्श नाबाद 31 रन; मार्क वुड तीन विकेट)।
नतीजा: मैच ड्रॉ।
05:56 PM, 23-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: लंच के बाद बारिश शुरू
अंपायर ने बेहतर मौसम देखने के बाद भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे खेल शुरू करवाने का फैसला किया था। इस कारण पहले ही लंच की घोषणा कर दी गई थी। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि लंच के बाद खेल देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बारिश फिर से आ गई और मैदान पर कवर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
04:32 PM, 23-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: मैनचेस्टर में इंग्लैंड को मिली खुशखबरी!
मैनचेस्टर में इंग्लैंड की टीम को खुशखबरी मिली है। बारिश रुक गई है और मैदान से कवर हटा दिए गए हैं। भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद शाम 4:50 बजे लंच का एलान करेंगे। सबकुछ ठीक रहा तो पांचवें दिन का खेल शाम 5:30 बजे शुरू हो जाएगा।03:39 PM, 23-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: मैच में अब तक क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन पर सिमट गई थी। मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श को छोड़कर कोई भी कंगारू बल्लेबाज 50+ का स्कोर नहीं बना सका। डेविड वॉर्नर 32 रन, उस्मान ख्वाजा तीन रन, स्टीव स्मिथ 41 रन, ट्रेविस हेड 48 रन, कैमरन ग्रीन 16 रन और एलेक्स कैरी 20 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने 115 गेंदों में छह चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं, मार्श ने 60 गेंदों में सात चौके और एक चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान पैट कमिंस एक रन और हेजलवुड चार रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क 36 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने पांच विकेट लिए। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड को दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और मोईन अली को एक-एक विकेट मिला।दूसरे दिन इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली ने बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंने 182 गेंदों पर 21 चौके और तीन छक्के की मदद से और 103.85 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए। बेन डकेट एक रन बनाकर आउट हुए। क्राउली ने मोईन अली के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभाई। मोईन 54 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जो रूट शतक से चूक गए। वह 95 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे दिन हैरी ब्रूक 61 और बेन स्टोक्स 51 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो ने अंत में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और 81 गेंद में 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने पांच विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन को दो-दो विकेट मिले। कप्तान कमिंस ने एक विकेट लिया।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 214 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 31 और कैमरन ग्रीन तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। लाबुशेन 111 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ख्वाजा 28, वॉर्नर 18, स्मिथ 17 और हेड एक रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में अब तक मार्क वुड ने तीन और वोक्स-रूट ने एक-एक विकेट लिया है।
03:37 PM, 23-Jul-2023