फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया पर अब तक 67 रन की बढ़त, क्राउली ने बनाए 189 रन

Thu, 20 Jul 2023 11:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: रोहित राज Updated Thu, 20 Jul 2023 11:28 PM IST
खास बातें

AUS vs ENG Ashes 2023 4th Test Day-2 Highlights : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। गुरुवार (20 जुलाई) को मैच का दूसरा दिन रहा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पारी में 317 रन बनाए हैं। जवाब में इंग्लैंड ने चार विकेट पर 384 रन बना लिए हैं। कंगारू फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। उसकी नजर मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर है।

विज्ञापन
Ashes ENG vs AUS 2023 Highlights: England vs Australia 4th Test Day 2 Match Old Trafford Scorecard Updates
जैक क्राउली - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:12 PM, 20-Jul-2023

चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की अपनी पहली पारी में इंग्लिश टीम ने चार विकेट गंवाकर 384 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। फिलहाल हैरी ब्रुक 14 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाए थे। इंग्लैंड की बढ़त अब तक 67 रन की हो चुकी है। दूसरे दिन इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली ने बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंन 182 गेंदों पर 21 चौके और तीन छक्के की मदद से और 103.85 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए। बेन डकेट एक रन बनाकर आउट हुए। क्राउली ने मोईन अली के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभाई। मोईन 54 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जो रूट शतक से चूक गए। वह 95 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने अब तक दो विकेट लिए हैं। वहीं, जोश हेजलवुड और कैमरन ग्रीन को एक-एक विकेट मिला है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन पर सिमट गई थी। मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श को छोड़कर कोई भी कंगारू बल्लेबाज 50+ का स्कोर नहीं बना सका। डेविड वॉर्नर 32 रन, उस्मान ख्वाजा तीन रन, स्टीव स्मिथ 41 रन, ट्रेविस हेड 48 रन, कैमरन ग्रीन 16 रन और एलेक्स कैरी 20 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने 115 गेंदों में छह चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं, मार्श ने 60 गेंदों में सात चौके और एक चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान पैट कमिंस एक रन और हेजलवुड चार रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क 36 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने पांच विकेट लिए। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड को दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और मोईन अली को एक-एक विकेट मिला।
10:44 PM, 20-Jul-2023

ENG vs AUS Live Score: रूट शतक से चूके

इंग्लैंड को 351 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। जो रूट 95 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल हैरी ब्रुक और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने चार विकेट पर 372 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया पर उसकी बढ़त 50+ रन की हो चुकी है।
विज्ञापन
09:58 PM, 20-Jul-2023

ENG vs AUS Live Score: जैक क्राउली को कैमरन ग्रीन ने किया आउट

इंग्लैंड को 336 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। जैक क्राउली दोहरे शतक से चूक गए। वह 182 गेंदों पर 189 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन ग्रीन ने क्राउली को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और तीन छक्के लगाए। क्राउली घरेलू मैदान पर एशेज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इंग्लिश ओपनर्स में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर लेन हटन हैं। उन्होंने 1938 में ओवल में खेले गए एशेज टेस्ट में 364 रन की पारी खेली थी। दूसरे स्थान पर ओपनर ग्राहम गूच हैं। उन्होंने 1985 में ओवल एशेज टेस्ट में 196 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर ज्यॉफ्री बॉयकॉट हैं। उन्होंने 1977 में लीड्स में एशेज टेस्ट में 191 रन की पारी खेली थी। क्राउली ने जो रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 186 गेंदों पर 206 रन की साझेदारी निभाई। क्राउली का स्ट्राइक रेट 103.84 का रहा। यह एशेज टेस्ट में 150+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरा बेहतरीन स्ट्राइक रेट है। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट ने 2001 में एजबेस्टन टेस्ट में 143 गेंदों में 152 रन की पारी खेली थी। तब उनका स्ट्राइक रेट 106.29 का रहा था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर अब तक 20+ रन की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाए थे।
09:30 PM, 20-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: क्राउली दोहरे शतक के करीब

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 306 रन बना लिए हैं। फिलहाल जैक क्राउली 174 रन और जो रूट 65 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 170+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से बस 11 रन पीछे है।
09:10 PM, 20-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: रूट-क्राउली की शानदार बैटिंग

इंग्लैंड ने दो विकेट पर 290 रन बना लिए हैं। फिलहाल जैक क्राउली 166 रन और जो रूट 58 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 150+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के 317 रन के जवाब में बस 27 रन पीछे है।
08:24 PM, 20-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: क्राउली-रूट के बीच शतकीय साझेदारी

इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन टी-टाइम तक दो विकेट पर 239 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट 44 रन और जैक क्राउली 132 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्राउली बैजबॉल क्रिकेट खेल रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 100 के पार है। वहीं, रूट 125 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 109 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से 78 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 317 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:52 PM, 20-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: जैक क्राउली का शतक

इंग्लैंड के जैक क्राउली ने अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक जड़ा। उन्होंने बैजबॉल क्रिकेट की झलक दिखाते हुए 93 गेंदों पर शतक लगाया। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर गिलबर्ट जेसोप हैं। उन्होंने 1902 में द ओवल मैदान पर 76 गेंदों पर शतक जड़ा था। वहीं, यह इंग्लैंड के ओपनर्स द्वारा टेस्ट में लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। इस लिस्ट में क्राउली ही पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में 86 गेंदों पर शतक जड़ा था। तीसरे नंबर पर ग्राहम गूच हैं। उन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में 95 गेंदों पर शतक लगाया था।
07:16 PM, 20-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को दूसरा झटका

इंग्लैंड को 130 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने मोईन अली को उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराया। वह 82 गेंदों में सात चौके की मदद से 54 रन बना सके। उन्होंने जैक क्राउली के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभाई। क्राउली धीरे-धीरे अपने चौथे टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह करीब 100 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। क्राउली 87 रन और जो रूट आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 155 रन के पार है।
06:56 PM, 20-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: मोईन-क्राउली के बीच शतकीय साझेदारी

मोईन अली और जैक क्राउली ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। इन दोनों ने मिलकर इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 130 रन के पार पहुंचा दिया है। जैक क्राउली 70 रन और मोईन 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 120+ रन की साझेदारी हो चुकी है। मोईन ने टेस्ट में जनवरी 2019 के बाद पहला अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड को पहला झटका नौ के स्कोर पर लगा था। बेन डकेट एक रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए थे। 
04:35 PM, 20-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली सफलता

ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता मिचेल स्टार्क ने दिलाई। उन्होंने बेन डकेट को आउट कर इंग्लैंड को पहली पारी में पहला झटका दिया। डकेट छह गेंद पर एक रन बनाकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। इंग्लैंड ने पहली पारी में एक विकेट पर 11 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली नौ और मोईन अली एक रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed