फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS: मैनचेस्टर टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 299/8; ब्रॉड के 600 विकेट पूरे

Wed, 19 Jul 2023 11:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Jul 2023 11:47 PM IST
खास बातें

AUS vs ENG Ashes 2023 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में बुधवार (19 जुलाई) को शुरू हुआ। मैच के पहले दिन टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने के समय आठ विकेट पर 299 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
Ashes ENG vs AUS 2023 Live Score: England vs Australia 4th Test Day 1 Match Old Trafford Scorecard Updates
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : ICC/Twitter

लाइव अपडेट

11:41 PM, 19-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: पहले दिन का खेल हुआ समाप्त

मैनचेस्टर टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप के समय आठ विकेट पर 299 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क 23 और कप्तान पैट कमिंस एक रन बनाकर नाबाद हैं। कंगारू टीम के लिए पहली पारी में अब तक सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श और मार्नश लाबुशेन ने बनाए हैं। दोनों ने 51-51 रन की पारी खेली। ट्रेविस हेड 48 और स्टीव स्मिथ 41 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वॉर्नर ने 32, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरून ग्रीन ने 16 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा तीन रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। स्टुअर्ट ब्रॉड को दो सफलता मिली। मार्क वुड और मोईन अली ने एक-एक विकेट लिया है।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए। वह 600 टेस्ट विकेट लने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बनें। वह जेम्स एंडरसन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बने।

वॉर्नर फिर नहीं चल पाए
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। यह 15 सालों में पहली बार था जब इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी की हो और जेम्स एंडरसन ने मैच का पहला ओवर नहीं फेंका हो। डेविड वॉर्नर के स्ट्राइक पर होने के चलते स्टुअर्ट ब्रॉड से स्टोक्स ने गेंदबाजी की शुरुआत कराई। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका उस्मान ख्वाजा (3) के रूप में ब्रॉड ने दिया। वॉर्नर आज लय में दिख रहे थे। वह तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन क्रिस वोक्स की गेंद पर कवर ड्राइव लगाने के चक्कर में वह विकेट कीपर बेयरस्टो को कैच दे बैठे। उन्होंने 38 गेंद में 32 रन बनाए।

हेड बने ब्रॉड का 600वां शिकार
स्टीव स्मिथ ने लाबुशाने के साथ तेज गति से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। स्मिथ ने मोइन अली पर खूबसूरत छक्का भी लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने भोजनकाल तक दो विकेट पर 107 रन बनाए थे। स्मिथ इसके बाद पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए। उन्हें मार्क वुड ने 41 के निजी स्कोर पर पगबाधा कर दिया। यहां टे्रविस हेड ने लाबुशाने का साथ दिया। दोनों ऑस्ट्रेलिया को अच्छी स्थिति में ले जाते दिखाई दे रहे, लेकिन लाबुशाने ने जैसे ही सीरीज में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्हें मोइन ने पगबाधा कर दिया। चायकाल के तुरंत बाद ब्रॉड ने हेड को 48 रन पर आउट कर अपना 600वां टेस्ट विकेट लिया।

बिना स्पिनर के उतरा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट मैच में तीन तेज गेंदबाजों और दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ उतरी। यह 12 साल बाद है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना स्पिनर के टेस्ट मैच में उतरी। इससे पहले 2011-12 में पर्थ में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने सभी तेज गेंदबाज उतारे थे।
09:43 PM, 19-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके क्रिस वोक्स ने एक ही ओवर में दिए। उन्होंने कैमरन ग्रीन और मिचेल मार्श को आउट किया। ग्रीन 29 गेंद पर 16 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। वहीं, मार्श अर्धशतक लगाने के बाद जॉनी बेयरस्टो को कैच थमा बैठे। मार्श ने 60 गेंद पर 51 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 256 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी एक और मिचेल स्टार्क एक रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
08:49 PM, 19-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ब्रॉड ने ट्रेविस हेड को आउट किया

ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। स्टुअर्ट ब्रॉड ने उसे पांचवां झटका दिया है। ब्रॉड ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड को आउट कर दिया। हेड 65 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने सात चौके लगाए। हेड को ब्रॉड ने जो रूट के हाथों कैच करा दिया। उनके टेस्ट में 600 विकेट पूरे हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 216 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 20 और कैमरून ग्रीन नौ रन बनाकर नाबाद हैं।
08:07 PM, 19-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: अर्धशतक लगाकर लाबुशेन आउट

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका मार्नश लाबुशेन के रूप में लगा। वह अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए। लाबुशेन ने 115 गेंद पर 51 रन बनाए। मोईन अली ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 47 और मिचेल मार्श एक रन बनाकर नाबाद हैं।
06:46 PM, 19-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को मिली बड़ी सफलता

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में तीसरा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा। उन्हें मार्क वुड ने पवेलियन भेज दिया। वुड ने स्मिथ को एलबीडब्ल्यू कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने 52 गेंद पर 41 रन बनाए। कंगारू टीम ने तीन विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 37 और ट्रेविस हेड दो रन बनाकर नाबाद हैं।
06:05 PM, 19-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। उसने लंच तक दो विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 33 और मार्नश लाबुशेन 29 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:06 PM, 19-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को मिली दूसरी सफलता

इंग्लैंड को दूसरी सफलता क्रिस वोक्स ने दिलाई। उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। वॉर्नर 38 गेंद पर 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। मार्नश लाबुशेन 23 और स्टीव स्मिथ 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
03:55 PM, 19-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को मिली पहली सफलता

इंग्लैंड को पहली सफलता स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिलाई। उन्होंने उस्मान ख्वाजा को पहली पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया। ख्वाजा 19 गेंद पर तीन रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 12 रन बनाकर नाबाद हैं। मार्नश लाबुशेन को अभी अपना खाता खोलना है।
03:49 PM, 19-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर

मैनचेस्टर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। कंगारू टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। दोनों से टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने की।
03:11 PM, 19-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed