फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS: लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत, मेजबान इंग्लैंड को आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 257 रन

Sat, 01 Jul 2023 11:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sat, 01 Jul 2023 11:45 PM IST
खास बातें

AUS vs ENG Ashes 2023 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। शनिवार (एक जुलाई) को मैच के चौथे दिन खेल समाप्त होने के समय इंग्लैंड ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। उसे पांचवें दिन जीत के लिए 257 रन बनाने होंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट की दरकार है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 279 रन पर सिमट गई। उसे कुल 370 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य मिला।इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की टीम 325 रनों पर सिमट गई। वह पहली पारी में 91 रन पीछे रह गई थी।

विज्ञापन
Ashes ENG vs AUS 2023 Live Score: England vs Australia 2nd Test Day 4 Match lords Scorecard Updates
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:41 PM, 01-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया के आगे इंग्लैंड की हालत खराब

पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड की टीम हार के करीब है। उसे मैच के पांचवें और अंतिम दिन जीत के लिए 257 रन बनाने होंगे। उसके हाथ में छह विकेट हैं। चौथे दिन खेल समाप्त होने के समय इंग्लैंड ने चार विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 50 और कप्तान बेन स्टोक्स 29 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर ली है। इससे पहले इंग्लैंड की शुरुआत दूसरी पारी में खराब रही। 45 रन पर उसके चार विकेट गिर गए। जो रूट 18, हैरी ब्रूक चार, जैक क्रॉली और ओली पोप तीन-तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिए हैं।

इससे पहले अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (4/65) की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को एशेज के दूसरे टेस्ट में दूसरी पारी में 279 रन पर समेट दिया। मेहमान टीम ने इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया। मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी समाप्त होने के साथ ही चायकाल हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 325 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 91 रनों की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने दिन के खेल की शुरआत दो विकेट पर 130 रन से की थी।
10:41 PM, 01-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: मुश्किल में इंग्लैंड की टीम

दूसरे पारी में इंग्लैंड के चार विकेट गिर गए हैं। पूर्व कप्तान जो रूट के रूप में टीम को बड़ा झटका लगा। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। उनके बाद युवा स्टार हैरी ब्रूक भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। ब्रूक को पैट कमिंस ने चार रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड ने चार विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 20 और कप्तान बेन स्टोक्स सात रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
09:56 PM, 01-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: स्टार्क ने इंग्लैंड को दिए शुरुआती झटके

दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। मिचेल स्टार्क ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने जैक क्रॉली को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। क्रॉली छह गेंद पर तीन रन बनाकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। उनके बाद ओली पोप को स्टार्क ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पोप 10 गेंद पर तीन रन ही बना सके। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। जो रूट के साथ बेन डकेट क्रीज पर हैं।
08:50 PM, 01-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को मिला मुश्किल लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया है। कंगारू टीम दूसरी पारी में 279 रन पर सिमट गई। इस तरह उसे 370 रन की बढ़त मिली। उसने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 91 रन की बढ़त मिली थी।

नाथन लियोन आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। वह चोट के बावजूद लंगड़ाते हुए मैदान पर आए। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए मिचेल स्टार्क के साथ 15 रन की साझेदारी की। लियोन 13 गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बेन स्टोक्स ने उनका कैच लिया। स्टार्क 40 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
08:21 PM, 01-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पवेलियन लौटे

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 29 गेंद पर 11 रन बनाए। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बेन डकेट ने उनका कैच लिया। कमिंस के बाद जोश हेजलवुड भी आउट हो गए। उन्हें कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट के हाथों कैच कराया। हेजलवुड ने तीन गेंद पर एक रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क और चोटिल नाथन लियोन क्रीज पर हैं।
07:53 PM, 01-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी के रूप में दोहरा झटका लगा है। ग्रीन 67 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। ओली रॉबिन्सन की गेंद पर बेन डकेट ने उनका कैच लिया। रॉबिन्सन ने इसके बाद अपने अगले ओवर में एलेक्स कैरी को भी पवेलियन भेज दिया। कैरी 73 गेंद पर 21 रन बनाकर जो रूट को कैच थमा बैठे। उन्होंने तीन चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल सात विकेट पर 256 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 347 रन की हो गई है। कप्तान पैट कमिंस आठ और मिचेल स्टार्क दो रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:51 PM, 01-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 300 रन के पार

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन 15 और एलेक्स कैरी 13 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 300 रन के पार हो गई है। उसने कुल 318 रन की लीड ले ली है।
05:31 PM, 01-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: ट्रेविस हेड का भी नहीं चला बल्ला

पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाने वाले ट्रेविस हेड का बल्ला दूसरी पारी में नहीं चला। वह 16 गेंद पर सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर जो रूट ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 293 रन की हो गई है। कैमरन ग्रीन के साथ एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं।
05:04 PM, 01-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में बड़ा झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने स्टीव स्मिथ को जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने 62 गेंद पर 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 192 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त अब 283 रन की हो गई है। ट्रेविस हेड के साथ कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं।
04:51 PM, 01-Jul-2023

ENG vs AUS Test Live: चौथे दिन इंग्लैंड को मिली पहली सफलता

चौथे दिन के खेल में इंग्लैंड को पहली सफलता उस्मान ख्वाजा के रूप में लगी। ख्वाजा 187 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर मैथ्यू पॉट्स ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 33 रन बनाकर नाबाद हैं। ख्वाजा के बाद बल्लेबाजी के लिए ट्रेविस हेड क्रीज पर आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed