ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में लगे शुरुआती झटके, जीत से 174 रन दूर; वॉर्नर-लाबुशेन और स्मिथ फेल
{"_id":"649023950b581bbc73020897","slug":"england-vs-australia-live-cricket-score-eng-vs-aus-ashes-2023-1st-test-day-4-match-at-edgbaston-stadium-update-2023-06-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में लगे शुरुआती झटके, जीत से 174 रन दूर; वॉर्नर-लाबुशेन और स्मिथ फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 19 Jun 2023 11:49 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:49 PM IST
खास बातें
AUS vs ENG Ashes 2023 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन सोमवार (19 जून) को ऑस्ट्रेलिया ने 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। उसे पांचवें और अंतिम दिन जीत के लिए 174 रन और बनाने होंगे।
विज्ञापन
लाबुशेन के आउट करने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : ICC/Twitter
लाइव अपडेट
11:43 PM, 19-Jun-2023
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्ट टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य मिला है। ऐसे में मैच के पांचवें और अंतिम दिन उसे जीत के लिए 174 रन और बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के हाथ में अभी सात विकेट है। पहली पारी में शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा 34 और स्कॉट बोलैंड 13 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में तीन झटके लगे। डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन बड़ा स्कोर बनाने में फेल हो गए। वॉर्नर 36, लाबुशेन 13 और स्टीव स्मिथ छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो लिए हैं। वहीं, ओली रॉबिंसन ने एक विकेट अपने नाम किया है।
273 रन पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी
इससे पहले इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 273 रन पर सिमट गई। उसने पहली पारी में आठ विकेट पर 393 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 386 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड को सात रन की बढ़त पहली पारी में मिली थी। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रन का लक्ष्य है।
रूट और ब्रुक ने बनाए इंग्लैंड के लिए ज्यादा रन
इससे पहले स्पिनर नाथन लियोन और कप्तान पैट कमिंस की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की दूसरी पारी को 273 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड के लिए अनुभवी बल्लेबाज जो रूट और हैरी ब्रुक ने 46-46 रन की पारी खेली। रूट ने 55 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, ब्रुक ने 52 गेंदों की पारी में पांच चौके जड़े। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन को चार-चार विकेट मिले।
बड़ी पारी नहीं खेल पाए स्टोक्स
इंग्लैंड को कप्तान बेन स्टोक्स से दूसरी पारी में बड़ी पारी की उम्मीद थी जिससे मेजबान टीम बड़ा लक्ष्य देने में सफल हो जाती, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। स्टोक्स एक छोर पर खड़े होकर अपनी पारी को बड़ी करने कर रहे थे लेकिन वह कमिंस द्वारा एलबीडब्ल्यू हो गए। स्टोक्स ने 66 गेंदों की पारी में 43 रन बनाए और पांच चौके जड़े। इसके बाद रॉबिंसन और ब्रॉड ने मेहमान टीम के गेंदबाजों को सफलता से पाने के लिए कुछ समय के लिए दूर किया।
11:00 PM, 19-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया। उन्होंने मार्नश लाबुशेन को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। लाबुशेन ने 15 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 27 और स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 197 रन और बनाने हैं।
विज्ञापन
10:39 PM, 19-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वह 57 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। वॉर्नर ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 23 और मार्नश लाबुशेन आठ रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 211 रन और बनाने हैं।08:55 PM, 19-Jun-2023
इंग्लैंड की दूसरी पारी समाप्त
इंग्लैंड की दूसरी पारी 273 रन पर सिमट गई। पहली पारी में इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 393 रन बनाकर घोषित की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए थे। ऐसे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रन का लक्ष्य रखा है।इंग्लैंड की दूसरी पारी में जैक क्राउली सात रन, बेन डकेट 19 रन, ओली पोप 14 रन, जो रूट 46 रन, हैरी ब्रूक 46 रन, कप्तान बेन स्टोक्स 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लोअर मिडिल ऑर्डर में जॉनी बेयरस्टो ने 20 रन, मोईन अली ने 19 रन, ओली रॉबिन्सन ने 27 रन और जेम्स एंडरसन ने 12 रन की पारी खेली। स्टुअर्ट ब्रॉड 10 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड को एक-एक विकेट मिला।
08:36 PM, 19-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: नाथन लियोन को मिली चौथी सफलता
नाथन लियोन ने ओली रॉबिंसन को आउट कर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। रॉबिंसन ने 44 गेंद पर 27 रन बनाए। लियोन की गेंद पर कैमरून ग्रीन ने उनका कैच लिया। इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 271 रन की हो गई है।08:16 PM, 19-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: मोईन अली का भी नहीं चला बल्ला
मोईन अली इस मैच में बल्ले से फेल रहे। वह दूसरी पारी में 19 रन बनाकर आउट हो गए। मोईन ने 31 गेंदों का सामना किया। जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी ने उनका कैच लिया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 252 रन की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:35 PM, 19-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को लगा दोहरा झटका
इंग्लैंड को दोहरा झटका लगा है। 46वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो और 49वें ओवर में कप्तान बेन स्टोक्स आउट हो गए। नाथन लियोन ने 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू कर दिया। बेयरस्टो ने 39 गेंद पर 20 रन बनाए। उनके बाद कप्तान स्टोक्स भी चलते बने। स्टोक्स को 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर पैट कमिंस ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने 66 गेंद पर 43 रन बनाए। इंग्लैंड ने फिलहाल सात विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। दूसरी पारी में उसकी कुल बढ़त 222 रन की हो गई है। मोईन अली के साथ ओली रॉबिंसन क्रीज पर हैं।06:42 PM, 19-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड को बड़ी साझेदारी की आवश्यकता
इंग्लैंड की टीम को एक बड़ी साझेदारी की आवश्यकता है। पांच विकेट गिर जाने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। स्टोक्स ने 22 और बेयरस्टो ने चार रन बना लिए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 40 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन है।05:48 PM, 19-Jun-2023
ENG vs AUS Test Live: हैरी ब्रुक भी पवेलियन लौटे
इंग्लैंड को पांचवां झटका हैरी ब्रुक के रूप में लगा। वह 52 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हो गए। ब्रुक को नाथन लियोन ने मार्नश लाबुशेन के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स के साथ जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं।05:25 PM, 19-Jun-2023