ENG vs SL Highlights: वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड की चौथी हार, श्रीलंका ने आठ विकेट से हराया
{"_id":"653a186f1688621831073923","slug":"eng-vs-sl-live-cricket-score-england-vs-sri-lanka-wc-2023-25th-match-at-chinnaswamy-stadium-update-2023-10-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs SL Highlights: वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड की चौथी हार, श्रीलंका ने आठ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 26 Oct 2023 07:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 26 Oct 2023 07:50 PM IST
खास बातें
Sri Lanka vs England ICC ODI World Cup 2023 Highlights: विश्व कप के 25वें मैच में गत विजेता इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। इस विश्व कप के पांच मैचों में यह इंग्लैंड की चौथी हार है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 160 रन बना लिए और मैच आठ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:32 PM, 26-Oct-2023
श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया
श्रीलंका ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। इस विश्व कप में यह इंग्लैंड की चौथी हार है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवर में 156 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने 25.4 ओवर में दो विकेट खोकर 160 रन बना लिए और मैच आठ विकेट से अपने नाम किया।पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की। जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान की जोड़ी ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। मलान 28 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। जो रूट तीन रन बनाकर रन आउट हुए। बेयरस्टो को 30 रन के स्कोर पर कसून रजिता ने आउट किया। कप्तान बटलर आठ और लिविंगस्टोन एक रन बनाकर आउट हुए।
85 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम संघर्ष कर रही थी। हालांकि, एक छोर पर बेन स्टोक्स खड़े थे। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों से सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड के बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर विकेट फेंकते रहे। मोईन अली 15, क्रिस वोक्स 0 और आदिल राशिद दो रन बनाकर आउट हुए। इस बीच बेन स्टोक्स भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। राशिद ने अपनी लापरवाही से विकेट गंवाया। अंत में मार्क वुड भी पांच रन बनाकर आउट हो गए। विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए। एंजेलो मैथ्यूज और कसून रजिता को दो-दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में क्या हुआ?
157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं थी। कुसल परेरा चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस भी 11 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 23 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका मुश्किल में फंस सकती थी, लेकिन पथुम निसांका और सदीर समरविक्रमा ने शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। निसांका 77 रन और सदीरा 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए दोनों विकेट डेविड विली ने लिए।
07:27 PM, 26-Oct-2023
ENG vs SL Live Score: समरविक्रमा का अर्धशतक
सदीरा समरविक्रमा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 44 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। निसांका के साथ उन्होंने शतकीय साझेदारी की है। अब श्रीलंकाई टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
07:20 PM, 26-Oct-2023
ENG vs SL Live Score: निसांका का अर्धशतक
पथुम निसांका ने 54 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने एक बार फिर बेहतरीन पारी खेली है। उनकी शानदार पारी के चलते श्रीलंका की टीम जीत की तरफ बढ़ रही है।06:43 PM, 26-Oct-2023
ENG vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। निसांका और समरविक्रमा अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। अब श्रीलंकाई टीम जीत की तरफ बढ़ रही है। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 110/2 है।06:15 PM, 26-Oct-2023
ENG vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। पथुम निसंका और सदीरा समरविक्रमा ने बेहतरीन साझेदारी की है। दोनों अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहै हैं। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 72/2 है।05:50 PM, 26-Oct-2023
ENG vs SL Live Score: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा
23 रन पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा है। कुसल मेंडिस 12 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। डेविड विली ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच कराया। अब निसांका के साथ समरविक्रमा क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 38/2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:31 PM, 26-Oct-2023
ENG vs SL Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू
157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, परेरा एक बार फिर छोटे स्कोर पर आउट हो गए। डेविड विली ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। कुसल मेंडिस और पथुम निसांका क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 15/1 है।04:58 PM, 26-Oct-2023
ENG Vs SL Live: इंग्लैंड की टीम 156 रन पर सिमटी
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 156 रन पर सिमट गई है। 2019 में विश्व विजेता बनने वाली टीम के लिए यह विश्व कप बेहद खराब रहा है। इस मैच में भी यह टीम 33.2 ओवर ही खेल पाई। सबसे ज्यादा 43 रन बेन स्टोक्स ने बनाए। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 30 और डेविड मलान ने 28 रन बनाए। श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए। एंजेलो मैथ्यूज और कसून रजिता को दो-दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट हासिल किया।पहली पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की। जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान की जोड़ी ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। मलान 28 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। जो रूट तीन रन बनाकर रन आउट हुए। बेयरस्टो को 30 रन के स्कोर पर कसून रजिता ने आउट किया। कप्तान बटलर आठ और लिविंगस्टोन एक रन बनाकर आउट हुए।
85 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम संघर्ष कर रही थी। हालांकि, एक छोर पर बेन स्टोक्स खड़े थे। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों से सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड के बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर विकेट फेंकते रहे। मोईन अली 15, क्रिस वोक्स 0 और आदिल राशिद दो रन बनाकर आउट हुए। इस बीच बेन स्टोक्स भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। राशिद ने अपनी लापरवाही से विकेट गंवाया। अंत में मार्क वुड भी पांच रन बनाकर आउट हो गए। विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए। एंजेलो मैथ्यूज और कसून रजिता को दो-दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट हासिल किया।
04:54 PM, 26-Oct-2023
ENG Vs SL Live: इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा
147 रन पर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा है। आदिल राशिद दो रन बनाकर रन आउट हुए। श्रीलंकाई विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने अपनी चतुराई से टीम को विकेट दिलाया। वाइड गेंद पकड़ने के बाद उन्होंने देखा कि दूसरे छोर पर बल्लेबाज राशिद क्रीज से बाहर घूम रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए मेंडिस ने अपने ग्लव्स उतारे और सटीक थ्रो के साथ गिल्लियां बिखेर दीं। उनकी समझदारी ने श्रीलंका को विकेट दिलाा।04:53 PM, 26-Oct-2023