Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs PAK Highlights: पाकिस्तान की दूसरी पारी 220 रन पर सिमटी, इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पारी और 47 रन से जीता

Fri, 11 Oct 2024 12:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Oct 2024 12:30 PM IST
खास बातें

ENG vs PAK 1st Test Day 5 Highlights : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में खेला गया। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने सात विकेट पर 823 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। उन्हें 267 रन की बढ़त हासिल थी। इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 152 रन बना लिए थे। शुक्रवार को पांचवें दिन पाकिस्तान टीम 220 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
ENG vs PAK Test Highlights Pakistan vs England 1st Test Day 5 Scorecard Multan Updates
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : ECB

लाइव अपडेट

12:20 PM, 11-Oct-2024

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पारी और 47 रन से जीता

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 47 रन से हरा दिया है। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने सात विकेट पर 823 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। उन्हें 267 रन की बढ़त हासिल थी। इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 152 रन बना लिए थे। शुक्रवार को पांचवें दिन पाकिस्तान टीम 220 रन पर सिमट गई। गुरुवार के स्कोर में टीम 68 रन ही जोड़ पाई और बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अगला मुकाबला 15 अक्तूबर से मुल्तान में ही खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम की यह टेस्ट में लगातार छठी हार है। इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम को लगातार तीन टेस्ट और बांग्लादेश ने लगातार दो टेस्ट में हराया था। वहीं, अपने घर में पाकिस्तान लगातार तीसरा टेस्ट हारा है।
11:38 AM, 11-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: इंग्लैंड जीत से तीन विकेट दूर

191 पर पाकिस्तान की टीम को सातवां झटका लगा। जैक लीच ने अगा सलमान को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 84 गेंद में सात चौके की मदद से 63 रन बना सके। पाकिस्तान अभी भी इंग्लैंड से 76 रन पीछे है। सलमान ने आमिर जमाल के साथ सातवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी निभाई। जमाल का साथ निभाने शाहीन अफरीदी आए हैं। 
विज्ञापन
11:11 AM, 11-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: पांचवें दिन का खेल जारी

पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। अगा सलमान और आमिर जमाल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक सातवें विकेट के लिए 90+ रन की साझेदारी हो चुकी है। पाकिस्तान को पारी से हार बचाने के लिए 80+ रन की जरूरत है। वहीं, इंग्लैंड को पाकिस्तान को 267 रन के अंदर समेटना है और उसे चार विकेट और लेने हैं। पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में अब तक छह विकेट पर 170+ रन बना लिए हैं।
10:17 AM, 11-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: पाकिस्तान की पहली पारी

पाकिस्तान की पहली पारी 556 रन पर खत्म हुई थी। इस टीम के लिए अब्दुल्लाह शफीक, कप्तान शान मसूद और अगा सलमान ने शतक जड़े। इंग्लैंड के लिए स्पिनर जैक लीच ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। अब्दुल्ला शफीक ने 184 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली थी। वहीं, कप्तान शान मसूद ने 177 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 151 रन की पारी खेली थी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 253 रन की साझेदारी हुई थी। सैम अयूब चार रन और बाबर आजम 30 रन बनाकर आउट हुए थे। 

पाकिस्तान टीम को पांचवां झटका नसीम शाह के रूप में लगा। उन्होंने 81 गेंद में 33 रन की पारी खेली। नसीम ने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए। उन्होंने शकील के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। नसीम के आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। ब्राइडन कार्स ने नसीम को, जबकि जैक लीच ने रिजवान को आउट किया। इसके बाद अच्छी बल्लेबाजी कर सऊद शकील भी आउट हो गए। वह शतक से चूक गए। शकील ने 177 गेंद में आठ चौके की मदद से 82 रन की पारी खेली।

इसके बाद आमिर जमाल सात रन बनाकर ब्राइडन कार्स का शिकार बने। पाकिस्तान की पारी को इसके बाद सलमान ने शाहीन अफरीदी के साथ मिलकर संभाला, लेकिन लीच ने शाहीन को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। लीच का यह इस मैच का तीसरा विकेट था। शाहीन 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके कुछ देर बाद जो रूट ने अबरार अहमद को आउट कर पाकिस्तान को ऑलआउट कर दिया। अबरार अंतिम बल्लेबाज के रूप में तीन रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से लीच के अलावा गस एटकिंसन और ब्राइडन कार्स ने दो-दो विकेट लिए, जबकि क्रिस वोक्स, शोएब बशीर और रूट को एक-एक विकेट मिला।
10:16 AM, 11-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: ब्रूक 34 साल में इंग्लैंड के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

ब्रूक ने इसके साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। 34 साल में वह इस प्रारूप में इंग्लैंड के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा 1954 में डेनिस कॉम्पटन ने किया था, जिन्होंने ट्रेंट ब्रिज में 278 रनों की पारी खेली थी। वहीं, इंग्लैंड के लिए 34 साल बाद किसी बल्लेबाज ने टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा है। ब्रूक से पहले यह कारनामा इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम बूच ने किया था। उन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ 333 रन बनाए थे।
10:15 AM, 11-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: रूट-ब्रूक ने की इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

इंग्लैंड अगर पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त लेने में सफल रहा तो उसका सबसे बड़ा श्रेय ब्रूक और रूट की साझेदारी को जाता है। पाकिस्तान के बड़े स्कोर के जवाब में इंग्लैंड ने एक समय अपने तीन विकेट 249 रन पर गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद रूट और ब्रूक ने अपने पैर चट्टान की तरह क्रीज पर जमा लिए। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 454 रनों की साझेदारी की। यह टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए की गई चौथी सबसे बड़ी और इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 AM, 11-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: ब्रूक ने बनाया रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे, लेकिन उसकी गेंदबाजी काफी खराब रही और रूट तथा ब्रूक ने शानदार पारी खेल इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। पहले टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 267 रनों की बढ़त बना ली है। इस दौरान ब्रूक ने अपने करियर का पहला तिहरा शतक जड़ा। ब्रूक एक पारी में 300 से अधिक रन बनाने वाले छठे इंग्लिश बल्लेबाज बन गए।
10:14 AM, 11-Oct-2024

PAK vs ENG Live Score: इंग्लैंड का पहाड़नुमा स्कोर

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहली पारी सात विकेट पर 823 रन बनाकर घोषित की। इंग्लैंड ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का चौथा सर्वोच्च बनाया। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 317 रन बनाए और उनका साथ जो रूट ने बखूबी निभाया। रूट ने 262 रनों की पारी खेली। रूट और ब्रूक की शानदार पारियों से इंग्लैंड ने टेस्ट में कीर्तिमान रचा और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 
09:57 AM, 11-Oct-2024

ENG vs PAK Highlights: पाकिस्तान की दूसरी पारी 220 रन पर सिमटी, इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पारी और 47 रन से जीता

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान में जारी है। आज पांचवां दिन है। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने सात विकेट पर 823 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। उन्हें 267 रन की बढ़त हासिल थी। इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 152 रन बना लिए थे। आज टीम उससे आगे खेल रही है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed