DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया, लगातार दूसरे मैच में चमके रिजवी
{"_id":"69d0d0639e779603e50b6d41","slug":"dc-vs-mi-ipl-live-score-delhi-capitals-vs-mumbai-indians-match-scorecard-updates-2026-04-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया, लगातार दूसरे मैच में चमके रिजवी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 04 Apr 2026 07:03 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:03 PM IST
खास बातें
DC vs MI IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 सीजन की शानदार शुरुआत की है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिजवी ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। समीर के दम पर ही दिल्ली मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
समीर रिजवी
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
07:03 PM, 04-Apr-2026
Live Score DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत
समीर रिजवी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया है। दिल्ली ने इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने समीर रिजवी के 90 रन की पारी के दम पर 18.1 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर अपने नाम किया। समीर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे और उन्होंने लगातार दूसरे मैच में प्रभाव छोड़ा।समीर ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की और डेविड मिलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दिल्ली ने रिजवी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा। रिजवी ने पहले पाथुम निसांका के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और फिर मिलर के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। समीर हालांकि, शतक पूरा नहीं कर सके और 51 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के लिए निसांका ने 44 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर 21 रन बनाकर नाबाद रहे और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद तीन रन बनाए।
06:53 PM, 04-Apr-2026
Live Score DC vs MI: रिजवी शतक से चूके
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिजवी शतक लगाने से चूक गए हैं। कॉर्बिन बॉश ने रिजवी को आउट किया जो 51 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। रिजवी और मिलर के बीच चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
06:41 PM, 04-Apr-2026
Live Score DC vs MI: मिलर-रिजवी की साझेदारी
समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी है और डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। समीर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं और अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं।06:26 PM, 04-Apr-2026
Live Score DC vs MI: रिजवी का पचासा
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे समीर रिजवी ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया है। रिजवी ने 31 गेंदों पर पचासा पूरा किया। रिजवी ने इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ नाबाद 70 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।06:18 PM, 04-Apr-2026
Live Score DC vs MI: निसांका अर्धशतक से चूके
मिचेल सैंटनर ने पाथुम निसांका को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया है। निसांका शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 30 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हो गए। निसांका और समीर रिजवी के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई।06:00 PM, 04-Apr-2026
Live Score DC vs MI: निसांका ने संभाली पारी
शुरुआती झटके लगने के बाद पाथुम निसांका ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाल लिया है। दिल्ली के लिए समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं। पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 42 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:39 PM, 04-Apr-2026
Live Score DC vs MI: नीतीश राणा रन आउट
मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती झटके लगे हैं। राहुल चाहर ने पहले केएल राहुल को आउट किया और अब नीतीश राणा रन आउट होकर पवेलियन लौटे। नीतीश खाता भी नहीं खोल सके।05:34 PM, 04-Apr-2026
Live Score DC vs MI: दिल्ली को पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में झटका लगा है। दीपक चाहर ने केएल राहुल को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। राहुल तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए।05:15 PM, 04-Apr-2026
Live Score DC vs MI: मुंबई ने दिया 163 रनों का लक्ष्य
कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने सबसे ज्यादा 51 रन की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए। वहीं, लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विपरज निगम और टी. नटराजन को एक-एक सफलता मिली।05:04 PM, 04-Apr-2026