CSK vs PBKS Highlights: चेन्नई प्लेऑफ से बाहर, पंजाब ने चार विकेट से हराया; चहल के बाद श्रेयस-प्रभसिमरन चमके
{"_id":"68121c16d5721c9dc004c70f","slug":"csk-vs-pbks-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-punjab-kings-ipl-2025-49th-match-updates-2025-04-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs PBKS Highlights: चेन्नई प्लेऑफ से बाहर, पंजाब ने चार विकेट से हराया; चहल के बाद श्रेयस-प्रभसिमरन चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 30 Apr 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:30 PM IST
खास बातें
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए। उनके लिए सैम करन ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में पंजाब ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
11:30 PM, 30-Apr-2025
पंजाब ने चेन्नई को हराया
युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घर में चार विकेट से हरा दिया। बुधवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए। उनके लिए सैम करन ने अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में पंजाब ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। सीएसके के लिए खलील अहमद और मथीशा पथिराना ने दो-दो विकेट लिए जबकि रवींद्र जडेजा और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली।10 में से आठ मुकाबले गंवा चुकी चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। चार अंक और -1.211 के नेट रन रेट के साथ टीम 10वें पायदान पर है जबकि पंजाब तीन स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। अब उनके 13 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट 0.199 हो गया। वहीं, शीर्ष पर 14 अंकों के साथ आरसीबी काबिज है।
चेपॉक में लगातार पांच मैचों में हार के साथ चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली इस सत्र की पहली टीम है। ऐसा पहली बार हुआ है जब चेन्नई ने घरेलू मैदान पर लगातार पांच मुकाबलों में शिकस्त झेली है। इससे पहले 2008 और 2012 में फ्रेंचाइजी ने लगातार चार-चार मैच हारे थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हुई। खलील अहमद ने आर्या को अपना शिकार बनाया, जो 15 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए और उन्होंने प्रभसिमरन (54) के साथ 50 गेंदों में 72 रन जोड़े। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम की जीत सुनिश्चित कर पवेलियन लौटे। अय्यर ने 41 गेंदों में 72 रन बनाए जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनके अलावा शशांक सिंह ने 23, नेहल वढेरा ने पांच और सूर्यांश शेडगे ने एक रन बनाया। वहीं, जोश इंग्लिस और मार्को यानसेन क्रमश: छह और चार रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले चेन्नई की शुरुआत खराब हुई थी। शेख रशीद और आयुष म्हात्रे क्रमश: 11 और सात रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सैम करन ने मोर्चा संभाला। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा किसी का साथ नहीं मिला। दोनों ने 78 रनों की साझेदारी निभाई। करन ने सर्वाधिक 88 रनों की पारी खेली जबकि ब्रेविस ने 32 रन बनाए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 17, शिवम दुबे ने छह, महेंद्र सिंह धोनी ने 11 और दीपक हुड्डा ने दो रन बनाए। वहीं, अंशुल और नूर अपना खाता भी नहीं खोल पाए जबकि खलील खाता खोले बगैर नाबाद रहे। इस मैच में पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने चार विकेट हासिल किए। वहीं, अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन को दो-दो सफलताएं मिलीं। अजमतुल्लाह उमरजई और हरप्रीत बराड़ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
10:59 PM, 30-Apr-2025
CSK vs PBKS Live Score: नेहल वढेरा पांच रन बनाकर आउट
पथिराना ने नेहल वढेरा को अपना शिकार बना लिया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। श्रेयस अय्यर 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करके क्रीज पर बने हैं। शशांक सिंह भी उनका साथ देने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
10:46 PM, 30-Apr-2025
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब को 116 पर दूसरा झटका
नूर अहमद ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन की राह दिखाई। वह 54 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हो गए। अब श्रेयस अय्यर का साथ देने नेहल वढेरा आए हैं।10:25 PM, 30-Apr-2025
CSK vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने 31 गेंदों में जड़ा पचासा
प्रभसिमरन सिंह ने 31 गेंदों में पचासा जड़ा है। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर 107/1 है।10:14 PM, 30-Apr-2025
CSK vs PBKS Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले समाप्त हो चुका है, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। शुरुआती छह ओवर के बाद स्कोर 51/1 है।10:06 PM, 30-Apr-2025
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब को पहला झटका
पंजाब को पहला झटका खलील अहमद ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह 23 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:48 PM, 30-Apr-2025
CSK vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू
पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।09:29 PM, 30-Apr-2025
CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई ने पंजाब के सामने रखा 191 रन का लक्ष्य
युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 190 रन पर रोक दिया। उनके लिए सैम करन ने सर्वाधिक 88 रनों की पारी खेली। वहीं, पंजाब के लिए अनुभवी लेग स्पिनर चहल ने 19वें ओवर में चार विकेट हासिल किए। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने मौजूदा सत्र की पहली हैट्रिक भी हासिल की।09:22 PM, 30-Apr-2025
CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई को 184 पर छठा झटका
युजवेंद्र चहल ने धोनी को नेहल वढेरा के हाथों कैच आउट करा दिया। वह चार गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। आठवें नंबर पर दीपक हुड्डा आए हैं।09:18 PM, 30-Apr-2025