CSK vs GT: चेन्नई ने गुजरात को हराकर जीता खिताब, पांचवीं बार बने चैंपियन, जडेजा ने आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाए
{"_id":"64747d417db073e0780e5fe9","slug":"csk-vs-gt-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-gujarat-titans-final-ipl-2023-reserve-day-match-updates-2023-05-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs GT: चेन्नई ने गुजरात को हराकर जीता खिताब, पांचवीं बार बने चैंपियन, जडेजा ने आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 30 May 2023 01:54 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 May 2023 01:54 AM IST
खास बातें
IPL, CSK vs GT 2023 Highlights : आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था। हालांकि, बारिश की वजह से 28 मई का दिन धुल गया। सोमवार को चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कराण डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसे आखिरी गेंद पर सीएसके ने हासिल कर लिया।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चैंपियन बनी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:35 AM, 30-May-2023
चेन्नई ने गुजरात को हराया
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...यह भी पढ़ें
IPL: पिछले छह सीजन से क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ही बनी चैंपियन, रायुडू ने छठा और धोनी ने पांचवां खिताब जीता
IPL 2023 Final: 37 साल के रायुडू से लेकर 20 लाख में बिकने वाले सुदर्शन तक, फाइनल में कमाल करने वाले सात शूरवीर
MS Dhoni Video: 41 साल के धोनी की फुर्ती के सामने 23 साल के गिल फेल, माही की शानदार स्टंपिंग देख सभी हैरान
01:22 AM, 30-May-2023
GT vs CSK Live: 13वें ओवर में दो झटके
चेन्नई को 13वें ओवर में दो झटके लगे। मोहित शर्मा के ओवर की पहली तीन गेंदों पर अंबाती रायुडू ने दो छक्के और एक चौका लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। रायुडू ने आठ गेंदों में 19 रन की पारी खेली। इसके बाद अगली गेंद पर मोहित ने धोनी को मिलर के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। सीएसके को 12 गेंदों में 21 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
01:13 AM, 30-May-2023
GT vs CSK Live: रायुडू और दुबे क्रीज पर
12वें ओवर के बाद चेन्नई ने तीन विकेट गंवाकर 133 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे ने इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। सीएसके को अब 18 गेंदों में 38 रन की जरूरत है। दुबे 14 गेंदों में 25 रन और अंबाती रायुडू तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।01:06 AM, 30-May-2023
GT vs CSK Live: चेन्नई को तीसरा झटका
11वें ओवर में चेन्नई को तीसरा झटका लगा। मोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे को विजय शंकर के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में 27 रन बना सके। फिलहाल शिवम दुबे और अंबाती रायुडू क्रीज पर हैं। अब सीएसके को 24 गेंदों में 53 रन की जरूरत है।01:01 AM, 30-May-2023
GT vs CSK Live: रहाणे-शिवम क्रीज पर
10 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं। सीएसके को 30 गेंदों में 59 रन की जरूरत है। फिलहाल अजिंक्य रहाणे 11 गेंदों में 26 रन और शिवम दुबे आठ गेंदों में आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।12:57 AM, 30-May-2023
GT vs CSK Live: सीएसके को 72 रन की जरूरत
नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दो विकेट गंवाकर 99 रन बना लिए हैं। सीएसके को 36 गेंदों में 72 रन की जरूरत है। फिलहाल अजिंक्य रहाणे आठ गेंदों में 17 रन और शिवम दुबे पांच गेंदों में चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। नूर ने तीन ओवर का कोटा पूरा कर लिया है। उन्होंने 17 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 AM, 30-May-2023
GT vs CSK Live: चेन्नई को सातवें ओवर में दो झटके
चेन्नई सुपर किंग्स को सातवें ओवर में दो झटके लगे। नूर अहमद ने इस ओवर में पहले ऋतुराज गायकवाड़ और फिर डेवोन कॉनवे को आउट किया। ऋतुराज 16 गेंदों में 26 रन और कॉनवे 25 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो छक्के और चार चौके लगाए। सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 78 रन है। उन्हें अब 48 गेंदों में 93 रन की जरूरत है। फिलहाल शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।12:37 AM, 30-May-2023
GT vs CSK Live: कॉनवे अर्धशतक के करीब
छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 72 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉनवे 22 गेंदों में 44 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 14 गेंदों में 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई को अब 54 गेंदों में 99 रन की जरूरत है।12:28 AM, 30-May-2023
GT vs CSK Live: चार ओवर के बाद चेन्नई 52/0
पावरप्ले के चार ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं। अब सीएसके को 11 ओवर यानी 66 गेंदों पर 119 रन की जरूरत है। ऋतुराज गायकवाड़ 12 गेंदों में 23 रन और डेवोन कॉनवे 12 गेंदों में 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।12:24 AM, 30-May-2023