ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 43 रन से जीता, सीरीज में 2-0 से आगे, स्टोक्स के 155 रन बेकार
{"_id":"64a1471ba28d3f200b096da3","slug":"ashes-eng-vs-aus-2023-live-score-england-vs-australia-2nd-test-day-5-match-lords-scorecard-updates-2023-07-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 43 रन से जीता, सीरीज में 2-0 से आगे, स्टोक्स के 155 रन बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 02 Jul 2023 08:58 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 08:58 PM IST
खास बातें
AUS vs ENG Ashes 2023 Highlights: एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरे मैच ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 416 और 279 रन का स्कोर बनाया। वहीं, इंग्लैंड ने 325 और 327 रन का स्कोर बनाया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से मैच जीता।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
08:43 PM, 02-Jul-2023
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच की चौथी पारी में शानदार 155 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी। इस सीरीज का तीसरा मैच छह जुलाई से लीड्स में खेला जाएगा।मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्टीव स्मिथ के 110 और डेविड वॉर्नर के 66 रन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 47 और ट्रेविस हेड ने 77 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिंसन और जोश टंग ने तीन-तीन विकेट लिए। जो रूट को दो विकेट मिले। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 325 रन ही बना सकी। बेन डकेट ने 98, जैक क्राउली ने 48, ओली पोप ने 42 और हैरी ब्रूक ने 50 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। हेजलवुड और ट्रेविस हेड को दो-दो विकेट मिले। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91 रन की बढ़त मिली।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए। उस्मान ख्वााज ने 77 और स्टीव स्मिथ ने 34 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार विकेट लिए। जोश टंग और ओली रॉबिंसन को दो-दो विकेट मिले। चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने 370 रन का लक्ष्य था, लेकिन यह टीम 327 रन पर सिमट गई और 43 रन से मैच हार गई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए। वहीं, बेन डकेट ने 83 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट लिए। ग्रीन को एक विकेट मिला।
08:03 PM, 02-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा
स्टुअर्ट ब्रॉड 36 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हेजलवुड ने उन्हें ग्रीन के हाथों कैच कराया। अब जेम्स एंडरसन और जोश टंग क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया जीत से एक विकेट दूर है।
विज्ञापन
07:52 PM, 02-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा
ऑली रॉबिंसन छह गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पैट कमिंस ने उन्हें स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही इंग्लैंड के जीतने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया जीत से दो विकेट दूर है। ब्रॉड के साथ जोश टंग क्रीज पर हैं।07:47 PM, 02-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: स्टोक्स के 155 रन बनाकर आउट
बेन स्टोक्स 214 गेंद में नौ चौके और नौ छक्के की मदद से 155 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हो चुके हैं। हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की जीत लगभग पक्की हो चुकी है। इंग्लैंड अभी भी जीत से 70 रन दूर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए तीन विकेट की जरूरत है। स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ ऑली रॉबिंसन क्रीज पर हैं।07:44 PM, 02-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड का स्कोर 300 रन के पार
छह विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। कप्तान बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड शतकीय साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। स्टोक्स का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है, जबकि ब्रॉड 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।07:25 PM, 02-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: स्टोक्स के 150 रन पूरे
बेन स्टोक्स ने इस पारी में अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 300 रन के करीब पहुंच गया है। अब इस टीम का लक्ष्य 75 रन से भी कम है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से चार विकेट दूर है। हालांकि, स्टोक्स के आउट होते ही कंगारू टीम जीत हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:57 PM, 02-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड का लक्ष्य 100 रन से कम
बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच सातवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी हो चुकी है। इसके साथ ही इंग्लैंड का लक्ष्य 100 रन के अंदर आ चुका है। अब स्टोक्स के साथ ब्रॉड भी रन बना रहे हैं और इंग्लैंड की टीम यादगार जीत की तरफ बढ़ रही है। 64 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 278/6 है। यह टीम जीत से 93 रन दूर है।06:33 PM, 02-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: इंग्लैंड का स्कोर 250 रन के पार
छह विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड क्रीज पर हैं। स्टोक्स तेजी से रन बना रहे हैं, जबकि ब्रॉड उनका साथ दे रहे हैं। अब इंग्लैंड के सामने जीत के लिए लक्ष्य 100 रन के करीब है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल करने के लिए चार विकेट की जरूरत है, लेकिन स्टोक्स के आउट होने पर ऑस्ट्रेलिया की जीत तय है।05:58 PM, 02-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 243/6
लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन लंच तक इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 243 रन है और यह टीम जीत से 128 रन दूर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चार विकेट की जरूरत है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 108 रन बनाकर खेल रहे हैं और स्टुअर्ट ब्रॉड उनका साथ दे रहे हैं। जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद स्टोक्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और मैच को तेजी से ऑस्ट्रेलिया से दूर ले जा रहे हैं। अगले सत्र में कंगारू टीम जल्द से जल्द स्टोक्स को आउट करने की कोशिश करेगी। ऐसा नहीं होने पर वह एक घंटे के अंदर मैच खत्म कर सकते हैं।05:30 PM, 02-Jul-2023
ENG vs AUS Test Live: बेयरस्टो विवादित तरीके से रन आउट
जॉनी बेयरस्टो गेंद खेलने के बाद अपने साथी बल्लेबाज से बात करने के लिए क्रीज से बाहर निकले थे, लेकिन एलेक्स कैरी ने उन्हें रन आउट कर दिया। नियमों के अनुसार कैरी सही थे, लेकिन यह खेल भावना के खिलाफ था। अब मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी आगे निकल चुकी है। इंग्लैंड को जीत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान स्टोक्स पर है। वहीं, यह रन आउट सिरीज में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा। आने वाले मुकाबलों में और विवाद हो सकते हैं। वहीं, बेयरस्टो इस रन आउट को कभी नहीं भूलेंगे, जबकि सोशल मीडिया पर खेल भावना को लेकर बहस होना तय है। अब इंग्लैंड का लक्ष्य 150 रन के करीब है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ चार विकेट की जरूरत है।Excellent work by Alex Carey to run out Jonny Bairstow.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 2, 2023
Terrific presence of mind there! pic.twitter.com/0hrfGstX65