AFG vs PAK: पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, आसिफ ने 19वें ओवर में जड़े चार छक्के
{"_id":"617bf7f848796468ec2919aa","slug":"afghanistan-vs-pakistan-t20-live-cricket-score-afg-vs-pak-t20-world-cup-match-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"AFG vs PAK: पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया, आसिफ ने 19वें ओवर में जड़े चार छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 29 Oct 2021 11:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:13 PM IST
खास बातें
Afghanistan vs Pakistan (AFG vs PAK) T20: टी-20 वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान के 148 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने छह गेंदें शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social media
लाइव अपडेट
11:08 PM, 29-Oct-2021
पाकिस्तान की 5 विकेट से जीत
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान के 148 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान ने छह गेंदें शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने 51 रन की पारी खेली तो वहीं आसिफ अली ने 19वें ओवर में चार छक्के लगाकर बाजी जीत ली।
मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही हालांकि कप्तान मोहम्मद नबी (35*) और गुलबदीन नाईब (35*) ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 43 गेंदों में 71 रन की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 147 तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और रिजवान जल्दी ही पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद कप्तान बाबर आजम (51) और फखर जमान (30) ने मिलकर अहम साझेदारी की और टीम को संभाला। हालांकि अफगानिस्तान ने बाद पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश की और राशिद ने बाबर को बोल्ड किया। एक समय अफगानिस्तान को 12 गेंदों में 24 रन की दरकार थी लेकिन आसिफ अली ने 19वें ओवर में चार छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया।
मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही हालांकि कप्तान मोहम्मद नबी (35*) और गुलबदीन नाईब (35*) ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 43 गेंदों में 71 रन की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 147 तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और रिजवान जल्दी ही पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद कप्तान बाबर आजम (51) और फखर जमान (30) ने मिलकर अहम साझेदारी की और टीम को संभाला। हालांकि अफगानिस्तान ने बाद पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश की और राशिद ने बाबर को बोल्ड किया। एक समय अफगानिस्तान को 12 गेंदों में 24 रन की दरकार थी लेकिन आसिफ अली ने 19वें ओवर में चार छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया।
Pakistan's sensational run continues 🔥#T20WorldCup | #PAKvAFG | https://t.co/1VM4iAyNq4 pic.twitter.com/oWSthyVsD7
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 29, 2021
10:58 PM, 29-Oct-2021
शोएब मलिक आउट
पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा। इस बार नवीन उल हक़ ने शोएब मलिक को विकेट के पीछे शहज़ाद के हाथों कैच कराया। मलिक 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
10:54 PM, 29-Oct-2021
राशिद ने बाबर को किया क्लीन बोल्ड
राशिद खान ने अपने कोटे के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने बाबर को अपनी गूगली से चकमा दिया और 51 रन के स्कोर पर गिल्लियां बिखेर दी।10:48 PM, 29-Oct-2021
पाकिस्तान को 24 गेंदों में 38 रन की दरकार
16 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान को अब आखिरी के 24 गेंदों में 38 रनों की जरुरत है।10:46 PM, 29-Oct-2021
बाबर आजम का अर्धशतक
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह उनका इस टूर्नामेंट का दूसरा पचासा है।10:44 PM, 29-Oct-2021
राशिद खान ने बनाया कीर्तिमान
मोहम्मद हफीज के विकेट के साथ ही अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। राशिद अब सबसे तेज 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा, टिम साउथी और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। राशिद ने यह कमाल महज 53 पारियों में किया जबकि मलिंगा ने इसके लिए 76 पारियों का सहारा लिया था।Another record SMASHED by @rashidkhan_19! 🙌
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 29, 2021
The fastest player to the milestone of 100 T20I wickets!#PAKvAFG | #T20WorldCup pic.twitter.com/XTdmOqpEpW
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 PM, 29-Oct-2021
राशिद को मिली पहली सफलता
राशिद खान देर से आए दुरुस्त आए. उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद और मोहम्मद हफीज को पवेलियन का दिखाया। हफ़ीज़ ने 10 रन बनाकर नईब को कैच थमाया।10:24 PM, 29-Oct-2021
नबी की फिरकी में फंसे फखर
कप्तान मोहम्मद नबी ने दूसरे स्पेल की शानदार शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर पाकिस्तान की साझेदारी तोड़ी। नबी ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर फ़ख़र ज़मान को 30 रन के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया।10:21 PM, 29-Oct-2021
राशिद का किफायती ओवर
स्टार स्पिनर राशिद खान को 11वें ओवर में लगाया गया और उन्होंने उम्मीद के अनुरूप ही कसी हुई गेंदबाजी की। राशिद ने अपने पहले ओवर में महज तीन रन दिए। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर: 75/1, बाबर आज़म (36*), फखर जमान (30*)10:10 PM, 29-Oct-2021