CG Nikay Chunav Result Live: कांकेर में टूटा 111 साल का रिकॉर्ड, नगर पालिका सीट पर पहली बार भाजपा का कब्जा
{"_id":"67b004f6154d1c45710d4697","slug":"chhattisgarh-nikay-chunav-result-2025-live-updates-in-hindi-cg-nagar-nigam-election-result-2025-02-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"CG Nikay Chunav Result Live: कांकेर में टूटा 111 साल का रिकॉर्ड, नगर पालिका सीट पर पहली बार भाजपा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 15 Feb 2025 06:33 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:33 PM IST
खास बातें
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live Updates : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम 15 फरवरी यानी आज घोषित किए जा रहे हैं। मतगणना को लेकर शासन-प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।
विज्ञापन
CG Nikay Chunav Result Live
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:31 PM, 15-Feb-2025
पेण्ड्रा से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान जीते
गौरेला पेंड्रा मरवाही में नगरपालिका परिषद गौरेला से भाजपा के मुकेश दुबे, नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान तो नगर पंचायत मरवाही से कांग्रेस प्रत्याशी मधु बाबा गुप्ता अध्यक्ष पद पर हुए विजयी।06:30 PM, 15-Feb-2025
भाटापारा नगर पालिका मे भाजपा अध्यक्ष के साथ 24 पार्षदों का कब्जा
भाटापारा नगर पालिका मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए अश्वनी शर्मा ने 7424 मतो से विजय प्राप्त किया। पहले चरण मे ही अश्वनी शर्मा 3557 मतो से आगे थे, भाजपा के पक्ष मे कुल 20157 मत डले।आप को बता दे की भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिउ सात प्रत्याशी थे जिनमे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी शहर मे चर्चा मेब ने हुए थे। कांग्रेस प्रत्याशी सतीश अग्रावल को पहले चरण मे 6553 मत प्राप्त हुए तो दुसरे चरण मे 6180 मत प्राप्त हुए कुल 12733 मत कांग्रेस के पक्ष डले।
विज्ञापन
04:48 PM, 15-Feb-2025
दुर्ग नगर निगम में जीते पार्षद
1.मनीष साहू -भाजपा
2.गोविंद देवांगन - भाजपा
3. नरेंद्र बंजारे - भाजपा
4. लीना देवांगन - भाजपा
5. विजयंत पटेल - कांग्रेस
6. नीलेश अग्रवाल - भाजपा
7. जितेंद्र ताम्रकार - निर्दलीय
8. खालिक रिजवी - भाजपा
9. ज्ञानेश्वर ताम्रकार - भाजपा
10. चन्द्रशेखर चंद्राकर - भाजपा
11. आशीष चंद्राकर - भाजपा
12. अजीत वैद्य - निर्दलीय
13. संजय कोहले - कांग्रेस
14. ललिता ठाकुर - भाजपा
15. युराज कुंजाम - भाजपा
16. खिलावन मटियारा - निर्दलीय
17. सुरुचि उमरे - भाजपा
18. देवनारायण चंद्राकर - भाजपा
19. रंजिता पाटिल - भाजपा
20. सावित्री दमाहे - भाजपा
21. विद्यावती सिंह भाजपा निर्विरोध
22. काशीराम कोसरे - भाजपा
23. मनोज सोनी - भाजपा
24. डॉ पायल पाटिल - कांग्रेस
25. श्रद्धा सोनी - कांग्रेस
26. आर एन वर्मा - कांग्रेस
27. मनीष बघेल - कांग्रेस
28. ममता सेन - भाजपा
29. बबीता यादव - निर्दलीय
30. श्याम शर्मा - भाजपा
31. हर्षिका जैन - भाजपा
32. जितेंद्र महोबिया - भाजपा
33. शशि साहू - भाजपा
34. कमल देवांगन - भाजपा
35. कुलेश्वर साहू - भाजपा
36. प्रतिभा गुप्ता - निर्दलीय
37. शिव नायक - भाजपा
38. रामचंद्र सेन - भाजपा
39. गुलाब वर्मा - भाजपा
40. सविता चंद्राकर - भाजपा
41. रुबीना खोखर - कांग्रेस
42. प्रकाश गीते - निर्दलीय
43. दीपक साहू - कांग्रेस
44. मनीष कोठारी - भाजपा
45. संजय अग्रवाल - भाजपा
46. लीला धर पाल - भाजपा
47. डॉ देवनारायण तांडी - भाजपा
48. लोकेश्वरी ठाकुर - भाजपा
49. भास्कर कुंडले - कांग्रेस
50. रेखा बंजारे - कांग्रेस
51. जेम्स साजन जोसेफ - भाजपा
52. गुलशन साहू - भाजपा
53. सविता साहू - निर्दलीय
54. हिरौंदी चंदनिया - भाजपा
55. अश्वनी निषाद - कांग्रेस
56. ललित ढीमर - निर्दलीय
57. सरस निर्मलकर - भाजपा
58. रेशमा सोनकर - भाजपा
59. नीलिमा परिहार - भाजपा
60. निरा खींचरिया - कांग्रेस
भाजपा - 40
कांग्रेस - 12
निर्दलीय :- 8
04:47 PM, 15-Feb-2025
दुर्ग में महापौर भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार जीतीं
दुर्ग में महापौर भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार 68 हजार वोटो से जीती, वहीं 60 वार्डो में 40 बीजेपी,12 कोंग्रेस,08 निर्दलीय प्रत्याशियों की हुई जीत।03:29 PM, 15-Feb-2025
राजनांदगांव नगर निगम के नतीजे
बीजेपी महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव 41138 वोटों से जीतेबीजेपी पार्षद प्रत्यशी - 39 जीते
कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी - 9 जीते
निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी -3 जीते
राजनांदगांव नगर निगम के 51 वार्डों का परिणाम
03:27 PM, 15-Feb-2025
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत
दुखी आत्मा पार्टी के सुरेश सिहोर
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद 49 में से 36 पर बीजेपी की जीत
114 नगर पंचायत में से 84 नगर पंचायत में बीजेपी की जीत, कांग्रेस 20 और अन्य 10
विज्ञापन
विज्ञापन
03:26 PM, 15-Feb-2025
दुखी आत्मा पार्टी के पैनल से सुरेश सिहोर ने जीत दर्ज की
बेमेतरा जिले में चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत देवकर में स्थानीय स्तर पर अपनी खुद की पार्टी बनाई थी,जिसका नाम दुखी आत्मा पार्टी (DAP) रखा। ये बागी बनकर चुनाव लड़ रहे थे। आज शनिवार को इसी पार्टी के पैनल के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कराई है। इस नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा के साथ-साथ दुखी आत्मा पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में दुखी आत्मा पार्टी के प्रत्याशी सुरेश सिहोर ने कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी को हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए है। सुरेश सिहोर को 1971, भाजपा से अजय अग्रवाल को 1595 व कांग्रेस से बिहारी साहू को 639 वोट प्राप्त हुए। इतना ही नहीं इसी पार्टी के पैनल के एक पार्षद प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की है। इस नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड है, जिसमें से 8 में भाजपा, 6 में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते है।
03:24 PM, 15-Feb-2025
संजय के सिर सजा महापौर का ताज
जगदलपुर में निगम के महापौर के रूप में संजय पांडेय का नाम पर मुहर लगी है। भाजपा नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओ में हर्ष की लहर देखने को मिल रही थी, वही 48 वार्डो में से 30 में भाजपा ने अपना कब्जा किया तो वही 2 सीट निर्दलीय व 16 सीट कांग्रेस के खाते में आई।
03:06 PM, 15-Feb-2025
रायपुर भाजपा मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे जीतीं
रायपुर भाजपा मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 20 हजार से अधिक वोटो से जीती02:49 PM, 15-Feb-2025
नगर पालिका कोण्डागांव में भाजपा का परचम
कोंडागांव नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर पालिका कोण्डागांव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 22 वार्डों में से भाजपा ने 20 वार्डों पर विजय हासिल की, जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं, एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की।