फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: cm Sai cabinet meeting today; Chhattisgarh Morning News, read here today programs

सीजी न्यूज: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, नवा रायपुर में किसानों की हुंकार रैली, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Tue, 27 Oct 2026 09:45 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 09:45 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज कैबिनेट की बैठक लेंगे। सुबह 11:30 से 1:30 तक सीएम हाउस सिविल लाइन रायपुर में बैठक होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यक्रम नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर तीन से चार बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

विज्ञापन
CG: cm Sai cabinet meeting today; Chhattisgarh Morning News, read here today programs
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज कैबिनेट की बैठक लेंगे। सुबह 11:30 से 1:30 तक सीएम हाउस सिविल लाइन रायपुर में बैठक होगी। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यक्रम नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर तीन से चार बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4:10 बजे उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। रात 9:00 से लेकर 10:00 बजे तक वनवासी कल्याण आश्रम परिसर रोहिणीपुरम में आयोजित कर्म पूजा पर्व महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर लौट आयेंगे।

विज्ञापन




साय कैबिनेट की बैठक
सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को सीएम हाउस सिविल लाइन रायपुर में होगी। इसकी अध्यक्षा मुख्यमंत्री साय करेंगे। बैठक में बीजेपी सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। इस अहम बैठक में धान खरीदी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में किसानों के हित में धान खरीदी शुरू करने पर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही  शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक, कृषि से जुड़े मामले, किसान, सहकारी समितियों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ ही वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक विषयों और जनहित से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी  चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन




पीसीसी चीफ दीपक बैज कबीरधाम दौरा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सुबह 10 बजे रायपुर के देवेंद्र नगर से बोड़ला, जिला कबीरधाम के लिए जायेंगे। दोपहर 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे बच्चों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:30 बजे बोड़ला से पिपरिया के लिए निकलेंगे। दोपहर 2:30 बजे पिपरिया से ग्राम-बंदनी कुमान के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3 बजे ग्राम-बंदनी कुमान पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।  शाम 4 बजे ग्राम-बंदनी कुमान से रायपुर के लिए लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, दंतेवाड़ा के स्कूलों में छुट्टी 
राज्य सरकार ने बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में तेज हवाओं के चलने और भारी बारिश की संभावना को लेकर दंतेवाड़ा जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 27 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर की अनुमति से जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। राज्य सरकार ने चक्रवात के खतरे को देखते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।



बिजली बंद
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में बिजली कंपनी ने निर्माण और रखरखाव कार्य के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रखने की सूचना जारी की है। 28 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 



अन्नदाता गर्जना महारैली आज 
भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के आह्वान पर 27 अक्टूबर को प्रदेश के किसान अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अन्नदाता गर्जना महारैली निकालेंगे। सुबह 11 बजे नवा रायपुर के तूता धरनास्थल से रैली निकलेगी। इसमें 33 जिलों से किसान शामिल होंगे। किसान महानदी भवन मंत्रालय का घेराव करेंगे।




उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान
मनहरण लाल पाण्डेय स्मृति संस्थान की ओर से 27 अक्टूबर को उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान का आयोजन गया है। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के नए हॉल में दोपहर तीन बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed