फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh New CM Live: विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात, किसानों के हित में की ये बड़ी घोषणा

Sun, 10 Dec 2023 04:14 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Dec 2023 04:14 PM IST
खास बातें

New CM of Chhattisgarh News Live Updates : छत्तीसगढ़ में आज सीएम के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक जारी है। भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक चल रही है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh New CM Name Live Updates BJP Observers Meeting in Raipur Today Chief Minister Name Announcement
विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:33 PM, 10-Dec-2023

विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विष्णु देव साय ने दो साल का धान का बकाया बोनस मूल्य 25 दिसंबर को देने की घोषणा की है। 
06:03 PM, 10-Dec-2023

राज्य में दो बनेंगे डिप्टी सीएम, रमन सिंह हो सकते हैं विधानसभा स्पीकर

पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा था। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। विधायक दल की बैठक में शामिल होने से पहले रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम भी बनेंगे। वहीं, अब राज्य डिप्टी सीएम बनाने के लेकर चर्चा हो रही है। डिप्टी सीएम के लिए अरुण साव और विजय शर्मा का नाम सामने आ रहा है। वहीं, रमन सिंह को विधासभा स्पीकर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
05:39 PM, 10-Dec-2023

राजभवन पहुंचे विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने राजभवन पहुंचे।
 
05:37 PM, 10-Dec-2023

आज मैं बहुत खुश हूं: विष्णुदेव साय की मां जशमनी देवी

विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी मां जशमनी देवी ने कहा, 'आज मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।'
 
05:01 PM, 10-Dec-2023

मोदी की गारंटी के तहत होगा काम

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और 'मोदी की गारंटी' के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।'
05:00 PM, 10-Dec-2023

भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय को दी बधाई

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर विष्णुदेव साय को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा 'कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदेव साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, ऐसी कामना करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
04:14 PM, 10-Dec-2023
सीएम चेहरे के लिए ये नाम भी थे चर्चा में 
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में थे। इसमें विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल था।
03:10 PM, 10-Dec-2023

सीएम पद की रेस में विष्णुदेव साय का भी नाम शामिल

छत्तीसगढ़ सीएम फेस की रेस में विष्णुदेव साय का भी बड़ा नाम है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय इसलिए बड़ा नाम है क्योंकि वे चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही सारे को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है। 
02:47 PM, 10-Dec-2023

रेणुका सिंह का नाम भी सीएम की रेस में शामिल

सीएम पद की रेस में रेणुका सिंह का नाम भी शामिल है। रेणुका सिंह फिलहाल भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। रेणुका सिंह प्रदेश की भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। रेणुका सिंह ने कांग्रेस के सीटिंग एमएलए गुलाब कमरों को हराया है। इनका नाम सीएम पद की रेस में इसलिए भी है क्योंकि रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला विधायक का एक बड़ा चेहरा हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिला सशक्तिकरण पर फोकस भी है। 
02:28 PM, 10-Dec-2023

विधायक दल की बैठक शुरू

रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल का जवाब आज मिल सकता है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed