Chhattisgarh New CM Live: विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात, किसानों के हित में की ये बड़ी घोषणा
{"_id":"657538e6bb45fe189d023f76","slug":"chhattisgarh-new-cm-name-live-updates-in-hindi-2023-12-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh New CM Live: विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात, किसानों के हित में की ये बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 10 Dec 2023 04:14 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 10 Dec 2023 04:14 PM IST
खास बातें
New CM of Chhattisgarh News Live Updates : छत्तीसगढ़ में आज सीएम के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक जारी है। भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक चल रही है।
विज्ञापन
विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:33 PM, 10-Dec-2023
विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विष्णु देव साय ने दो साल का धान का बकाया बोनस मूल्य 25 दिसंबर को देने की घोषणा की है।06:03 PM, 10-Dec-2023
राज्य में दो बनेंगे डिप्टी सीएम, रमन सिंह हो सकते हैं विधानसभा स्पीकर
पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा था। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। विधायक दल की बैठक में शामिल होने से पहले रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम भी बनेंगे। वहीं, अब राज्य डिप्टी सीएम बनाने के लेकर चर्चा हो रही है। डिप्टी सीएम के लिए अरुण साव और विजय शर्मा का नाम सामने आ रहा है। वहीं, रमन सिंह को विधासभा स्पीकर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
05:39 PM, 10-Dec-2023
राजभवन पहुंचे विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने राजभवन पहुंचे।#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने राजभवन पहुंचे। pic.twitter.com/IDGoZ8ezOP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2023
05:37 PM, 10-Dec-2023
आज मैं बहुत खुश हूं: विष्णुदेव साय की मां जशमनी देवी
विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी मां जशमनी देवी ने कहा, 'आज मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।'#WATCH जशपुर: विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी मां जशमनी देवी ने कहा, "आज मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।" pic.twitter.com/2WDTxkioEu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2023
05:01 PM, 10-Dec-2023
मोदी की गारंटी के तहत होगा काम
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और 'मोदी की गारंटी' के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।'05:00 PM, 10-Dec-2023
भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय को दी बधाई
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर विष्णुदेव साय को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा 'कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदेव साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, ऐसी कामना करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
04:14 PM, 10-Dec-2023
सीएम चेहरे के लिए ये नाम भी थे चर्चा में
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में थे। इसमें विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल था।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में थे। इसमें विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल था।
03:10 PM, 10-Dec-2023
सीएम पद की रेस में विष्णुदेव साय का भी नाम शामिल
छत्तीसगढ़ सीएम फेस की रेस में विष्णुदेव साय का भी बड़ा नाम है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय इसलिए बड़ा नाम है क्योंकि वे चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही सारे को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है।
02:47 PM, 10-Dec-2023
रेणुका सिंह का नाम भी सीएम की रेस में शामिल
सीएम पद की रेस में रेणुका सिंह का नाम भी शामिल है। रेणुका सिंह फिलहाल भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। रेणुका सिंह प्रदेश की भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। रेणुका सिंह ने कांग्रेस के सीटिंग एमएलए गुलाब कमरों को हराया है। इनका नाम सीएम पद की रेस में इसलिए भी है क्योंकि रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला विधायक का एक बड़ा चेहरा हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिला सशक्तिकरण पर फोकस भी है।02:28 PM, 10-Dec-2023