फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh Panchayat And Nikay By-Elections Result Live: 14 निकायों और पंचायत की 735 सीटों के आज आ रहे नतीजे

Thu, 12 Jan 2023 04:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Jan 2023 04:11 PM IST
खास बातें

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय में खाली हुई सीटों के लिए हुई वोटिंग के आज परिणाम आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में मतदान हुआ। वहीं राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच सहित 735 रिक्त पदों पर मतदान हुआ था। यहां पढ़ें मतगणना से जुड़े पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Chhattisgarh Panchayat And Nikay By-Elections Live results of by elections for local bodies and panchayat seat
उपचुनाव की काउंटिंग - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

08:20 PM, 12-Jan-2023

बिलासपुर: भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने खिलाया कमल, जीत के साथ गरमाई सियासत

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर जिले  में नगरीय निकाय उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। बिलासपुर में भाजपा के पक्ष में परिणाम आया है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने वार्ड 16 विष्णु नगर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस -भाजपा दोनों दलों के स्थानीय दिग्गज नेताओं की साख चुनाव में दांव पर लगी थी। लिहाजा चुनाव परिणाम के साथ ही सियासी घमासान और आरोप- प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है। दरअसल, वार्ड 16 विष्णु नगर में पार्षद निधि जैन के निधन के बाद से वार्ड में पार्षद का पद रिक्त था।

उपचुनाव के घोषणा के साथ कांग्रेस ने अनीता कश्यप और भाजपा ने श्रद्धा जैन को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शैल यादव के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में थीं। ऐसे में दोनों दलों के दिग्गज नेताओं की साख यहां दांव पर लगी थी। कांग्रेस से जहां शहर विधायक शैलेश पांडेय और मेयर रामशरण यादव चुनाव का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल भाजपा की अगुवाई कर रहे थे। हालांकि, चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आया है। भाजपा प्रत्याशी निधि जैन ने 232 मतों से जीत दर्ज की है। ऐसे में इस जीत के साथ ही अब सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा जहां इसे कांग्रेस सरकार की विफलता बता रही है। वहीं कांग्रेस-भाजपा का जनाधार घटने के साथ ही इसे सहानुभूति की जीत बता रही है। 
 
08:08 PM, 12-Jan-2023

बलौदाबाजार : धर्मेन्द्र वर्मा ने जीत हासिल की

विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बलौदाबाजार जिले में नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार की रिक्त हुए वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पद के लिए मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसमें प्रत्याशी धर्मेन्द्र वर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मयाराम को 20 वोट से शिकस्त दी। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल वोट 728 पड़े थे। इसमें धर्मेंद्र वर्मा को 367 एवं मयाराम को  347 मत मिले। इसके साथ ही 12 मत निरस्त एवं 2 मत नोटा को मिले। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी कलेक्टर रजत बंसल ने विजयी प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए निर्वाचन प्रमाण पत्र भेंट किया। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से  उप-चुनाव संपन्न होने पर समस्त जिलावासियों,मतदाताओं,राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों,पुलिस प्रशासन एवं चुनाव कार्य में लगे हुए समस्त अधिकारी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे, एसडीपीओ सुभाष दास,तहसीलदार बलराम तंबोली,सीएमओ यमन देवांगन,मुख्य मास्टर ट्रेनर तिवारी सहित विभिन्न विभागों अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार की वार्ड क्रमांक 5 का रिजल्ट-
  1. धर्मेंद्र वर्मा- कांग्रेस- 367
  2. मया राम- बीजेपी- 347
  3. नोटा-2
  4. निरस्त -12
  5. कुल वोट - 728 
विज्ञापन
06:05 PM, 12-Jan-2023

कवर्धा: वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव 280 मतों से जीतीं

कवर्धा जिले के वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव 280 मतों से बाजी मारी है। वहीं भाजपा की शैला ठाकुर को 369 और निर्दलीय प्रत्याशी ममता पाली को मिले 3 वोट मिले हैं। 
05:54 PM, 12-Jan-2023

बलौदाबाजार : वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी धमेंद्र वर्मा ने लहराया जीत का परचम

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलौदाबाजार के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी धमेंद्र वर्मा जीत गए हैं। कांग्रेस के धर्मेंद्र वर्मा को 367 वोट और बीजेपी के प्रत्याशी मायाराम को मिले 347 वोट मिले हैं। 
05:52 PM, 12-Jan-2023

चिरमिरी: वार्ड नम्बर 22 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत त्रिपाठी की जीत

भरतपुर-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले के चिरमिरी वार्ड नम्बर 22 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। मनेंद्रगढ़ के वार्ड नम्बर 3 में कांग्रेस के सपन महतो को जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित चंदेल को पछाड़ दिया है।

 
05:04 PM, 12-Jan-2023

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ के वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस की जीत, बीजेपी को 39 वोटों से हराया

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 के पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। वार्ड नंबर 6 के लिए हुए पार्षद पद के उपचुनाव में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी कृष्णा लिल्हारे ने भाजपा के रतन कोसे को 39 वोटों से मात दी है। उपचनाव में कुल 295 वोट पड़े थे, जिसमें 164 वोट कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में पड़े तो वही 125 वोट भाजपा के पक्ष में पड़े। वहीं 3 वोट नोटा ओर 3 वोट खारिज हुए। बता दें की यह सीट कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद रमेश लिल्हारे के निधन के बाद खाली हुई थी, जहां कांग्रेस ने रमेश लिल्हारे के भतीजे कृष्णा को प्रत्याशी घोषित किया था। वही जीत के बाद कृष्णा लिल्हारे ने कहा कि जो 15 साल तक पार्षद रहने पर उनके चाचा रमेश लिल्हारे ने काम किया उसकी जीत हुई है। अब वो जीत कर अपने चाचा के अधूरे रह गए वार्ड के विकास कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा की इस उपचुनाव में जीत के साथ कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए आगाज किया है। प्रदेश में उपचुनाव नगरीय निकाय क्षेत्रों में जारी है इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भी वार्ड नंबर 6 के पार्षद के निधन के बाद मतदान हुए, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने वार्ड नंबर 6 के पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। वही जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है कांग्रेस से विधायक भुनेश्वर बघेल ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:53 PM, 12-Jan-2023

बिलासपुर: कुदुदंड वार्ड नं 16 में बीजेपी ने मारी बाजी

बिलासपुर के कुदुदंड वार्ड नं 16 विष्णु नगर मे उपचुनाव के परिणाम सामने निकलकर आ गये है। भारतीय जनता पार्टी के श्रद्धा जैन ने अपने निकट प्रतिद्वंदी कांग्रेस नेता अनिता कश्यप को 233 वोटो से मात दे दी है बता दे की इससे पहले इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी श्रद्धा जैन की माता स्वर्गीय निधि जैन पार्षद रह चुकी है। उनके निधन के बाद यह सीट खाली थी।

पहले चक्र में कांग्रेस के अनीता कश्यप को 446 
दूसरे चक्र में 353 
तीसरे चक्र में 274
चौथे राउंड में 305 वोट मिले कांग्रेस को कुल1378 वोट मिले हैं। 

वहीं भाजपा की श्रद्धा जैन को पहले चक्र में 326 
दूसरे चक्र में 386
तीसरे चक्र में 511
चौथे चक्र में 388 वोट मिले इस तरह श्रद्धा जैन को चौथे चक्र के बाद कुल 1611 वोट मिले हैं । 

निर्दलीय शैल यादव को पहले चक्र में 182 
दूसरे चक्र में 284 
तीसरे चक्र में 248
चौथे चक्र में 231 यानी कुल 945 वोट मिले

वहीं नोटा मे 12 वोट मिले हैं और 79 वोट निरस्त हुए हैं। इस तरह भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की अनीता कश्यप को 233 वोटों से मात दी है। बता दे की वार्ड मे 8 मतदान केंद्र बनाए थे जिसमे कुल 7717 मतदाताओं में से करीब 52%  4027 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था जिसमें 2015 महिलाएं और 2012 पुरुष मतदाता शामिल है।
04:38 PM, 12-Jan-2023

रायगढ़: नगर निगम वार्ड उपचुनाव में भाजपा की जीत

रायगढ़ में जीत पर जश्न मनाते भाजपाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायगढ़ के नगर निगम वार्ड 27 के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है।  भाजपा प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर 264 वोटों से निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रानी सोनी को पराजित किया है। निर्दलीय प्रत्याशी योगेश्वरी कुर्रे को 182 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 599 और बीजेपी प्रत्याशी को 865 वोट मिले हैं। चुनावी नतीजों के बाद मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की ढोल नगाड़े बजाए और जीत का जश्न भी मनाया। इस दौरान भाजपा का कहना था कि निकाय चुनाव में मिली जीत विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।  जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर ये साबित कर दिया है कि कांग्रेस के 4 सालों के कार्यकाल से जनता खुश नहीं है। चुनाव का यह ट्रेंड आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रहेगा। भाजपा का कहना है कि चुनावी नतीजों से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी ने मतदाताओं का आभार जताया और विकास के लिए कृत संकल्पित होकर काम करने की बात कही।  दूसरी तरफ चुनाव का नतीजा सामने आने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला का कहना था कि वार्ड उपचुनाव में हार की समीक्षा की जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान भितरघात की शिकायतें मिली थी। पार्टी उस पर भी मंथन कर दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।
04:19 PM, 12-Jan-2023

बिलासपुर: भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा 232 वोट से चुनाव जीतीं

बिलासपुर में नगरीय निकाय उपचुनाव में वार्ड 16 विष्णु नगर के पार्षद पद के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन 232 वोट से चुनाव जीतीं।
03:57 PM, 12-Jan-2023

Chhattisgarh Panchayat And Nikay By-Elections Result Live: 14 निकायों और पंचायत की 735 सीटों के आज आ रहे नतीजे

Chhattisgarh Panchayat And Nikay By-Elections Live: नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में मतदान हुआ। वहीं राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच सहित 735 रिक्त पदों पर मतदान हुआ था। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed