फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Startup Mahakumbh: 'स्टार्टअप क्रांति का नेतृत्व कर रहे छोटे शहरों के युवा',भारत मंडपम में बोले पीएम मोदी

Wed, 20 Mar 2024 01:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 20 Mar 2024 01:25 PM IST
खास बातें

स्टार्टअप महाकुंभ 18-20 मार्च से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एपेक्स इंडस्ट्री एसोसिएशन, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
Startup Mahakumbh Event 2024: PM Modi address entrepreneurs at Bharat Mandapam Know all Details
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:37 PM, 20-Mar-2024

देश में एक लाख से ज्यादा पंजीकृत स्टार्टअप

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'अंतरिक्ष के 50 से अधिक सेक्टर्स में भारत के स्टार्टअप्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। भारत की युवा शक्ति का सामर्थ्य आज पूरी दुनिया देख रही है। आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम भारत में है। देश में 1.25 लाख पंजीकृत स्टार्टअप हैं, जो 12 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देते हैं। भारत में 110 यूनिकॉर्न स्टार्टअप हैं और हमारे स्टार्टअप के पास 12 हजार से ज्यादा पेटेंट हैं। सरकार ने बजट में रिसर्च और इनोवेशन के लिए एक लाख करोड़ के फंड का एलान किया है।'  
11:51 AM, 20-Mar-2024

'योग और आयुर्वेद के स्टार्टअप भी शुरू हुए'

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मुझे खुशी है कि आज कृषि, टेक्सटाइल, मेडिसिन, परिवहन, अंतरिक्ष और यहां तक कि योग और आयुर्वेद के स्टार्टअप भी शुरू हो चुके हैं।'
विज्ञापन
11:44 AM, 20-Mar-2024

छोटे शहरों के युवा कर रहे स्टार्टअप क्रांति का नेतृत्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'देश ने स्टार्टअप इंडिया अभियान के तहत नए-नए इनोवेशन आइडियाज को एक प्लेटफॉर्म दिया, उनको फंडिंग के स्त्रोत से कनेक्ट किया। शैक्षणिक संस्थानों में इनक्यूबेटर स्थापित करने का अभियान भी चलाया और उसकी बाल वाटिका के रूप में हमने 'अटल टिंकरिंग लैब' शुरू की। भारत की स्टार्टअप क्रांति का नेतृत्व आज देश के छोटे शहरों के युवा कर रहे हैं।'
11:42 AM, 20-Mar-2024

पिछले दशक में आईटी-सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में की तरक्की

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में भारत ने आईटी और सॉफ्टवेयर की दुनिया में ऊंची छलांग लगाई और अब हम देख रहे हैं कि भारत इनोवेशन और स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने के मामले में तेजी से बढ़ रहा है।
11:37 AM, 20-Mar-2024

'भारत ने सही समय पर सही फैसले लिए'

स्टार्टअप महाकुंभ में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, 'स्टार्टअप लॉन्च तो बहुत लोग करते हैं, राजनीति में तो ये बहुत ज्यादा होता है और बार बार लॉन्च करना पड़ता है। आप में और उनमें फर्क ये है कि आप लोग प्रयोगशील होते हैं, अगर एक लॉन्च नहीं हुआ तो तुरंत दूसरे पर चले जाते हैं। आज जब देश 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर काम कर रहा है, ऐसे समय में मुझे लगता है कि इस स्टार्टअप महाकुंभ का बहुत महत्व है। बीते दशकों में हमने देखा है कि भारत ने कैसे आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है। अब हम भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ देख रहे हैं। भारत आज अगर ग्लोबल स्टार्ट अप स्पेस के लिए नई उम्मीद, नई ताकत बनकर उभरा है, तो इसके पीछे एक सोचा समझा विजन रहा है। भारत ने सही समय पर सही निर्णय लिए हैं। सही समय पर स्टार्टअप्स को लेकर काम शुरू किया।'
11:32 AM, 20-Mar-2024

'स्टार्टअप 21वीं सदी को भारत की सदी बनाएंगे'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'स्टार्टअप महाकुंभ भारत की अभिनव प्रतिभा, कैन डू स्पिरिट और प्रभाव करने की प्रबल इच्छा शक्ति का एक प्रतीक है। 21वीं सदी स्टार्टअप की  सदी है और स्टार्टअप इसे भारत की सदी बनाएंगे, ये मेरा पक्का  विश्वास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
11:29 AM, 20-Mar-2024

स्टार्टअप महाकुंभ में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में 'स्टार्टअप महाकुंभ' में शामिल हुए हैं। कुछ ही देर में वे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
 
11:12 AM, 20-Mar-2024

स्टार्टअप महाकुंभ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का संबोधन शुरू

स्टार्टअप महाकुंभ 2024 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का संबोधन शुरू
11:05 AM, 20-Mar-2024

Startup Mahakumbh: 'स्टार्टअप क्रांति का नेतृत्व कर रहे छोटे शहरों के युवा',भारत मंडपम में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह स्टार्टअप महाकुंभ में बोलने वाले हैं, जहां वह हजारों संभावित उद्यमियों, निवेशकों और व्यापारिक आगंतुकों को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन का फोकस डीपटेक, एग्रीटेक, बायोटेक, मेडटेक और एआई जैसे उभरते क्षेत्रों को बढ़ाने के लिए सरकार की पहल पर होगा। 

स्टार्टअप महाकुंभ 18-20 मार्च से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एपेक्स इंडस्ट्री एसोसिएशन, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। यह उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा समर्थित है।

पिछले महीने, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस कार्यक्रम पर चर्चा की, इस बात पर प्रकाश डाला कि भारतीय स्टार्टअप उद्योगों में क्रांति ला रहे हैं और देश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला बन रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के साथ एक महत्वाकांक्षी भारत को संरेखित करने से भारत की आजादी के 100 वर्षों तक की अवधि के दौरान आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिसे अमृत काल कहा जाता है, जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलना है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed