Budget 2024: महिलाओं-युवाओं और किसानों के लिए बजट में कई एलान, जानिए वित्त मंत्री के भाषण की सभी बड़ी बातें
{"_id":"65baf32ac5a36213c30bffb4","slug":"budget-2024-live-updates-fm-nirmala-sitharaman-speech-parliament-budget-session-income-tax-indian-railways-economy-news-in-hindi-2024-02-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: महिलाओं-युवाओं और किसानों के लिए बजट में कई एलान, जानिए वित्त मंत्री के भाषण की सभी बड़ी बातें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Thu, 01 Feb 2024 04:05 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:05 PM IST
खास बातें
Budget 2024 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश किया। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वित्तमंत्री ने इस बार छठा बजट सदन में पेश किया। मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण ही दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार बजट पेश करने का मौका मिला।
विज्ञापन
बजट 2024
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:04 PM, 01-Feb-2024
गृह मंत्रालय को दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट मिला
अंतरिम बजट 2024-25 में गृह मंत्रालय को 202868.70 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस आवंटन में से ज्यादातर हिस्सा केंद्रीय बलों जैसे सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ को मिलेगा। 1,32,345 करोड़ रुपये पुलिस को मिलेंगे। इनमें से 37277 करोड़ रुपये जम्मू कश्मीर को मिलेंगे।04:00 PM, 01-Feb-2024
सीबीआई को 928 करोड़ रुपये आवंटित
गुरुवार को घोषित अंतरिम बजट 2024-25 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 928.46 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो पिछले बजट की तुलना में 40.4 करोड़ रुपये कम है। केंद्रीय जांच एजेंसी को 2023-24 के बजट अनुमान में 946.51 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे और बाद में संशोधित अनुमान में उसे बढ़ाकर 968.86 करोड़ रुपये कर दिया गया था।
विज्ञापन
03:25 PM, 01-Feb-2024
सांसद दानिश अली का दावा- जुलाई में भाजपा की वित्त मंत्री बजट पेश नहीं करेंगी
सांसद दानिश अली ने कहा, 'EVM और चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जो हुआ उससे भाजपा को लगता है कि इस तरह के हथकंडे अपनाकर वे सत्ता में वापस आ जाएंगे लेकिन जुलाई में भाजपा का वित्त मंत्री बजट नहीं पेश करेगा... जुमलेबाजी और तुकबंदी में इस सरकार में स्पर्धा चलती है, वही आज हुआ।'12:14 PM, 01-Feb-2024
Budget 2024 Live Updates: संसद की कार्यवाही कल तक स्थगित
वित्त मंत्री के बजट भाषण समाप्ति के साथ ही संसद की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।11:55 AM, 01-Feb-2024
Budget 2024 Live Updates: 'देश में करदाता 2.4 गुना बढ़े'
'प्रत्यक्ष कर संग्रह 10 साल में तीन गुना बढ़ा है। करदाता 2.4 गुना बढ़े हैं। करदाताओं का योगदान देश के विकास में काम आ रहा है। हम करदाताओं की सराहना करते हैं। सरकार ने कर दरों को कम किया है। लागू हो चुकी नई कर योजना के तहत सात लाख रुपये तक अब कोई कर नहीं हैं। कॉर्पोरेट टैक्स भी कम हुआ है। नए फॉर्म 26AS से टैक्स फाइल करना आसान हुआ है। 2013-14 में 93 दिनों के बजाय अब 10 दिन में रिफंड मिल रहा है। कर दरों, आयात दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।'11:52 AM, 01-Feb-2024
'2024-25 में 47.66 लाख करोड़ रुपये के कुल व्यय का अनुमान है। राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.1% रहने का अनुमान है, जिसे उसके अगले वर्ष 4.5% से नीचे लाने का लक्ष्य रहेगा। FDI यानी फर्स्ट डेवलप इंडिया पर जोर दिया जाएगा ताकि पहले विकास भारत में आए। राज्यों की सुधार योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है। यह 50 वर्ष के लिए ब्याज मुक्त ऋण होगा। अगले 25 वर्ष हमारे लिए कर्तव्य काल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
11:50 AM, 01-Feb-2024
'देश की विमान कंपनियां एक हजार नए विमान खरीद रही हैं'
वित्त मंत्री ने देश में विमानन क्षेत्र के लिए एलान करते हुए कहा कि 'अब देश में 149 विमानतल हैं। टियर-2 और टियर-3 शहरों को 'उड़ान' के तहत विस्तार दिया जा रहा है। देश की विमानन कंपनियां एक हजार नए विमान खरीद रही हैं।'11:49 AM, 01-Feb-2024
Union Budget 2024 Live: 'रेलवे के लिए किए गए ये एलान'
तीन रेलवे कॉरिडोर ऊर्जा, खनिज और सीमेंट के लिए बनाए जाएंगे। पीएम गति शक्ति के तहत इनकी पहचान की गई है। इससे लागत कम होगी और सामान की आवाजाही सुगम होगी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से विकास दर बढ़ाने में मदद मिलेगी। 40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत के पैमानों के अनुरूप विकसित किया जाएगा ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को बढ़ाया जा सके।11:48 AM, 01-Feb-2024
Budget 2024 Live Updates: 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान'
'नई तकनीकों से कारोबार को मदद मिल रही है। लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। अटलजी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे और विस्तार देते हुए जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह स्वर्णिम दौर है। एक लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त या कम ब्याज दर पर कोष वितरित किया जाएगा। इससे दीर्घकालिक वित्तीय मदद दी जाएगी। इससे निजी क्षेत्र को मदद मिलेगी।'11:45 AM, 01-Feb-2024