फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Union Budget Highlights: टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, टीवी-मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहन होंगे सस्ते

Wed, 01 Feb 2023 07:02 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 01 Feb 2023 07:02 PM IST
खास बातें

Budget 2023 Income Tax Changes, Sitharaman Speech Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2023-24 पेश कर चुकी हैं। इस बजट में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई एलान किए गए हैं। इस बार सबसे बड़ी बात यह रही कि नौ साल बाद टैक्स स्लैब में बदलाव की घोषणा की गई है। अमर उजाला पर पढ़ें  बजट के सभी बड़े एलान...

विज्ञापन
Budget 2023 Highlights: Income Tax Slab Changes Nirmala Sitharaman Announcement, Railway Budget News in Hindi
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

06:41 PM, 01-Feb-2023

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह कल करेगा बैठक

बजट सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक कल CPP कार्यालय में होगी। विपक्ष की समान विचारधारा वाली पार्टियां सदन के पटल की रणनीति तैयार करने के लिए कल सुबह 10 बजे विपक्ष के राज्यसभा कार्यालय में बैठक करेंगी।
01:55 PM, 01-Feb-2023

यह बजट वही है जो पिछले 8-9 साल से आ रहा था: महबूबा मुफ्ती

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह बजट वही है जो पिछले 8-9 साल से आ रहा था। टैक्स बढ़ाए गए, कल्याणकारी योजनाओं और सब्सिडी पर पैसा खर्च नहीं किया जा रहा है। कुछ सांठगांठ वाले पूंजीपतियों और बड़े कारोबारियों के लिए टैक्स वसूला जा रहा है। जनता को टैक्स से फायदा होना चाहिए लेकिन इससे उसकी कमर टूट रही है।
विज्ञापन
01:53 PM, 01-Feb-2023

ये चुनावी बजट है, किसानों के लिए कुछ नहीं: डिंपल यादव 

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ये चुनावी बजट है, किसानों के लिए कुछ नहीं है। किसानों की एमएसपी की बात नहीं की है। रेलवे को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया है। आधी से ज्यादा आबादी गांव में बसती है लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया है। ये बहुत ही निराशाजनक बजट है।
01:51 PM, 01-Feb-2023

रोजगार के लिए आपने गोल-गोल बातें कीं: RJD सांसद मनोज झा

RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि मैंने वित्त मंत्री को कई बार कहा है कि जब भी बजट बनाए तो अनुच्छेद 39 को देख लें। संविधान से आंखें मूंद कर स्तुति गान वाला बजट बनाते हैं तो कुछ हासिल नहीं होगा। रोजगार के लिए आपने गोल-गोल बातें की। ये बजट खास लोगों का खास लोगों द्वारा खास तरह से बनाया बजट है।
01:50 PM, 01-Feb-2023

अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी: मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी है, ये समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेषकर मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी गई है, जो टैक्स स्लैब बनाया गया है वो राहत देने वाला है। युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक सभी को इस बजट में राहत दी गई है।
 
01:49 PM, 01-Feb-2023

इस बजट से महिला का सम्मान बढ़ा: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इस बजट से महिला का सम्मान बढ़ा, बच्चों और किशोरों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा से ज़िला स्तर पर बच्चे कैसे पढ़ेंगे और बढ़ेंगे इसका उल्लेख किया गया है। नारी शक्ति एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कैसे कर सकती है इसका प्रतिबिंब आज के बजट में दिखता है। ये बजट मध्यम वर्ग के हित में भी है, इससे भारत प्रफुल्लित है भले ही विपक्ष नाराज हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन
01:47 PM, 01-Feb-2023

पिछले बजट को आधार लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की गई: वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि पिछले बजट को आधार लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की गई है। इसके अंदर अगले 25 सालों के लिए भारत कैसे आगे बढ़े उसकी नींव रखी गई है।
01:45 PM, 01-Feb-2023

अमृतकाल में ये हमारा रोडमैप: प्रह्लाद पटेल 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि मुझे लगता है अमृतकाल में ये हमारा रोडमैप है, हम दुनिया में अपनी अर्थव्यवस्था को 10वें से 5वें स्थान पर ले आए इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।
01:44 PM, 01-Feb-2023

बजट में मनरेगा का कोई जिक्र नहीं था: शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर  ने कहा कि बजट में कुछ चीजें अच्छी थी मैं इसे पूरी तरह नकारात्मक नहीं कहूंगा, लेकिन अभी भी कई सवाल उठते हैं। बजट में मनरेगा का कोई जिक्र नहीं था। सरकार मजदूरों के लिए क्या करने जा रही है? बेरोजगारी, महंगाई की बात भी नहीं की गई। 

 
01:42 PM, 01-Feb-2023

बहुत खुश हैं कि इतना अच्छा बजट पेश किया गया: रिजिजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि इतना अच्छा बजट पेश किया गया है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed