फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muhurat Trading 2024: मुहूर्त ट्रेडिंग 2024 का समापन हरे निशान पर; सेंसेक्स 335 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 पार

Fri, 01 Nov 2024 05:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Nov 2024 05:55 PM IST
खास बातें

Muhurat Trading 2024 Live: घरेलू शेयर बाजार में नए साल संवत 2081 का आगाज हरे निशान पर हुआ। दिवाली के मौके पर शुक्रवार को आयोजित विशेष कारोबारी सत्र के बाद प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

विज्ञापन
Diwali Muhurat Trading 2024 Live News BSE NSE Mhurat Trading Sensex Nifty Share market News and updates
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज - फोटो : NSE

लाइव अपडेट

07:16 PM, 01-Nov-2024

शेयर बाजार में संवत 2081 का आगाज हरे निशान पर

घरेलू शेयर बाजार में नए साल संवत 2081 का आगाज हरे निशान पर हुआ। दिवाली के मौके पर शुक्रवार को आयोजित विशेष कारोबारी सत्र के बाद प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.06 (0.42%) अंक उछलकर 79,724.12 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 94.21 (0.39%) अंक मजबूत होकर 24,299.55 पर पहुंच गया।
06:49 PM, 01-Nov-2024

मुहूर्त ट्रेडिंग 2024 लाइव: एनएसई के सीईओ आशीष कुमार चौहान ने विशेष  ट्रेडिंग मुहूर्त के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अगर निवेशक प्रशिक्षित नहीं हैं तो उन्हें डेरिवेटिव बाजार में भाग नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन
06:34 PM, 01-Nov-2024

एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त

नए संवत वर्ष 2081 की शुरुआत के अवसर पर निवेशकों की ओर से की गई व्यापक खरीदारी के चलते विशेष मुहूर्त कारोबार के शुरुआती सत्र में बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स में करीब 448 अंक की तेजी आई।

30 शेयरों वाला सूचकांक 447.90 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 79,836.96 पर पहुंच गया, क्योंकि इसके सभी घटक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सूचकांक 80,023.75 पर खुला, लेकिन बाद में कुछ लाभ कम हो गया।

एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 150.10 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 24,355.45 अंक पर पहुंच गया, जबकि इसके 47 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स में शामिल प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.66 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स 1.42 प्रतिशत तथा टाटा मोटर्स 1.35 प्रतिशत चढ़े।

एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयरों में भी बढ़त रही। मुहूर्त ट्रेडिंग एक घंटे का प्रतीकात्मक ट्रेडिंग सत्र है जो दिवाली के अवसर पर स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा आयोजित किया जाता है, जो नए संवत वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

गुरुवार को समाप्त हुए संवत वर्ष 2080 के दौरान बीएसई सेंसेक्स 14,484.38 अंक या 22.31 प्रतिशत उछला, जबकि निफ्टी 4,780 अंक या 24.60 प्रतिशत चढ़ा। वैश्विक बाजारों में मिलाजुला रुख रहा, क्योंकि शुरुआती कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजारों में तेजी रही। अधिकांश एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

जापान के बेंचमार्क निक्केई 225 में 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई, शंघाई कम्पोजिट में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

06:28 PM, 01-Nov-2024

ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी, सभी सेक्टर हरे निशान पर

ऑटो कंपनियों की ओर से मासिक बिक्री के आंकड़े जारी किए जाने के बाद ऑटो शेयरों में खरीदारी देखी गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा में करीब 3% की तेजी आई, जबकि टाटा मोटर्स में 1% से अधिक की तेजी आई। इस बीच, मारुति सुजुकी में करीब 0.6% की तेजी आई। सेंसेक्स पैक में लगभग सभी शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे, सिर्फ पावर ग्रिड के शेयरों में मामूली रूप से -0.08% की गिरावट दिखी।

व्यापक बाजार में भी नए हिंदू कैलेंडर में कारोबार के पहले दिन की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, जिसमें निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स और निफ्टी मिडकैप 100 में लगभग 1% की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टर के हिसाब से ऑटो और पीएसयू बैंकों ने बढ़त हासिल की, जिसमें निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1% और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1% की बढ़त दर्ज की गई। एक्सचेंजों की ओर से आयोजित विशेष सत्र के दौरान सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते दिखे।
06:12 PM, 01-Nov-2024

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

06:08 PM, 01-Nov-2024

मुहूर्त ट्रेडिंग 2024 के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
05:59 PM, 01-Nov-2024

बीते वर्षों में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स का प्रदर्शन

सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : Agency
  • 2023 | 0.55%
  • 2022 | 0.88%
  • 2021 | 0.49%
  • 2020 | 0.45%
  • 2019 | 0.49%
  • 2018 | 0.70%
  • 2017 | -0.60%
  • 2016 | -0.04%
  • 2015 | 0.48%
  • 2014 | 0.24%
  • 2013 | 0.20%
05:49 PM, 01-Nov-2024

Muhurat Trading 2024: मुहूर्त ट्रेडिंग 2024 का समापन हरे निशान पर; सेंसेक्स 335 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 पार

दिवाली के मौके पर देश के प्रमुख शेयर बाजार एनएसई, बीएसई और कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर मुहूर्त ट्रेडिंग आज यानी एक नवंबर 2024 को थोड़ी देर में शुरू होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजारों में दिवाली के दिन आयोजित एक विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र है, जो लगभग एक घंटे तक चलेगा। निवेशक और कारोबारी शुभ मुहूर्त पर आयोजित इस विशेष सत्र में ट्रेडिंग करेंगे। इस दौरान वे नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के रूप में स्टॉक्स और कमोडिटीज की खरीदारी कर सकेंगे।

इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग का दिन और समय क्या है?
इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष सत्र आज यानी शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 को आयोजित किया जा रहा है।। एनएसई के नोटिफिकेशन के अनुसार, “शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 को दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन होगा।” एमसीएक्स भी अपने कमोडिटी और इंडेक्स के सभी कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन करेगा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 को शाम 6 बजे से शुरू होकर 7 बजे तक चलेगी। पोजीशन लिमि /कोलेटरल वैल्यू और ट्रेड मॉडिफिकेशन का कट-ऑफ समय शाम 7:10 बजे रखा गया है। इस समय के बाद कोई नई पोजीशन नहीं बनाई जा सकेगी और न ही खुले ट्रेडों में कोई बदलाव, रद्दीकरण या एडजस्टमेंट किया जा सकेगा। इसके अलावा, 1 नवंबर 2024 को मुहूर्त ट्रेडिंग के कारण, 31 अक्टूबर 2024 और 1 नवंबर 2024 की ट्रेड डेट के लिए पे-इन/पे-आउट ट्रांजैक्शन 4 नवंबर 2024 को सुबह 8:30 बजे निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed