फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rupauli Vidhan Sabha Bye Election Live: रूपौली उपचुनाव में शंकर सिंह की जीत; जदयू दूसरे और राजद तीसरे नंबर पर

Sat, 13 Jul 2024 02:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 Jul 2024 02:25 PM IST
खास बातें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एक बार फिर मौका आ गया है आमना-सामना का। आज रूपौली विधानसभा सीट पर फैसला आएगा। पूर्णिया कॉलेज में मतगणना हो रही है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल 12 राउंड में वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन
Rupauli Assembly by-election result: Contest between Bima Bharti, Kaladhar Mandal, Shankar Singh; JDU, RJD
रूपौली विधानसभा उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:20 PM, 13-Jul-2024
8211 मतों से जीते शंकर सिंह
रूपौली विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने जदयू के कलाधर मंडल को 8211 वोट से पछाड़ दिया। 12वें राउंड की गिनती पूरी होते ही शंकर सिंह की जीत पर मुहर लग गई। शंकर सिंह ने कहा कि जनता भगवान है। यह जीत जनता की जीत है।
01:33 PM, 13-Jul-2024
दसवें राउंड में भी शंकर सिंह सिंह आगे
रूपौली उपचुनाव में दसवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह, जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल से 5069 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके खाते में 57903 वोट पड़े हैं। वहीं जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल (जदयू) 52834 और राजद प्रत्याशी बीमा भारती को 26766 वोट मिले। 
 
विज्ञापन
01:07 PM, 13-Jul-2024
पूर्णिया कॉलेज में चल रहा है मतगणना। - फोटो : अमर उजाला
नौवें राउंड में शंकर सिंह 4241 वोट से आगे
रूपौली उपचुनाव में नौवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह, जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल से 4241 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके खाते में 51315 वोट पड़े हैं। वहीं जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल (जदयू) 47074 और राजद प्रत्याशी बीमा भारती को 24403 वोट मिले। 4404 लोगों ने नोटा दबाया है। 
12:56 PM, 13-Jul-2024
आठवें राउंड में भी शंकर सिंह पहले नंबर पर 
रूपौली उपचुनाव में आठवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल से 1763 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 44027 वोट मिले। वहीं कलाधर मंडल को 42264 वोट और बीमा भारती को 23696 वोट मिले हैं। 
12:06 PM, 13-Jul-2024
सातवें राउंड में शंकर सिंह आगे निकले
रूपौली उपचुनाव में सातवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल से 1036 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 37137 वोट मिले। वहीं कलाधर मंडल को 36101 वोट और बीमा भारती को 20253 वोट मिले हैं। नोटा की संख्या 3259 है।
11:41 AM, 13-Jul-2024
छठे राउंड में भी बीमा भारती तीसरे नंबर पर 
रूपौली उपचुनाव में छठवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस राउंड में भी जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल और निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह वोटों के अंतर में एक-दूसरे से काफी करीब ही हैं। कलाधर प्रसाद मंडल शंकर सिंह से मात्र 501 मतों से आगे हैं। कलाधर मंडल को 32209 वोट, शंकर सिंह को 31705 और राजद बीमा भारती को 16919 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 AM, 13-Jul-2024
पांचवें राउंड में बीमा भारती तीसरे नंबर पर
रूपौली उपचुनाव में पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस राउंड में जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल और निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह वोटों के अंतर में एक-दूसरे से काफी करीब आ चुके हैं। कलाधर प्रसाद मंडल शंकर सिंह से 1755 मतों से आगे हैं। कलाधर मंडल को 27202 वोट, शंकर सिंह को 25445 और राजद बीमा भारती को 14999 वोट मिले हैं। 
10:48 AM, 13-Jul-2024
12 राउंड में मतगणना पूरी होगी। - फोटो : अमर उजाला
चौथे राउंड में भी जदयू आगे
चौथे राउंड की गिनती के बाद जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल आगे हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शंकर सिंह से 5038  मतों से आगे चल रहे हैं। कलाधर मंडल को 22168 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय शंकर को 17130 वोट और राजद की बीमा भारती को 12223 वोट मिले हैं। 
10:39 AM, 13-Jul-2024
तीसरे राउंड में भी कलाधर ही आगे
रूपौली उपचुनाव में तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड में भी जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल आगे हैं। वह अपने प्रतिद्वंदी शंकर सिंह से 4353 मतों से आगे हैं। इस राउंड में शंकर सिंह को 12950 वोट और राजद प्रत्याशी बीमा भारती को 7856 वोट मिले हैं। 
10:05 AM, 13-Jul-2024
दूसरे राउंड में भी कलाधर मंडल ही आगे
दूसरे राउंड की मतगणना में जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को 12132 मत प्राप्त हुआ। वहीं निर्दलीय शंकर सिंह को 6573 प्राप्त हुआ। वह कलाधर मंडल 5559 मत से पीछे हैं। तीसर नंबर पर राजद प्रत्याशी बीमा भारती हैं। उन्हें 6365 मत प्राप्त हुआ। वह जदयू प्रत्याशी से 5767 मत से पीछे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed