JP Nadda Bihar Visit LIVE: दरभंगा एम्स की जमीन देखने पहुंचे जेपी नड्डा, पटना में दलित बस्ती में चाय पी
Bihar News : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि को बड़ी सौगातें देने के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह व्यवस्था कोई सामान्य व्यवस्था नहीं है, बल्कि इसको वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी के रूप में दिया जाने का प्रयास किया गया है। इसके कारण अब उत्तर बिहार के मरीज और लोगों को किसी भी प्रकार की गंभीर से गंभीर बीमारी के लिए पटना या दूसरी जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि यह सुविधा उनको उन्ही के मुजफ्फरपुर में मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसको पूरा करने में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का भी बहुत योगदान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बड़े और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ब्लॉक और अन्य को मिला कर कुल क्षमता 1200 से भी अधिक हो जायेगी, जो कि अपने आप में बड़ा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि इस अस्पताल से अब गरीब लोगों के इलाज में मदद मिलेगी और कठिन इलाज का लाभ मिलेगा। इस अस्पताल द्वारा यहां कार्डिक सहित कई अन्य विभाग होंगे, जहां इलाज कराया जा सकेगा। इस मौके पर बिहार सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय जन शक्ति विभाग के मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, मंत्री पंचायती राज विभाग केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री जल संसाधन विभाग संजय झा, सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, वैशाली सांसद वीणा देवी, साहेबगंज विधायक राजू सिंह सहित कई विधायक मौजूद रहे।
मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मैं बेहद उत्साहित हूं और गौरव महसूस कर रहा हूं कि बिहार के इस शहर में इस अस्पताल का उद्घाटन करने आया हूं। इस कार्य के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा आम आदमी को स्वास्थ्य की बेहतर और उच्च स्तरीय व्यवस्था मिल सके इसके लिए सरकार हमेशा प्रयत्नशील रहेगी। केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि मैं बिहार एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में आया हूं और इस मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के साथ साथ बच्चो के लिए बने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पिकू ब्लॉक को देखा, जो कि बेहतर चिकित्सीय सुविधा वाला है। यही नहीं बल्कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर संस्थान को देखा है, जहां से इलाज करवा कर आज हजारों-हजार मरीज इसका लाभ ले रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने ₹150 करोड़ रुपये की लागत से बनकर हुआ तैयार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित कई लोग उपस्थित हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दरभंगा के शोभन बाइपास में प्रस्तावित एम्स निर्माण वाली भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री नड्डा के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। सांसद गोपाल जी ठाकुर राज्यसभा सांसद संजय झा डॉ धर्मशील गुप्ता विधायक संजय सरावगी ने फूलों के गुलदस्ता से उनका स्वागत किया। एम्स निर्माण स्थल पर फूलों की बरोश कर जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया गया। जेपी नड्डा ने प्रस्तावित भूमि व जमीन के नक्शे का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एम्स के डायरेक्टर डॉ माधवानंद कार को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए है। करीब 15 से 20 मिनट तक भूमि का निरीक्षण करने के बाद वे दरभंगा के डीएमसीएच परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घटान करने निकल पड़े।
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हैं। यहां वह नए भवनों के निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने पीएमसीएच आने की घोषणा शुक्रवार को ही की थी। आज अपने तय समय पर वह अस्पताल पहुंचे गए। इस वक्त वह वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव भी मौजूद हैं।
तख्त श्री हरमंदिर साहिब में हाजिरी लगाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री खाजेकला घाट के पास एक दलित बस्ती में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने 25 लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलवाई। इसके बाद उन्होंने दलित कार्यकर्ता के घर चाय पी। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे।
JP Nadda Bihar Visit LIVE: दरभंगा एम्स की जमीन देखने पहुंचे जेपी नड्डा, पटना में दलित बस्ती में चाय पी
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। दूसरे दिन वह पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद खाजेकला घाट के पास दलित बस्ती में पहुंचेंगे। यहां सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसके बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाएंगे। यहां नए भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। पटना में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जेपी नड्डा दरभंगा जाएंगे। यहां पर दरभंग एम्स के लिए बिहार सरकार की ओर से दी गई जमीन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुजफ्फरपुर जाएंगे। यहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे।