फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE: तेजस्वी इन जिलों में करेंगे रोड शो, कहा- अब लड़ाई छिड़ गई है; अब इस कारण चर्चा में केके पाठक

Sat, 24 Feb 2024 05:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 Feb 2024 05:15 PM IST
खास बातें

सीएम नीतीश कुमार सिमरिया धाम जाकर जल संसाधन विभाग द्वारा कार्यान्वित कुल 702 योजनाओं का लोकार्पण और 393 योजनाओं का कार्यारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Bihar Politics News Live: Simaria Dham, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav's Jan Vishwas Yatra for Lok Sabha Polls
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:07 PM, 24-Feb-2024
तेजस्वी इन जिलों में करेंगे रोड शो
जन विश्वास यात्रा के जरिए सत्तापक्ष पर लगातार हमला बोलने वाले तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान किया है। अब तेजस्वी यादव रोड करेंगे। उन्होंने कहा है कि वह जनता की बीच ही रहेंगे। सबसे पहले वह हाजीपुर के महुआ से सुपौल तक रोड शो करेंगे। इसके बाद समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में रोड शो करेंगे। वहीं 29 फरवरी और एक मार्च को पटना में रोड शो करेंगे। 
04:26 PM, 24-Feb-2024
सिमरिया घाट सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ
सिमरिया गंगा धाम पर हरिद्वार के हर की पौड़ी की तर्ज पर बने पहले रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का शुभारंभ आज सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया। सिमरिया घाट सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ के मौके पर जदयू और भाजपा के वरीय नेता और मंत्री मौजूद थे। इस कार्यक्रम को लेकर सिमरिया गंगा धाम में तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
03:48 PM, 24-Feb-2024
शिक्षा पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला
केके पाठक ने दो बड़ी अधिसूचनाएं जारी कर सनसनी फैला दी। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। इतना ही नहीं कई जिला पदाधिकारियों को डिमोशन भी दे दिया गया है। साथ ही इनके तबादले का कारण प्रशासनिक बताया गया है। 
03:04 PM, 24-Feb-2024
शिक्षकों का एक सप्ताह का वेतन काट लिया गया
बेतिया में सक्षमता परीक्षा का विरोध करने पर शिक्षकों का एक सप्ताह का वेतन काट लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिले के 108 शिक्षक नेताओं का सात दिन का वेतन शिक्षा विभाग ने काट दिया है। उक्त शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा के विरोध में मशाल जुलूस निकाला था, जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ से लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ, पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, टीईटी शिक्षक संघ, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ आदि के जिला अध्यक्ष और सचिव भी शामिल हैं।
02:17 PM, 24-Feb-2024
बेतिया में एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है। जहां दो बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं टक्कर के बाद एक बाइक सवार ने पिस्टल निकाल कर दूसरे बाइक सवार को मारने की कोशिश करने लगा। आरोपी युवक जान से मारने के नीयत से खदेड़ता रहा और दूसरा युवक चिल्लाते हुए भागते रहा। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्टेशन चौक की है। इसी दौरान स्टेशन चौक पर ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड के जवान समसुल होदा तथा अजय कुमार झा ने जान मारने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत परसाइन गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है। 
01:38 PM, 24-Feb-2024
वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मीरमपुर गांव में नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मृत नवविवाहिता की भाई ने राघोपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि ढाई लाख रुपये दहेज नहीं देने पर हमारी बहन के ससुराल वालों ने हत्या करके शव को गायब कर दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 24-Feb-2024
खगड़िया जिले के विभिन्न घाटों पर माघी पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान लोग गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते देखे जा रहे हैं। घाटों पर शनिवार अहले सुबह से गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। खास रूप से उत्तर वाहिनी गंगा अगुवानी गंगा घाट पर करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। जहां का नजारा किसी मेले से कम नहीं है। बता दें कि अगुवानी घाट के किनारे श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन पूजा पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है। इस घाट पर प्रत्येक वर्ष सीमावर्ती जिले सहरसा, मधेपुरा से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। जहां भीड़ अहले सुबह से देर शाम तक देखी जा सकती है। 
12:11 PM, 24-Feb-2024
तेजस्वी ने कहा- अब लड़ाई छिड़ गई है
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा गया पहुंची। लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने युवा कंधों पर जो दायित्व सौंपा है। उसे साथ लेकर मैं जनता की लड़ाई लड़ने सड़क पर निकला हूं। अब लड़ाई छिड़ गई है। इस लड़ाई में अगर जनता साथ देती है तो नई सोच के साथ नए बिहार का निर्माण किया जाएगा। 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उस समय तो उन्हें मौका नहीं मिला। लेकिन, जब 17 महीने उन्हें काम करने का मौका मिला तो उन्होंने इस अल्प अवधि में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव केंद्र की मोदी सरकार और उनके सहयोगियों के सामने जब नहीं झुके तो उनका लइका (बेटा) भी उनके सामने झुकने को तैयार नहीं है। किसी भी हाल में हम नहीं झुकेंगे। 
10:58 AM, 24-Feb-2024
पटना जाने के लिए इस रोड का चयन करें
बेगूसराय के सिमरिया घाट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर दो घंटे तक जीरो माईल (बेगूसराय) से सिमरिया पुल तक सड़क मार्ग बाधित रहेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि शनिवार दोपहर तीन बजे से शाम पांच तक पटना जाने के लिए तेघड़ा भाया दलसिंहसराय रोड का चयन करें। इसे वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। 
10:44 AM, 24-Feb-2024
पीएम मोदी आ रहे औरंगाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार आ रहे हैं। वह औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा इसकी तैयारी में जुट गई है। उपमुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी और कहा कि दो मार्च को पीएम मोदी की औरंगाबाद आ रहे। वह कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed