Hindi News
›
Live
›
Bihar
›
Bihar Police Constable Recruitment Exam: Candidates seen making slips at centers in Patna; CBCS, Bihar News
Bihar Police Exam Live: पटना के इन केंद्रों पर पर्ची बनाते दिखे अभ्यर्थी; मोबाइल से देख लिख रहे थे उत्तर
{"_id":"66b3167cd378fdd64e0c8feb","slug":"bihar-police-constable-recruitment-exam-candidates-seen-making-slips-at-centers-in-patna-cbcs-bihar-news-2024-08-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Police Exam Live: पटना के इन केंद्रों पर पर्ची बनाते दिखे अभ्यर्थी; मोबाइल से देख लिख रहे थे उत्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:21 PM IST
खास बातें
सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर कई टीमों को तैनात किया गया है। कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा भी केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से किया गया था लेकिन यह तस्वीरें कई सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
पर्ची बनाते दिखे अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
खगड़िया में पुलिस ने इस पेपर को बरामद किया।
- फोटो : अमर उजाला
38 जिलों में 545 सेंटर बनाए गए हैं
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर 38 जिलों में 545 सेंटर बनाए गए हैं। इधर, बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी अभ्यर्थियों को आगाह किया जाता है कि वह सोशल मीडिया एवं अन्य किसी माध्यम से दुष्प्रचार अथवा झांसे में न आएं। यह एक प्रकार से साईबर फ्रॉड कर अवैध वसूली का माध्यम हो सकता है, इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा साईबर थाना को दें। पर्षद के स्तर से किसी भी अभ्यर्थी को दूरभाष या मोबाईल अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्तिगत सम्पर्क नहीं किया जाता है।
01:06 PM, 07-Aug-2024
खगड़िया में सॉल्वर गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार
खगड़िया में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के ठीक पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के परबत्त थानाक्षेत्र स्थित नयागांव से सॉल्वर गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके पास से पुलिस ने फर्जी आंसर शीट और प्रश्नपत्र भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग 80 से 85 छात्रों को इकट्ठा कर नयागांव के एक विवाह भवन में रखे हुए थे। जहां सभी छात्रों से फर्जी ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र को सॉल्व कराया जा रहा था।
विज्ञापन
12:04 PM, 07-Aug-2024
Bihar Police Exam Live: पटना के इन केंद्रों पर पर्ची बनाते दिखे अभ्यर्थी; मोबाइल से देख लिख रहे थे उत्तर
सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना के परीक्षा केंद्रों से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। पटना के कंकड़बाग इलाके में टीपीएस कॉलेज और बोरिंग रोड इलाके में एएन कॉलेज परीक्षा केंद्र के पास कुछ अभ्यर्थी पर्ची (चिट) बनाते दिखे। अभ्यर्थी अपने मोबाइल से देखकर एक पेपर पर सवालों के जवाब लिखते दिखे। पत्रकारों ने जब सवाल पूछने की कोशिश की वो अभ्यर्थी फरार हो गए। सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए बिहार पुलिस की कई टीम लगाई गई हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से किया गया था लेकिन यह तस्वीरें कई सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस मामले में बिहार पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।