BPSC Protest Live: पप्पू यादव के समर्थकों ने बिहार में किया चक्का जाम; महागठबंधन के नेता भी सड़क पर उतरे
{"_id":"677766d97d57d641f90057ee","slug":"bihar-pappu-yadav-announces-bihar-bandh-demonstration-on-railway-track-state-highway-prashant-kishor-bpsc-2025-01-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"BPSC Protest Live: पप्पू यादव के समर्थकों ने बिहार में किया चक्का जाम; महागठबंधन के नेता भी सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 03 Jan 2025 05:23 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 03 Jan 2025 05:23 PM IST
खास बातें
Bihar BPSC Candidates Protest Live News in Hindi : पटना, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सासाराम, सुपौल, किशनगंज, गया, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, समेत कई जिलों में पप्पू यादव के समर्थक प्रदर्शन किया। वहीं पटना में महागठबंधन के नेता भी सड़क पर उतर गये।
विज्ञापन
बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग लेकर प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:01 PM, 03-Jan-2025
सचिवालय हॉल्ट से इनकम टैक्स तक पैदल मार्च
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण चक्का जाम किया गया। हमलोग छात्रों के साथ हैं। बिहार लोक सेवा आयोग उनकी मांगों को गंभीरता से ले और परीक्षा रद्द करे। हमलोग सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे। जब तक घोटाला बंद नहीं होगा तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जायेंगे। कपिल सिब्बल से हमारी बात हुई है। पप्पू यादव नीट समेत छात्रों के कई मुद्दों पर अकेला लड़ता रहा। जब किसान, जाट और मीणा आंदोलन कई महीनों तक चल सकता है तो पेपरलीक कराने के लिए आंदोलन क्यों नहीं चल सकता है। मुख्य सचिव ने भी आश्वासन दिया है। प्रशांत किशोर के सवाल पर पप्पू यादव भड़क गये। कहा कि आप लोग किसका नाम ले रहे हैं। यह लोग इंसानियत के लिए खतरा है। यह लोग गैम्बलर है। सौदागर और डीलर है। जब कहीं जगह नहीं मिला तो यहां आ गया। वह भाजपा से मिला हुआ है। आपलोग मेरे सामने नटवरलाल और ठग का नाम मत लीजिए। बता दें कि पप्पू यादव शुक्रवार दोपहपर सचिवालय हाल्ट से इनकम टैक्स गोलंबर तक पैदल मार्च किया।

04:12 PM, 03-Jan-2025
गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन।
- फोटो : सोशल मीडिया।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आमरण अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन यानी शुक्रवार शाम तक जारी है। गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे प्रशांत किशोर ने बिहार के छात्रों के हित में अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर खुले आसमान के नीचे दिन-रात अनशन जारी रखा है। इस दौरान हजारों छात्र–छात्राएं और जन सुराज के नेता उनके समर्थन में धरने पर बैठे हैं। बीपीएससी अभ्यर्थियों सहित छात्र संगठन सरकार से री-एक्सम की मांग कर रहे हैं। छात्रों में पूरी तरह से जोश देखा जा रहा है और वे खुलकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
03:20 PM, 03-Jan-2025
पूर्वी चंपारण में भी विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी चंपारण में भी विरोध प्रदर्शन
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सांसद पप्पू यादव के समर्थक छात्र युवाशक्ति के कार्यकर्ताओ द्वारा बापूधाम रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस को रोककर प्रदर्शन किया गया। समर्थकों ने इस दौरान बिहार सरकार और बीपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पप्पू यादव के समर्थक पवन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार का कोई भी प्रतियोगी परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से नहीं हो पाता है। सभी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो जाना बिहार के छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात है। सरकार में बैठे अधिकारियों द्वारा बड़े-बड़े माफियाओं, नेताओ और पैसे वालो से मोटी रकम लेकर मेहनती और मेघावी छात्रों के हक और अधिकार को बेचा जाता है, जो बर्दाश्त योग्य नहीं है।

02:56 PM, 03-Jan-2025
जेपी गोलंबर पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
- फोटो : अमर उजाला
जेपी गोलंबर पर छात्रों संगठनों को समर्थन देने आये वामदल और कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि नीतीश सरकर न्याय करे। वह बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं कर सकती है। इसलिए जल्द से जल्द बीपीएससी की परीक्षा को रद्द करे और दुबारा परीक्षा ले। सरकार जब तक हमारी मांग नहीं मानेगी तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। इधर, प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहा पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वाटर कैनन को भी खड़ा कर दिया गया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है।
02:28 PM, 03-Jan-2025
पटना में प्रदर्शन करते छात्र संगठन के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
01:48 PM, 03-Jan-2025
मुजफ्फरपुर में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक।
- फोटो : सोशल मीडिया।
मुजफ्फरपुर में भी प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर में सांसद पप्पू यादव के समर्थक NH 28 के बीच सड़क पर बैठ गए। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा-बुझाकर एक लेन से हटाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इनका कहना है नीतीश सरकार जल्द ही परीक्षा को रद्द करायें।

12:58 PM, 03-Jan-2025
औरंगाबाद में प्रदर्शन करते पप्पू यादव के समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
सांसद पप्पू यादव द्वारा राज्य भर में एनएच-एसएच और रेल चक्का जाम करने के राज्यव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को औरंगाबाद में छात्र-युवा शक्ति के बैनर तले पप्पू समर्थक सड़क पर उतरे। समर्थकों ने एनएच-19 को कामा बिगहा के पास जाम कर दिया। इसके बाद सभी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होने 70वीं बीपीएससी की पुर्न परीक्षा की मांग की। उनके सड़क पर धरना पर बैठ जाने से एनएच पर वाहनों की जाम लग गई है।
12:38 PM, 03-Jan-2025
गया में भी विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
गया में भी विरोध प्रदर्शन, सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
गया में बीपीएससी छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव के समर्थक सड़कों पर उतर गये। समर्थकों ने सड़क जामकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम कर रहे पप्पू यादव के समर्थक राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि हमलोग बीपीएससी छात्रों के समर्थन में सड़क जाम कर रहे हैं। पप्पू यादव के नेतृत्व में राज्यव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। हमलोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे और रेल चक्का जाम करने का काम किया है। जिस तरह से बीपीएससी के छात्रों पर लाठी-डंडे बरसाए गए, हमलोग इसकी कड़ी निंदा करते हैं। सरकार छात्रों की मांगों को पूरा करें, बीपीएससी की दोबारा परीक्षा ली जाए, अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो और व्यापक आंदोलन किया जाएगा, साथ ही पूरे बिहार को बंद कराया जाएगा।

12:14 PM, 03-Jan-2025
पूर्णिया में प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया में भी सांसद पप्पू यादव के बिहार बंद का असर देखने को मिला। पप्पू यादव के समर्थक शुक्रवार को सड़क और रेल मार्ग पर उतरे और वाहनों और ट्रेनों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि पूर्णिया जंक्शन पर ट्रेन रोकने जा रहे समर्थकों को रेलवे पुलिस ने स्टेशन के बाहर ही रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए पहले से शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन की ओर फोर्स तैनात किया गया है।
11:26 AM, 03-Jan-2025
आरा में छात्रों ने किया बवाल
आरा में 70 वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग और अभ्यर्थियों पर हुई लाठीचार्ज के खिलाफ छात्र युवा शक्ति द्वारा आज एनएच- 30 को जाम कर दिया गया। पप्पू यादव की ओर से बुलाये गये बंद के समर्थन पर प्रदर्शनकारियों न जमकर हंगामा किया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। छात्र नेताओं के द्वारा मौके पर जमकर उग्र प्रदर्शन किया जा रहा हैं। युवा शक्ति नेता ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में अभ्यर्थी सुबह से ही नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मोड़ के पास पहुंचे और एनएच 30 पर आगजनी कर जाम कर दिया। इस दौरान सड़क जाम की वजह से आरा-सासाराम आरा-मोहनिया और आरा-पटना मुख्यमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाली छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें भी लग गई और इस रास्ते से गुजरने वाले यात्री भी काफी परेशान दिख रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन