Bihar Vidhan Sabha: सीएम नीतीश कुमार की कुर्सी पर राजद विधायक! हंगामे के साथ महागठबंधन विधायक क्या कर रहे?
{"_id":"6748072d4bdba80f1d076718","slug":"bihar-news-uproar-by-rjd-congress-cpi-ml-mlas-on-fourth-day-smart-meter-cag-report-nitish-kumar-bjp-2024-11-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha: सीएम नीतीश कुमार की कुर्सी पर राजद विधायक! हंगामे के साथ महागठबंधन विधायक क्या कर रहे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 28 Nov 2024 02:33 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:33 PM IST
खास बातें
Bihar News: बिहार विधानसभा के शीतकालीन पांच दिवसीय सत्र का चौथा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा, लेकिन सदन के इतिहास में संभवत: पहली बार किसी विपक्षी विधायक ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसन जमा लिया।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:22 PM, 28-Nov-2024
राजद विधायक ने पूछा मंत्री नितिन नवीन का हाल।
- फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने जब मंत्री दिलीप जायसवाल का हाल पूछा तो सियासी गलियारे इसके खूब चर्चे हुए। आज एक और तस्वीर दिखी। इसमें मंत्री नितिन नवीन से बातचीत करते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र देख रहे। दोनों नेता विधानसभा से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बातचीत हुई। दोनों ने एक दूसरे का हाल पूछा।
01:19 PM, 28-Nov-2024
तेजस्वी यादव भी सदन से निकले, कहा- यह जनता का मुद्दा
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में सक्रिय नजर आ रहे हैं। पिछले सत्र में उनकी गैरहाजिरी से महागठबंधन कमजोर नजर आ रहा था। इस बार वह नजर आ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण लोग बुरी तरह परेशान हैं। बगैर इस्तेमाल ही पैसा कट जा रहा है। कम खपत करने पर भी ज्यादा पैसा कट जा रहा है। कोई अपील का सिस्टम नहीं है। इसके कारण लोग ठगे और साजिश का शिकार महसूस कर रहे हैं। राजद जनता के इस मुद्दे पर सरकार से साफ-साफ बात करना चाह रहा है, लेकिन सत्तापक्ष अड़ियल रवैया अपनाते हुए इस मुद्दे पर कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
12:43 PM, 28-Nov-2024
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात
2005 के पहले बिहार की मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। वक्फ बिल को लेकर प्रदर्शन में शामिल रहीं राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार दोनों तरफ से मिले हुए हैं। दोनों पक्षों को भ्रमित रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वक्फ बिल पर चुप रहना यह बताता है कि वह इसका समर्थन कर रहे हैं। अगर समर्थन नहीं कर रहे होते तो वह जरूर कुछ ना कुछ बोलते।
12:35 PM, 28-Nov-2024
कार्रवाई की आवाज उठी तो सामने आए भाई वीरेंद्र ने क्या कहा
सदन में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले राजद विधायक भाई वीरेंद्र बुरी तरह फंसते नजर आए। सत्ता पक्ष ने उनके इस रवैये पर कार्रवाई की मांग तेज कर दी। कुछ देर के बाद भाई वीरेंद्र सामने आए और कहा कि उनकी मंशा मुख्यमंत्री की सीट पर बैठने की नहीं थी, बल्कि सदन को जगाने के लिए यह किया गया। भाई वीरेंद्र का कहना है कि सदन में नियम का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सदन में नियम के अनुसार बैठने की व्यवस्ताा नहीं की जाती है तो अब हम लोग मंत्री के सीट पर बैठेंगे।
12:28 PM, 28-Nov-2024
भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जा बैठे, भाजपा ने कहा- अमर्यादित
सदन में हंगामा का दौर जारी है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के चर्चित विधायक भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी पर जा बैठे। महागठबंधन विधायकों के हंगामे के बीच राजद नेता की इस करतूत पर सत्ताधारी विधायक भी हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन यह मामला आगे ही बढ़ता गया। भाजपा विधायकों ने इसे अमर्यादित, अशोभनीय और अक्षम्य करार देते हुए भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई की मांग की।
11:41 AM, 28-Nov-2024
Bihar Vidhan Sabha: बिहार सरकार जमीन सर्वे के नियमों में बदलाव करेगी
विधानसभा में जमीन सर्वे को लेकर विपक्ष के विधायकों ने प्रश्न किया। इसके बाद भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि राज्य में जमीन सर्वे को लेकर बिहार के लोगों को परेशान नहीं होने दी जाएगी। बिहार सरकार जमीन सर्वे के नियमों में बदलाव करेगी। सरकार सर्वे में कुल 13 तरह की छूट देने जा रही है। इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:26 AM, 28-Nov-2024
Bihar Vidhan Sabha: विपक्ष के लोग एक दो दिन बाद खंभा ही नोचेंगे
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश सरकार ने गरीबों को सब्सिडी पर गरीबों को बिजली देना शुरू किया। गरीबों ने आवाज उठाना बंद कर दिया तो विपक्ष का हवा निकल गई। पहले यह लोग सर्वे, स्मार्ट मीटर और बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे थे लेकिन नीतीश कुमार ने इनकी हवा लगा दी। अब विपक्ष के लोग एक दो दिन बाद खंभा ही नोचेंगे। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। विपक्ष के विधायकों में होश में नहीं है। राबड़ी देवी के मिथिला राज्य की मांग के सवाल पर कहा कि केवल मिथिला ही क्यों बिहार के हर गांव राज्य बना देना चाहिए।
11:08 AM, 28-Nov-2024