Bihar News LIVE : पशुपति पारस पहुंचे, भतीजे ने कहा- फैसला लेने में देर हुई; शिक्षा विभाग ने सभी वीसी को बुलाया
{"_id":"6610c17e78fbe8f9f9067805","slug":"bihar-news-school-time-change-due-to-weather-today-narendra-modi-bjp-news-lok-sabha-election-rjd-party-2024-04-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News LIVE : पशुपति पारस पहुंचे, भतीजे ने कहा- फैसला लेने में देर हुई; शिक्षा विभाग ने सभी वीसी को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 06 Apr 2024 05:42 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 06 Apr 2024 05:42 PM IST
खास बातें
मौसम विभाग ने पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, मुंगेर और खगड़िया समेत 24 जिलों में हीट वेब का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:25 PM, 06-Apr-2024
जमुई में तेजस्वी यादव ने एनडीए पर बोला हमला
लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जमुई पहुंचे जहां उन्होंने श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में महागठबंधन से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। तेजस्वी यादव को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार जमुई लोकसभा क्षेत्र के लिए महागठबंधन ने लोकल कैंडिडेट दिया है। अगर दूसरी तरफ देख तो एनडीए वाले लोग जमुई सीट को केवल प्रयोगशाला बनाकर रखा है। कभी इसको तो कभी उसको टिकट दे देगा, जो जमुई में टिकेगा ही नहीं।
04:29 PM, 06-Apr-2024
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अनियंत्रित सरकारी बस ने एक चार वर्षीय मासूम को रौंद दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बस लेकर मौके से भाग रहे चालक को आक्रोशित लोगों ने पकड़ लिया। फिर उसे बस से खींचकर बाहर निकाला और जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की। बस के अंदर बैठे यात्रियों को उतार दिया गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के मेंहदी हसन चौक का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
03:41 PM, 06-Apr-2024
हाजीपुर से चुनाव लड़ने की जिद में पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया, लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी और अंततः चिराग पासवान को हाजीपुर से टिकट मिल गया। इस तरह केन्द्रीय मंत्री का पद भी हाथ से गया और हाजीपुर भी, लेकिन अब पशुपति पारस सबकुछ भूलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीत दिलाने का एलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो बात बीत गई, वह बीत गई। सारे शिकवे शिकायत खत्म हो गये। हम एनडीए के साथ थे और साथ रहेंगे। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे और 40 सीटों पर जीत हासिल करके 400 के पार जायेंगे। इस मौके पर पारस को भतीजे प्रिंस राज ने कहा कि कुछ फैसला लेने में देर हो गई, वरना और ज्यादा प्रतिष्ठा के साथ हम आज खड़े होते।
02:57 PM, 06-Apr-2024
तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम के मैदान में शनिवार को आयोजित चुनावी सभा में तेजस्वी यादव को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। चिलचिलाती धूप के बावजूद सभा स्थल खचाखच भर गया। लोग टेंट के अलावा सड़कों और वाहनों पर चढ़कर खड़े थे। काफी संख्या में लोग सड़क किनारे पेड़ के छांव में भी बैठे थे। लेकिन जैसे ही तेजस्वी यादव का हेलीकाप्टर हवा में चक्कर लगाना शुरू किया वैसे ही समर्थकों का हुजूम मैदान की तरफ दौड़ पड़ा। थोड़ी देर के लिए भीड़ अनियंत्रित हो गयी। जिसे सभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
02:03 PM, 06-Apr-2024
मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हमलोग इंडी गठबंधन के प्रचार में निकले हैं। अतिपिछड़ा से पहचान बनी है। संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की किसी की नही सुनते हैं। देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। सीएम को जेल मे डाला जा रहा है। सिर्फ पांच किलो चावल ही देश का विकास बता रहे हैं।
12:43 PM, 06-Apr-2024
शिक्षा विभाग ने फिर बुलाई बैठक
शिक्षा विभाग ने बिहार के सात विश्वविद्यालय के कुलपतियों की फिर से बैठक बुलायी है। दो दिन बाद यानी आठ अप्रैल को शिक्षा विभाग ने बुलायी है। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दीपक कुमार सिंह ने राज्य के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, तिलकामांझी विवि , मगध विश्वविद्यालय, नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को लेटर भेजकर मीटिंग में आने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:49 AM, 06-Apr-2024
हैवानियत के बाद मासूम की निर्मम हत्या
पूर्णिया के रूपौली में सात साल की मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई। हैवानों ने पहले मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर आंख फोड़कर गला मरोड़ कर मार डाला। बच्ची का शव चपहरी गांव के बहियार में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही रूपौली थानेदार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करना शुरू कर दिया। रूपौली पुलिस द्वारा दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।
09:58 AM, 06-Apr-2024
समस्तीपुर में किशोर की लाश मिली
समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढठ्ठा गांव में शनिवार सुबह दो दिनों से लापता किशोर का शव गांव के ही हाई स्कूल की खिड़की में फंदे से लटकता मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक किशोर की पहचान गांव के शंभू महतो का पुत्र अनमोल कुमार 15 वर्ष के रूप में की गई है। वह इसी स्कूल में नवम वर्ग का छात्र था। घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढठ्ठा गांव में शनिवार सुबह दो दिनों से लापता किशोर का शव गांव के ही हाई स्कूल की खिड़की में फंदे से लटकता मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक किशोर की पहचान गांव के शंभू महतो का पुत्र अनमोल कुमार 15 वर्ष के रूप में की गई है। वह इसी स्कूल में नवम वर्ग का छात्र था। घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
09:18 AM, 06-Apr-2024
कल नवादा में पीएम मोदी की जनसभा
पीएम नरेंद्र मोदी सात अप्रैल यानी कल को नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। तीन दिन के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पीएम मोदी नवादा से भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे।
08:49 AM, 06-Apr-2024
Bihar News LIVE : पशुपति पारस पहुंचे, भतीजे ने कहा- फैसला लेने में देर हुई; शिक्षा विभाग ने सभी वीसी को बुलाया
बिहार में अप्रैल के पहले ही सप्ताह की गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, सासाराम, कैमूर, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, जमुई, मुंगेर और खगड़िया समेत 24 जिलों में हीट वेब का अलर्ट जारी किया है। वहीं गर्मी को लेकर बिहार आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा कि जरूरत महसूस होने पर थोड़े समय के लिए विद्याालयों को बंद किया जा सकता है।