फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BPSC Protest Live: प्रशांत किशोर बोले- जेल में जारी रहेगा अनशन, शर्तों पर बेल नहीं चाहिए; कोर्ट ने दी थी जमानत

Mon, 06 Jan 2025 04:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Jan 2025 04:02 PM IST
खास बातें

Prashant Kishor: पटना पुलिस ने सोमवार सुबह चार बजे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पीके बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करवा री-एग्जाम की मांग लेकर दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे थे। पटना जिला प्रशासन का कहना है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना देने के यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishor fast continues even after arrest: Patna Police, Hospital, Jansuraj, BPSC Protest
प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:54 PM, 06-Jan-2025
प्रशांत किशोर के समर्थकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट परिसर में उग्र हुए प्रशांत किशोर के समर्थक
पटना पुलिस जब प्रशांत किशोर को जेल ले जाने के लिए कोर्ट परिसर से निकल रही थी तो पीके के समर्थकों की भीड़ उमड़ गई। समर्थक नहीं चाह रहे थे कि पीके जेल जाएं। जेल भेजे जाने के बाद समर्थक उग्र हो गये। सैकड़ों समर्थक कोर्ट पसिसर में ही नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इतना ही नहीं कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ भी की। पुलिस को हालात को काबू करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। 
03:36 PM, 06-Jan-2025
कोर्ट परिसर में प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला
पीके बोले- बेल नहीं लूंगा और अनशन भी जारी रखूंगा
कोर्ट परिसर में अपने समर्थकों से बातचीत के दौरान कहा कि हमलोगों का आमरण अनशन जारी रहेगा। मैं जेल में रहूंगा, वहां भी अनशन जा रही है। आप लोग आंदोलन मत रोकना। आंदोलन रुकने से इनलोगों का मन बढ़ जाएगा। अब मैं बेल नहीं लूंगा और अनशन भी जारी रखूंगा।
विज्ञापन
03:01 PM, 06-Jan-2025
कोर्ट परिसर में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट परिसर में उमड़ी प्रशांत किशोर के समर्थकों की भीड़
प्रशांत किशोर कोर्ट से बाहर निकल ही रहे थे कि उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पीके के समर्थकों ने 'जय बिहार' का नारा लगाकर उत्साह दिखाया। वहीं प्रशांत किशोर ने हाथ हिलाकर सभी का अभिनंदन किया। 
02:24 PM, 06-Jan-2025
लालू की पार्टी के सांसद ने किया पीके की गिरफ्तारी का विरोध
ओवैसी की पार्टी के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने भी प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को आंदोलन करने का अधिकार है। पुलिस इस तरह किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार अपना काम कर रही और नेता अपना काम कर रहे हैं। प्रशासन विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है। 
01:58 PM, 06-Jan-2025
पीके बोले- जेल में भी जारी रहेगा आमरण अनशन
कोर्ट परिसर में प्रशांत किशोर ने कहा कि जेल हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा। मैं कंडीशनल बेल लेने से इनकार कर दिया है। युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अगर आवाज उठाना अगर गुनाह है तो मुझे जेल जाना मंजूर है। अब जेल में भी अनशन जारी रहेगा। 


 
01:33 PM, 06-Jan-2025
कोर्ट के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पीआर बॉन्ड भरने को तैयार नहीं प्रशांत किशोर
पटना सिविल कोर्ट के बाहर प्रशांत किशोर के समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। वह प्रशांत किशोर के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। इधर, प्रशांत किशोर के वकील भी उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पीके फिलहाल 25 हजार पीआर बॉन्ड भरने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि पीआर बॉन्ड भरने का मतलब है कि मैंने कानून के विरूद्ध काम किया है। तब पुलिस कभी भी धरना प्रदर्शन करने वाले को मुदालय बनाकर गिरफ्तार कर लेगी। बता दें कि पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर पर सरकारी काम में बाधा और बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने का आरोप लगाकर केस किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:12 PM, 06-Jan-2025
जानिए, पीके के वकील ने क्या कहा
प्रशांत किशोर के वकील शिवानंद गिरि ने कहा कि सिविल कोर्ट में प्रशांत किशोर के खिलाफ दो केसों में सुनवाई हुई। दो में उन्हें जमानत दे दी गई। वहीं प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने वाले केस में प्रशांत किशोर ने बेल लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कोर्ट में कहा है कि बिना किसी शर्त के बेल मिलता है तो मुझे स्वीकार है, अन्यथा मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं। पीके ने पीआर बॉन्ड भरने से भी मना कर दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता वाईवी गिरि भी पीके को समझाने में जुटे हैं। वहीं कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि अगर बॉन्ड नहीं भरेंगे तो जेल जाना होगा। 
01:05 PM, 06-Jan-2025
प्रशांत किशोर ने कहा- मैं शर्तों को नहीं मानूंगा
कोर्ट में प्रशांत किशोर ने कहा कि धरना प्रदर्शन करना तो हमारा मूल अधिकार है। सामाजिक कारणों के लिए हमलोग ऐसा कर सकते हैं। प्रशांत किशोर ने कोर्ट से कहा कि आप मुझे बेल दे दीजिए लेकिन शर्तों को नहीं मानूंगा। 25 हजार का निजी मुचलका भी नहीं भरूंगा। 
12:55 PM, 06-Jan-2025
प्रशांत किशोर ने कहा- मुझे कंडीशनल बेल नहीं चाहिए
पटना सिविल कोर्ट को प्रशांत किशोर को पेश किया गया। एसडीजेएम आरती उपाध्याय की कोर्ट ने उन्हें 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। इधर, प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे कंडीशनल बेल नहीं चाहिए। प्रशांत किशोर से कोर्ट ने कहा कि आगे से ऐसा प्रदर्शन नहीं करें।
 
12:31 PM, 06-Jan-2025
प्रशांत किशोर को लेकर सिविल कोर्ट पहुंची पटना पुलिस
पटना पुलिस जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पीरबहोर स्थित सिविल कोर्ट लेकर पहुंच चुकी है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इससे पहले पटना पुलिस ने फतुहा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उनका स्वास्थ्य जांच करवाया था। यहां डॉक्टरों ने पीके की हालत ठीक बताई। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed