Bihar News Live : पटना में मौर्या होटल के पीछे सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, ऊपरी तल्ले पर उठ रहीं लपटें
{"_id":"66568f884d1fbdee7b0e5455","slug":"bihar-news-live-yellow-alert-of-heat-wave-in-many-districts-of-bihar-heat-lok-sabha-elections-bjp-rjd-2024-05-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live : पटना में मौर्या होटल के पीछे सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, ऊपरी तल्ले पर उठ रहीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 29 May 2024 11:33 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 29 May 2024 11:33 PM IST
खास बातें
मौसम विभाग ने बक्सर, औरंगाबाद, गया, भभुआ और रोहतास में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, एवं नवादा में गर्म रात्रि रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
सूर्या अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से में आग से घंटों मची रही अफरातफरी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
लाइव अपडेट
09:13 PM, 29-May-2024
बिहार के 11 जिले भीषण उच्च लहर घोषित, औरंगाबाद सबसे गर्म
बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने 11 जिलों को भीषण उच्च लहर घोषित किया है। उन जिलों में गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, नवादा, राजगीर, अरवल और बिक्रमगंज है। इन जिलों में आज सबसे गर्म औरंगाबाद जिला रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार औरंगाबाद में 48.2 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य तापमान से 9.5 डिग्री अधिक था। इसके बाद गया का तापमान 47.4, नवादा 47.3, अरवल 47.1, भोजपुर 46.6, बिक्रमगंज 46.5, शेखपुरा 46.2 रहा।

08:08 PM, 29-May-2024
मौर्या होटल के पीछे सूर्य अपार्टमेंट मे लगी भीषण आग
पटना के मौर्या होटल के पीछे सूर्य अपार्टमेंट मे 9वें फ्लोर पर भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया है। लोगों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। फिलहाल लोग आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग ओमप्रकाश अग्रवाल के फ्लैट में लगी थी है।
अपार्टमेंट के सभी 55 फ्लैट खाली कराये गये
स्थानीय लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट में 55 फ्लैट थे। आग लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गये, फिर पुलिस भी पहुँच गई और तुरंत पूरे फ्लैट को खाली करवाया लिया गया। आग कैसे लगी, यह पता नहीं लेकिन कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया और सबकुछ जलाकर राख कर दिया। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की लगभग 15 से अधिक गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए मेघदूत हाइड्रोलिक और एक हाइड्रोलिक मशीन को भी मंगवाया गया। हाइड्रोलिक मशीनों और अन्य गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब साढ़े 3 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

11:13 AM, 29-May-2024
तीन-तीन चुनावी सभा करेंगे राजनाथ सिंह
सातवें चरण की सीटों पर एनडीए की ओर से पूरी तरह झोंक दी गई है। रक्षा मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह आज तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह काराकाट के गांधी मैदान, बक्सर के दिनारा बालदेव हाईस्कूल और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के बख्तियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

10:14 AM, 29-May-2024
लालू परिवार ने राहुल गांधी के मटन पार्टी किया
जनता दल यूनाईटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने राहुल गांधी और लालू परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए लालू परिवार के लिए मटन पार्टी किया। पालीगंज में मटन, मछली और लिट्टी खिलाया। अपने आप को कृष्णवंशी कहने वाले लालू और उनके परिवार के लोग दरअसल कृष्ण के नहीं कंस के वंशज हैं। तभी दूध-मक्खन छोङ मांस का सेवन करते और करवाते हैं।
08:20 AM, 29-May-2024
राजद उम्मीदवार सुधाकर सिंह के पक्ष में जनसभा करेंगे तेजस्वी यादव
कैमूर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवहलिया हाई स्कूल के मैदान में एक बजे राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी चुनावी सभा करेंगे। दोनों नेता राजद उम्मीदवार
सुधाकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा दृष्टिकोण को देखते हुए स्थल पर भारी संख्या पदाधिकारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
07:20 AM, 29-May-2024
Bihar News Live : पटना में मौर्या होटल के पीछे सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, ऊपरी तल्ले पर उठ रहीं लपटें
बिहार में गर्मी से लोग बेहाल हैं। पछुवा हवा ने पटना में दक्षिण बिहार के कई जिलों में झुलसा दिया। बिहार में पिछले 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया। अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 47.7 डिग्री और डेहरी में 47 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 12 जून 2012 को औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बक्सर, औरंगाबाद, गया, भभुआ और रोहतास में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, एवं नवादा में गर्म रात्रि रहने के आसार हैं।