फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News LIVE : तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले सीतामढ़ी में टूटा मंच, अफरातफरी मची; जानिए, चल क्या रहा

Tue, 20 Feb 2024 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 20 Feb 2024 05:14 PM IST
खास बातें

Bihar News : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी जन विश्वास यात्रा शुरू कर रहे हैं। अपराध को लेकर सत्ता पक्ष में भी गतिरोध है। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी सुगबुगाहट है।

विज्ञापन
Bihar News Live: Bihar Assembly session, Tejashwi Yadav's Jan Vishwas Yatra; Weather News, Bihar Crime News
बिहार न्यूज लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:11 PM, 20-Feb-2024
बेतिया में सड़क हादसा, युवक की मौत
बेतिया में पत्नी को बुलाने जा रहा एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। घटना जिले के बेतिया मैनाटाड़  मुख्य पथ स्थिति लौकरिया मंदिर के समीप की है। दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा महछी सुगर गांव निवासी बिजली मिस्त्री उदय कुमार महतो (30) के रूप में की गई है। 
04:36 PM, 20-Feb-2024
औरंगाबाद में हादसा, महिला की मौत
औरंगाबाद में महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने बाजार जा रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बेल-पौथु रोड में औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में चपरी गांव के पास मंगलवार को दोपहर बाद की है। मृतका की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के करसांव निवासी अमोद शर्मा की पत्नी किरण देवी के रुप में की गई है। 
विज्ञापन
03:47 PM, 20-Feb-2024
राजद विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया
विधानसभा में राजद और भाजपा विधायकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद राजद विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद सदन के वॉकआउट कर बाहर निकल गए। दरअसल, राजद विधायक बोलने के बाद भाजपा विधायक बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने महागठबंधन के विधायकों पर टिप्पणी की। इसके बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। विपक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दलितों का अपमान किया है उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
03:03 PM, 20-Feb-2024
मंच टूटने के बाद अफरातफरी मची। - फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी के पहुंचने से पहले टूटा मंच
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम के लिए बनाया गया मंच अचानक टूट गया। मंच टूटते ही अपराध अपनी मच गई। मंच पर मौजूद कुछ राजद कार्यकर्ता चोटिल हो गए। तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही हादसा हुआ। 
02:01 PM, 20-Feb-2024
पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में सड़क हादसे में एक इंटर के छात्र की मौत हो गई है। ठोकर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। इधर, इलाज के दौरान छात्र कि मौत हो गई। घटना जिले के बैरिया प्रखंड के बगही बुलिया गांव की है। मृतक की पहचान बगही बुलिया टोला गांव निवासी गोविंद कुमार 17 वर्षीय के रूप मे की गई है।
01:06 PM, 20-Feb-2024
समस्तीपुर में तेज गति से मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही कार पीछे से मालढोवा टेंपो को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। घटनास्थल पर टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। यह घटना बंगरा थाना क्षेत्र के रजबा लाईन होटल के पास की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:17 PM, 20-Feb-2024
तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा - फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुज्जफरपुर से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की। जैसे ही तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे राजद समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुजफ्फरपुर में राजद के विधायक पूर्व विधायक समेत कई वरीय नेता मौजूद हैं। सभी लोग तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।
11:07 AM, 20-Feb-2024
नियोजित शिक्षकों पर सदन में सवाल
नियोजित शिक्षकों को मातृत्व अवकाश देने की मांग विपक्ष के विधायकों ने की। इस पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ने कहा कि 730 दिन का मातृत्व से लेकर शिशु पालन अवकाश सरकारी कर्मियों को देय होता है। जो सरकारी शिक्षक हैं उन्हें यह लाभ मिलता है। नियोजित शिक्षक जैसे ही सरकारी शिक्षक हो जाएंगे, उनको भी यह लाभ मिल जाएगा। 
10:16 AM, 20-Feb-2024
विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव
पूर्व उपमुख्यमंत्री जन विश्ववा यात्रा के लिए मुजफ्फरपुर रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जनमत को अपने पैर की जूती समझते हैं। उनका कोई विजन नहीं है। जनता उन्हें इस बार जवाब देगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पिछले 25 वर्षों से हमारे खिलाफ जांच चल रही है। ईडी, सीबीआई, कुछ भी नया नहीं है। नीतीश कुमार की सच्चाई जनता जान चुकी है। आगामी चुनाव में जरूर जवाब देगी। 
09:15 AM, 20-Feb-2024
इम्तियाज अहमद करीमी बने बीपीएससी के अध्यक्ष
बिहार सरकार की ओर से इम्तियाज अहमद करीमी को बिहार लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 26 फरवरी को वह सेवानिवृत हो जाएंगे। इसके बाद प्रोफेसर दीप्ति कुमारी जो कि बिहार लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं, उनके अध्यक्ष पद सौंपा जा सकता है। बता दें कि 12 फरवरी को सीनियर आईएएस अधिकारी अतुल प्रसाद सेवानिवृत हो गए थे। तब से अध्यक्ष पद खाली हो गया था। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed