Bihar News LIVE: पीएम मोदी ने दी बिहार को सौगात, तेजस्वी का प्लान बदला; सक्षमता परीक्षा से क्रोध, कई जगह हादसे
{"_id":"65dc0238c43fc6c72e0846b8","slug":"bihar-news-hindi-accident-news-update-bihar-politics-cm-nitish-kumar-bihar-cabinet-tejashwi-yadav-yatra-2024-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News LIVE: पीएम मोदी ने दी बिहार को सौगात, तेजस्वी का प्लान बदला; सक्षमता परीक्षा से क्रोध, कई जगह हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 26 Feb 2024 05:19 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:19 PM IST
खास बातें
आज से सक्षमता परीक्षा शुरू हो रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसके लिए सारी तैयारी पहले ही कर चुकी है। तेजस्वी यादव आज सुपौल में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में कैमूर सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत को अत्यंत दुखद बताया।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:16 PM, 26-Feb-2024
मशहूर गजल गायक के निधन पर सीएम बोले- अपूरणीय क्षति हुई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्व. पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।

04:32 PM, 26-Feb-2024
10 अफसरों में से छह को एडीएम और चार को डीडीसी बनाया गया
बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन 10 अफसरों में से छह को एडीएम और चार को डीडीसी बनाया गया है। पूर्णिया के आपदा प्रबंधन में तैनात एडीएम राजेश्वरी पांडेय को कैमूर का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकरी बनाया गया है। वहीं चकिया के एसडीओ शंभू शरण पांडेय को सारण का एडीएम बनाया गया है। गया के सीनियर डिप्टी कलेक्कर आरती को खगड़िया का एडीएम बनाया गया है। मुजफ्फरपुर विभागीय संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर आपदा प्रबंधन का एडीएम बनाया गया है।

04:00 PM, 26-Feb-2024
8 करोड़ की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास।
- फोटो : अमर उजाला
राजद की महारैली पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने तीन मार्च को महागठबंधन की पटना में होने वाली रैली पर कहा कि हर पॉलीटिकल पार्टी स्वतंत्र है। रैली करने के लिए, प्रदर्शन करने के लिए, सभा करने के लिए, सम्मेलन करने के लिए यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। लेकिन रैली से कुछ नहीं मिलने वाला है। जब सरकार में थे और सरकार में रहकर जनता के बारे में कुछ नहीं सोचा, जनता के हित और उनकी रक्षा के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ अपने और अपने परिवार के हित के बारे सोचा। तो रैली से उनको कुछ हासिल होने वाला नहीं है। बिहार की जनता जानती है कि वह अपने परिवार तक सीमित है और लोगों की खिदमत करना नहीं चाहते हैं।

03:29 PM, 26-Feb-2024
समस्तीपुर में शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एनडीए के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
समस्तीपुर रोसरा रेल खंड के अंगार घाट स्टेशन के पास स्थित एलसी नंबर 27 सी पर अंडरपास का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से किया। वहीं समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न खंडों पर स्थित 19 रेलवे गुमटी पर फ्लाईओवर के साथ ही अंडर पास का शिलान्यास किया गया। इन रेलवे गुमटियों पर रोड पर ब्रिज और अंडरपास के बन जाने से रेलवे गुमती पर लगे जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। योजना आगामी 2 सालों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अंडरपास और फ्लाईओवर के अलावा समस्तीपुर रेल मंडल के लहेरियासराय, बापूधाम मोतिहारी, मधेपुरा, चकिया सिमरी बख्तियार समेत 9 रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के तहत कायाकल्प की शुरुआत की गई।
02:51 PM, 26-Feb-2024
बेगूसराय में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुती देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बरौनी जंक्शन का होगा आधुनिकीकरण, 398 करोड़ की राशि आवंटित
बेगूसराय के लिए भी आज का दिन खास दिन रहा। जिले के बरौनी जंक्शन के आधुनिकीकरण एवं बरौनी फ्लैग के समीप आरओबी का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। बरौनी स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 398 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। वहीं बरौनी फ्लैग में आरओबी के लिए लगभग 61 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत रेलवे के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय छात्रों ने भी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग खासे प्रभावित हुए।

02:30 PM, 26-Feb-2024
पीएम नरेंद्र मोदी ने आरओबी का शिलान्यास किया।
- फोटो : अमर उजाला
दरभंगा शहर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच आरओबी की बड़ी सौगात दी है। वहीं अमृत भारत योजना के तहत लहेरियासराय स्टेशन का अपग्रेड करने का आज वर्चुअल तरीके से शिलान्यास भी किया। यह आयोजन दरभंगा जिले लहेरियासराय स्टेशन पर किया गया था। इसमें दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित रेलवे अधिकारियों सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:08 PM, 26-Feb-2024
मोतिहारी में पीएम नरेंद्र मोदी को सुनते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में वर्चुअल तरीके से मोतिहारी के चांदमारी आरओबी, भितहा आरओबी, सुगौली में आरओबी समेत देश ने 554 रेलवे स्टेशन के अमृत भारत योजना के तहत 41 हजार करोड़ की लागत से होने वाले योजना का शिलान्यास किया। इसको लेकर मोतिहारी के बापू धाम रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
01:20 PM, 26-Feb-2024
तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में बदलाव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रोड शो कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। तेजस्वी यादव आज भागलपुर नहीं बल्कि कटिहार में रात्रि विश्राम करेंगे। भागलपुर में मंगलवार को वह रोड शो करेंगे। राजद की ओर से जानकारी दी गई है लंबी दूरी और लोगों की भीड़ के कारण रूट में बदलाव किया है। आज सीमांचल इलाके में रोड शो होगा।
12:43 PM, 26-Feb-2024
बेतिया में सड़क हादसा, युवक की मौत
बेतिया में मिठाई की दुकान पर मजदूरी करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना के परसौनी के हरपुर गांव एनएच 727 की है। वही मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के शनिचरी थाना के दोनोवार वृती टोला गांव निवासी भुटी मियां के पुत्र किताब मियां (18) के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है।

12:02 PM, 26-Feb-2024
जहानाबाद में ट्रेन की चपेट में आए पिता-पुत्र
जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पार कर रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। पटना-गया रेलखंड पर के पास लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि दोनों एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे लेकिन टेहटा स्टेशन के पास दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।