Bihar Lok Sabha Election Live: शाह बोले- पिछड़ों का विरोध करने वाली कांग्रेस की गोद में बैठ गए लालू-तेजस्वी
{"_id":"662484603f42f09470051c97","slug":"bihar-lok-sabha-election-live-updates-six-congress-candidates-announced-today-pm-modi-public-meeting-nda-2024-04-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Lok Sabha Election Live: शाह बोले- पिछड़ों का विरोध करने वाली कांग्रेस की गोद में बैठ गए लालू-तेजस्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 21 Apr 2024 02:33 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:33 PM IST
खास बातें
गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे हैं। कटिहार में वह एक बजे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:17 PM, 21-Apr-2024
राजद का इस बार भी नहीं खुलने वाला है खाता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हताशा में राजद-कांग्रेस के दोनों शहजादे अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए 150 सीट का आंकलन करने वाले राहुल को कांग्रेस के 15 पार करने का भी भरोसा नहीं है। अपनी अमेठी की परंपरागत सीट छोड़ कर केरल के वायनाड भागे राहुल गांधी चुनाव परिणामों को लेकर कितने हताश है, इसका अंदाजा उनके बयानों को सुनकर लगाया जा सकता है। पहले चरण में पूरे देश में 102 सीटों पर मतदान हो चुका है,मगर आजतक राहुल गांधी ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही है?

05:06 PM, 21-Apr-2024
एनडीए धर्म-राष्ट्र को मुद्दा बना रहा
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को बिहार के सुपौल लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से चर्चा में लोकसभा क्षेत्र के मुद्दे समझे गए। वहीं, अब नेताओं से चर्चा की जा रही है जहां वे बता रहे हैं कि वे किन-किन एजेंडे को लेकर मतदाताओं के बीच वोट मांगने जा रहे हैं।

03:47 PM, 21-Apr-2024
पप्पू यादव को इन पार्टियों ने दिया समर्थन
पूर्णिया लोकसभा सीट बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर किसी की नजर पूर्णिया लोकसभा सीट पर अटकी हुई है। रविवार को पूर्णिया के सियासी गलियारों में दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के निर्देश पर बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा का समर्थन मिला है। उक्त बात की जानकारी बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय भारती सहित अन्य ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी है।
02:27 PM, 21-Apr-2024
लालटेन और पंजा का साथ देने पर गरीबी मिलेगी
गृह मंत्री ने कहा कि कटिहार वालों लालू जी के लालटेन और कांग्रेस के पंजे के साथ जाएंगे तो दंगे, अत्याचार, गरीबी, भूख, बेरोजगारी मिलेगी। एनडीए के साथ आएंगे तो विकास मिलेगा। इसलिए हमारे भाई दुलाल चंद्र गोस्वामी जी को जिताकर मोदी जी का हाथ मजबूत करें। भारत माता और प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाकर गृह मंत्री अमित शाह ने अपना संबोधन खत्म किया।

लालू और कांग्रेस ने बिहार को क्या दिया
मैं लालू जी और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपकी सरकार थी लेकिन बिहार को क्या दिया। मोदी जी ने 10 साल में काफी कुछ दिया। मोदी ने कांग्रेस के दो लाख अस्सी हजार करोड़ के बदले नौ हजार 23 हजार करोड़ रुपया बिहार के विकास के लिए देने का काम किया। इसके अलावा चार लाख करोड़ सड़क और पुल के लिए, एक लाख करोड़ रेलवे के उत्थान के लिए देने का काम किया है। गृह मंत्री बिहार और सीमांचल में कई विकास योजनाओं का जिक्र किया।

02:22 PM, 21-Apr-2024
मोदी जी ने घर में घुसकर मारने का काम किया
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी कि आतंकी और नक्सली हमले लगातार होते थे। मोदी जी सरकार आई तो आतंकियों के घर में घुसकर मारने का काम किया। इंडी गठबंधन बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। नीतीश बाबू ने बिहार के घर-घर में बिजली पहुंचाई है। लेकिन, कांग्रेस और लालू प्रसाद फिर से पिछड़ों पर अत्याचार करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:20 PM, 21-Apr-2024
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू और कांग्रेस एक होकर एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आप लोगों को लालू-राबड़ी का शासन याद है न। दलित, गरीब, पिछड़ा सब पर अत्याचार हाेता था। जब एनडीए की सरकार आई तो सब पर अत्याचार खत्म हो गया। आज लालू यादव कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। इसी कांग्रेस ने पिछड़ा समाज का विरोध गया। आज लालू जी और उनके बैठे कांग्रेस की गोद में बैठ गए।
02:12 PM, 21-Apr-2024
कटिहार में चुनावी सभा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माता शीतला और मां बड़ी दुर्गा की पवित्र भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। जनता को तय करना है कि अगले पांच साल के लिए देश का प्रधानमंत्री कौन होगा? मैं जहां जहां जाता हूं लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। कटिहार वालों से पूछने आया हूं कि आप मोदी जी को पीएम बनाना चाहते हैं तो आप दुलाल चंद्र गोस्वामी को वोट दीजिए। मोदी परिवारवाद और जातिवाद से लड़ रहे हैं। तुष्टिकरण को समाप्त करने का काम मोदी जी ने किया। कांग्रेस और लालू जी कहते थे कि गरीबी हटाओ लेकिन गरीबी नहीं हटी। पिछले 10 साल में मोदी जी 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दिया। 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाने का काम किया।
02:02 PM, 21-Apr-2024
पटना साहिब सीट से इन्हें मिला टिकट
कांग्रेस ने पांच सीट पर उम्मीदवार तय कर दिया। महाराजगंज सीट पर अब तक उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को टिकट दिया गया है। वहीं बेतिया से मदन मोहन तिवारी, समस्तीपुर से बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी, सासराम से विश्वनाथ राम और मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का नाम पर मुहर लगी है। हालांकि, आलाकमान की ओर से अब तक फाइनल लिस्ट का एलान नहीं किया गया है।
12:44 PM, 21-Apr-2024
लालू यादव की बेटी ने सुंदर कांड की पंक्तियों को बदलकर क्या से क्या कर दिया!
रामचरितमानस की पंक्तियों पर पिछले साल तत्कालीन महागठबंधन सरकार में राष्ट्रीय जनता दल कोटे के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर लगातार आपत्तियां कर रहे थे। अब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी ने उसी रामचरितमानस की पंक्तियों का इस्तेमाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देने के लिए किया है। सारण लोकसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ उतरीं रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निजी हमले के लिए मानस के सुंदर कांड की पंक्तियों को बदल डाला है। उन्होंने पंक्तियां बदलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और पत्नी पर निशाना साधा है। रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट की इन पंक्तियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने लालू प्रसाद यादव को बहुत सारे बच्चे जन्म देने और पत्नी-बच्चों को कुर्सी सौंपने पर आपत्ति जताई थी।