फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Election Result 2024 Live: लालू की एक बेटी को जीत तो दूसरी को मिली हार; एनडीए 30 और इंडी गठबंधन 9 पर आगे

Tue, 04 Jun 2024 10:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Jun 2024 10:29 PM IST
खास बातें

Bihar Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates in Hindi : बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में हुई लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद आज मतगणना हो रही है। बिहार में पीएम मोदी की गारंटी चली या तेजस्वी यादव की नौकरी देने दावा पड़ा भारी?

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 Results Live Bihar Lok Sabha Chunav Bjp Congress Jdu Rjd Winning Seats
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:14 PM, 04-Jun-2024
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
Election Result: राजीव प्रताप रूड़ी ने रोहिणी आचार्य को हराकर बनाया हैट्रिक 
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने सारण लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक बनाया है। इस जीत पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि यह  जीत हमारी नहीं है बल्कि जनता की जीत है। देश में फिर से मोदी की सरकार बन रही है क्योंकि बहुमत हमलेगों के पास है। राजीव प्रताप रूड़ी को कुल 471752 वोट मिले, जबकि रोहिणी आचार्य को 458091 वोट मिले। इस तरह भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने रोहिणी आचार्य को 13661 वोट से हराया है।
08:39 PM, 04-Jun-2024
30 सीटों पर एनडीए को मिली जीत
बिहार के कई सीटों पर चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। वहीं कुछ सीटों पर मतगणना जारी है। आरा, पाटलिपुत्र, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद सीट पर भाजपा का करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय पप्पू यादव को जीत करीब 25 हजार वोट से जीत गए। लालू प्रसाद की बेटी और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी मीसा भारती, सुधाकर सिंह, समेत महागठबंधन के नौ प्रत्याशियों को जीत मिली है। अब तक 40 में 30 सीटों पर एनडीए, नौ सीटों पर इंडीगठबंधन और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई। 
विज्ञापन
07:53 PM, 04-Jun-2024
Bihar Election Result : विजय सिन्हा पहुंचे राज्यपाल से मिलने
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा अचाकन राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने राजपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। हालांकि इस मुलकात को उन्होंने औपचारिक बताया। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जीत के जनता को धन्यवाद देता हूं। नरेंद्र मोदी तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि कल एनडीए की बैठक है। उसकी संबंध में सीएम नीतीश कुमार से बातचीत हुई। 
07:17 PM, 04-Jun-2024
Begusarai Election Results : गिरिराज जीते, अंतर घटा
बेगूसराय लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने 85 हजार वोटों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के अवधेश राय को मात दी। पिछली बार गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कन्हैया कुमार को इसके मुकाबले भारी अंतर से हराया था।
06:44 PM, 04-Jun-2024
कटिहार, किशनगंज, सासाराम में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली
बिहार की 40 सीट में 30 सीट पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे। नौ सीट पर राजद प्रत्याशी आगे चल रहे। निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव की जीत हुई है। उन्होंने जदयू के संतोष कुशवाहा को हरा दिया। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसद की बेटी मीसा भारती ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता रामकृपाल यादव को हरा दिया। हालांकि उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य को हार का सामना करना पड़ा। राजीव प्रताप रुडी को इस सीट से जीत मिली है। वहीं कटिहार, किशनगंज, सासाराम में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है। 
06:22 PM, 04-Jun-2024
जदयू और भाजपा के पाले में 12-12 सीटे आती दिख रहीं
बिहार के 40 सीटों में कई सीटों पर परिणाम सामने आ चुके हैं। कई पर मतगणना अंतिम दौर में है। भाजपा के दिग्गज नेता आरके सिंह, रामकृपाल यादव को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 12 सीट भाजपा के पाले में आते दिख रही। वहीं जदयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा रहा था। पूर्णिया, किशनगंज, किशनगंज और जहानाबाद सीटों को छोड़कर 12 सीट जदयू के पाले में आते दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:47 PM, 04-Jun-2024
औरंगाबाद से राजद प्रत्याशी आगे, पूर्णिया से पप्पू यादव जीते
औरंगाबाद मतगणना के 41वें राउंड की अधिकारिक घोषणा हो गई है। इसमें राजद के अभय कुशवाहा, भाजपा के सुशील सिंह से 72777 मतों से आगे चल रहे हैं। अभय कुशवाहा को अबतक 380432 वोट और सुशील सिंह को 307655 वोट मिले हैं। वहीं पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव जीत चुके हैं। वह करीब 20 हजार वोट से संतोष कुशवाहा से आगे रहे। 
04:54 PM, 04-Jun-2024
पूर्णिया से पप्पू यादव आगे निकले
पूर्णिया सीट से पप्पू यादव, औरंगाबाद सीट से राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा, बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह, भागलपुर से जदयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल, बक्सर से राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह, जहानाबाद सीट से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव, खगड़िया से राजेश वर्मा, किशनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी मो. जावेद आगे चल रहे हैं। 
04:20 PM, 04-Jun-2024
काराकाट सीट से राजाराम सिंह जीते
काराकाट की सीट जीत दर्ज करने के बाद राजाराम सिंह ने कहा कि मैं यहां की जनता को धन्यवाद देता हूं। चुनाव सकारात्मक हुआ है। संविधान, लोकतंत्र और संविधान की जीत हुई। मोदी सरकार ने जनता तबाह हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जनता में रोष है। सबसे चर्चित सीट काराकाट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह ने निर्दलीय पवन सिंह से 72096 वोट से आगे रहे।  राजाराम सिंह को 249880 वोट मिले। वहीं पवन सिंह को 177782 वोट मिले हैं। 
04:15 PM, 04-Jun-2024
आरा से चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता आरके सिंह को माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने हरा दिया है। अब बिहार में 31 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। वहीं नौ सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। हाजीपुर सीट से चिराग पासवान की जीत तय मानी जा रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed