Bihar Lok Sabha Election Live: केंद्रीय मंत्री की सीट पर गोलीबारी, दो को बूथ पर गोली मारी; देखें, वोट प्रतिशत
{"_id":"665a6d1b09ffc01db3016088","slug":"bihar-lok-sabha-election-2024-phase-7-voting-live-date-booth-wise-bjp-congress-evm-machine-glitch-2024-06-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Lok Sabha Election Live: केंद्रीय मंत्री की सीट पर गोलीबारी, दो को बूथ पर गोली मारी; देखें, वोट प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 01 Jun 2024 07:04 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 01 Jun 2024 07:04 PM IST
खास बातें
Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting News: अंतिम चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटें हैं। कहीं सीएम नीतीश कुमार तो कहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की प्रतिष्ठा फंसी है। एक केंद्रीय मंत्री, तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, एक राज्यसभा सांसद के साथ भोजपुरी दिग्गज मैदान में हैं।
विज्ञापन
कैमूर में लोगों ने किया वोट बहिष्कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:03 PM, 01-Jun-2024
शाम छह बजे तक 50.56 प्रतिशत मतदान
बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिला निर्वाचन आयोग ने शाम छह बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मतदान पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर 56.91 प्रतिशत, सबसे कम पटनासाहिब पर 45 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं काराकाट में 53.44 प्रतिशत, आरा में 48.50 प्रतिशत, नालंदा में 46.50 प्रतिशत, सासाराम में 51 प्रतिशत, बक्सर में 53.70 प्रतिशत, जहानाबाद में 51.20 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 50.56 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगिआंव विधानसभा में 46 प्रतिशत मतदान हुआ।
06:27 PM, 01-Jun-2024
घायलों का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
आरा में लोकसभा चुनाव के दौरान पैगा गांव के 115 व 116 बूथ पर दो व्यक्ति को गोली मारी दी। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है। जख्मी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
05:45 PM, 01-Jun-2024
शाम पांच बजे तक बिहार में 48.86 प्रतिशत मतदान
बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिला निर्वाचन आयोग ने शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मतदान पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर 56.86 प्रतिशत, सबसे कम पटनासहिब पर 43.40 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं काराकाट में 49.16 प्रतिशत, आरा में 46.49 प्रतिशत, नालंदा में 45.19 प्रतिशत, सासाराम में 48.86 प्रतिशत, बक्सर में 52.29 प्रतिशत, जहानाबाद में 50.23 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 48.86 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगिआंव विधानसभा में 44.40 प्रतिशत मतदान हुआ।
04:11 PM, 01-Jun-2024
दोपहर तीन बजे तक 42.95 प्रतिशत मतदान
बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिला निर्वाचन आयोग ने दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मतदान पाटलीपुत्र लोकसभा सीट पर 49.89 प्रतिशत, सबसे कम पटनासहिब पर 36.22 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं काराकाट में 45.04 प्रतिशत, आरा में 40.98 प्रतिशत, नालंदा में 38.49 प्रतिशत, सासाराम में 44.80 प्रतिशत, बक्सर में 45.90 प्रतिशत, जहानाबाद में 43.46 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 42.95 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगिआंव विधानसभा में 38.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
02:45 PM, 01-Jun-2024
भाजपा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ की शिकायत
भाजपा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन वाला गमछा (पट्टा) गले में लपेट कर अपनी पार्टी राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन छाप को प्रदर्शित करते हुए मतदान केन्द्र के अंदर मतदान करने के लिए गये, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर राजद के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। इस वजह से मतदान प्रभावित हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और कार्रवाई किया जाए।
02:15 PM, 01-Jun-2024
बिहार में दोपहर एक बजे 35.65 प्रतिशत मतदान
बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिला निर्वाचन आयोग ने दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मतदान पाटलीपुत्र लोकसभा सीट पर 40.78 प्रतिशत, सबसे कम पटनासहिब पर 29.22 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं काराकाट में 39.53 प्रतिशत, आरा में 33.07 प्रतिशत, नालंदा में 32.94 प्रतिशत, सासाराम में 37.12 प्रतिशत, बक्सर में 37.79 प्रतिशत, जहानाबाद में 36.66 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 35.65 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगिआंव विधानसभा में 33.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 01-Jun-2024
जहानाबाद में लोगों ने किया वोट बहिष्कार।
- फोटो : अमर उजाला
जहानाबाद में वोट बहिष्कार
जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के जगदीशपुर एवं रतनी प्रखंड के सरैया गांव में वोट बहिष्कार किया गया है। लोगों का कहना है कि सड़क नहीं रहने के कारण हम लोग वोट बहिष्कार किये है। दरअसल, एसएससी मात्र 2 किलोमीटर दूरी होने के बावजूद पिछले 20 वर्षों से ना तो सड़क का निर्माण हो पाया है और ना ही चार सौ से ज्यादा वोट होने के बावजूद अभी तक गांव में मतदान केंद्र भी नहीं बनाया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हर चुनाव में गांव के सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाते थे।
जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के जगदीशपुर एवं रतनी प्रखंड के सरैया गांव में वोट बहिष्कार किया गया है। लोगों का कहना है कि सड़क नहीं रहने के कारण हम लोग वोट बहिष्कार किये है। दरअसल, एसएससी मात्र 2 किलोमीटर दूरी होने के बावजूद पिछले 20 वर्षों से ना तो सड़क का निर्माण हो पाया है और ना ही चार सौ से ज्यादा वोट होने के बावजूद अभी तक गांव में मतदान केंद्र भी नहीं बनाया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हर चुनाव में गांव के सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाते थे।
12:46 PM, 01-Jun-2024
CM नीतीश कुमार ने किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान किया। सुबह वह बख्तियारपुर पहुंचे। आम लोगों की तरह पंक्ति में खड़े होकर उन्होंने मतदान किया। इसके बाद सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।
11:49 AM, 01-Jun-2024
सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिला निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक मतदान काराकाट लोकसभा सीट पर 27.92 प्रतिशत, सबसे कम पटनासहिब पर 19.33 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं पाटलिपुत्र में 27.68 प्रतिशत, आरा में 21.19 प्रतिशत, नालंदा में 24.30 प्रतिशत, सासाराम में 22.09 प्रतिशत, बक्सर में 25.89 प्रतिशत, जहानाबाद में 27.09 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 24.25 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आगिआंव विधानसभा में 19 प्रतिशत मतदान हुआ।
10:55 AM, 01-Jun-2024
इस बूथ पर वोट बहिष्कार
जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के अतरी विधानसभा क्षेत्र के मोकमचक में मतदान केंद्र संख्या 124 पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। उनका कहना है कि इलाके में विकास नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधि उनके इलाके आते ही नहीं हैं। इसलिए हमलोगों में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है।
जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के अतरी विधानसभा क्षेत्र के मोकमचक में मतदान केंद्र संख्या 124 पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। उनका कहना है कि इलाके में विकास नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधि उनके इलाके आते ही नहीं हैं। इसलिए हमलोगों में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है।