फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Lok Sabha Election Live: बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर 55.45 प्रतिशत मतदान; पढ़िए, पूरी खबर

Sat, 25 May 2024 07:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 25 May 2024 07:43 PM IST
खास बातें

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting News: पश्चिम चंपारण आठ, पूर्वी चंपारण में 12, वाल्मीकिनगर में 10, शिवहर 12, गोपालगंज में 11 और सीवान में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुरक्षा को देखते हुए इन आठों सीटों पर कुल 60 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting Live 6th Charan Chunav on 8  Seats Paschim News  in Hindi
नाव से मतदान करने बूथ पर जाते दिखे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:20 PM, 25-May-2024
बिहार में छठे चरण की आठ सीटों पर मतदान का समापन हो गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास के अनुसार, अब तक सबसे अधिक पश्चिमी चंपारण में 59.75 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ बूथों पर वोट बहिष्कार के कारण गोपालगंज में 50.70 प्रतिशत मैदान हुआ। वहीं वैशाली में 58.50 प्रतिशत, शिवहर में 56.30 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 57.30 प्रतिशत, वाल्मीकिनगर 58.25 प्रतिशत, और महाराजगंज में 51.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। आठों सीटों पर कुल 55.45 प्रतिशत मतदान हुआ है।  
 
06:10 PM, 25-May-2024
शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : सोशल मीडिया
शाम पांच बजे तक बिहार में कुल 52.24 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग ने शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। अब तक सबसे अधिक वैशाली लोकसभा सीट पर 56.11 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम सीवान में 47.49 प्रतिशत मतदान हुआ। शिवहर में 54.37 प्रतिशत, पश्चिम चंपारण में 55.22 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 55.78 प्रतिशत, वाल्मीकिनगर 54.09 प्रतिशत, गोपालगंज में 46.77 प्रतिशत और महाराजगंज में 49.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी सीटों पर कुल 52.24 प्रतिशत मतदान हुआ है।  
विज्ञापन
04:50 PM, 25-May-2024
नाव से नदी पार कर मतदान करने पहुंचे मतदाता
पश्चिम चंपारण के बगहा में लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। नाव के सहारे नदी पार कर मतदाता बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। पिपरासी इलाके में बने मतदान केंद्र संख्या 193, 192, 194 पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदाताओं ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि हमारे इलाके का विकास हो। 
04:07 PM, 25-May-2024
नदी पार कर मतदान करने बूथ पर जाते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
लोग नदी पार कर बूथ पर पहुंचे
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज के बूथ नंबर 34 पर मतदान करने गए मतदाताओं की एक अनोखी तस्वीर सामने आए। यह लोग नदी पार कर बूथ पर पहुंचे। नदी पार करने के लिए इन्हें भैंसागाड़ी का सहारा लेना पड़ा। इनका कहना है कि इलाके में विकास नहीं हुआ है। इसलिए हमलोगों को इस तरह बूथ पर जाना पड़ रहा है। 
03:30 PM, 25-May-2024
दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : सोशल मीडिया।
दोपहर तीन बजे तक बिहार में कुल 45.21 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग ने दोहपर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। अब तक सबसे अधिक वैशाली लोकसभा सीट पर 48.94 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम महाराजगंज में 39.81% प्रतिशत मतदान हुआ। शिवहर में 48.19 प्रतिशत, पश्चिम चंपारण में 47.31 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 46.71 प्रतिशत, वाल्मीकिनगर 47.49 प्रतिशत, गोपालगंज में 41.51 प्रतिशत और सीवान में 39.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी सीटों पर कुल 45.21 प्रतिशत मतदान हुआ है।  
 
02:00 PM, 25-May-2024
दोेपहर एक बजे का मतदान प्रतिशत। - फोटो : सोशल मीडिया।
दोपहर एक बजे तक बिहार में कुल 36.48 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग ने दोहपर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। अब तक सबसे अधिक वैशाली लोकसभा सीट पर 40.48 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम सीवान में 31.59 प्रतिशत मतदान हुआ। शिवहर में 38.89 प्रतिशत, पश्चिम चंपारण में 37.75 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 37.57 प्रतिशत, वाल्मीकिनगर 36.64 प्रतिशत, गोपालगंज में 34.65 प्रतिशत और महाराजगंज 34.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी सीटों पर कुल 36.48प्रतिशत मतदान हुआ है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 PM, 25-May-2024
गोपालगंज में कई बूथों पर वोट बहिष्कार 
गोपालगंज में कई बूथों पर मतदाता वोट बहिष्कार कर रहे है।ग्रामीणों में कही रेलवे ढाला तो कही सड़क नहीं होने से नाराजगी है। वही वोटरों को मनाने में अधिकारी लगे हुए है। बतादे कि गोपालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। लेकिन बरौली विधानसभा के बूथ संख्या 223 नवादा चंदन टोला गांव और माझागढ़ प्रखंड के भटवालिया स्थित बूथ संख्या 51 पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया है। बरौली के भटवालिया और नवादा चंदन टोला में रेलवे क्रॉसिंग नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने वोट बाहिष्कार किया हैं।वही हथुआ विधानसभा के चैनपुर गांव में सड़क नही तो वोट नहीं के नारे लगाकर गग्रामीण वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसकी वजह से सुबह से इस गांव में बनाए गए बूथ पर एक भी वोटर मतदान करने नहीं पहुंचे हैं।
12:31 PM, 25-May-2024
मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग दंपती। - फोटो : अमर उजाला
सौ साल पार चुके दंपती पहुंचे मतदान करने
सौ साल पार कर चुके दंपती भी वोट डालने वैशाली के गोरौल पहुंचे। बैंड-बाजा के साथ लोग दंपती को लेकर मतदान करवाने पहुंचे। गांव में सबसे आगे आगे दंपती थे और पीछे-पीछे पूरे गांव के मतदाता चल रहे थे। बुजुर्ग जागी राम ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। 
11:42 AM, 25-May-2024
सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत। - फोटो : अमर उजाला
वैशाली लोकसभा सीट पर 23.67 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। अब तक सबसे अधिक वैशाली लोकसभा सीट पर 27.98 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम वाल्मीकिनगर में 20.11 मतदान हुआ। सीवान में 22.42 प्रतिशत, पश्चिम चंपारण में 21.80 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 22.50 प्रतिशत, गोपालगंज में 22.61 प्रतिशत, महाराजगंज 23.57 और शिवहर में 21.20 प्रतिशत   मतदान हुआ है। सभी सीटों पर कुल 23.67 प्रतिशत मतदान हुआ है।  
11:02 AM, 25-May-2024
मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार 
गोपालगंज के बरौली में लोगों ने वोट बहिष्कार कर दिया है। बरौली के बूथ संख्या 223 पर लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है। लोगों का कहना है कि इलाके में नहीं बनने से ग्रामीण नाराज हैं। अब तक एक भी मतदाता वोट देने नहीं पहुंचे हैं। वहीं मतदान केंद्र पर विधि व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पर्याप्त संख्या पर पुलिसबल तैनात कर दिए गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed