फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 2 February 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:52 PM, 02-Feb-2026

Bihar News: दो बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर, मौके पर दो युवक की मौत; एक महिला सहित तीन घायल

मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला, एक बच्चा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
10:42 PM, 02-Feb-2026

Bihar : बिहार बना देश का उभरता ऑटो हब, परिवहन विभाग के आंकड़ों ने चौंकाया; देश में 5वें स्थान पर पहुंचा राज्य

Bihar : बिहार देश का उभरता हुआ ऑटो हब बन गया है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिहार को देश में 5वां स्थान मिला है। सर्वेक्षण के अनुसार बिहार के लोग केवल घूमने-फिरने के लिए गाड़ियां नहीं खरीद रहे, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी आगे बढ़ रहे हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
10:20 PM, 02-Feb-2026

चर्चा में पकड़ुआ विवाह: युवक को इस बहाने ले गए ये लोग, फिर रात में पिस्टल की नोक पर करा दी जबरन शादी; वीडियो

बिहार के खगड़िया के परबत्ता में 28 वर्षीय मन्नयम कुमार को बंधक बनाकर रात में जबरदस्ती सात फेरे दिलवाए गए। पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया है। और पढ़ें
09:51 PM, 02-Feb-2026

Bihar: इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, कैंपस में मचा हड़कंप; आखिर क्या है वजह?

मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्टल की छात्रा खुशबू कुमारी (20) का शव फंदे से लटका मिला। घटना से कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। और पढ़ें
09:39 PM, 02-Feb-2026

Bihar : जेल के लिए आवंटित जमीन पर स्वास्थ्य विभाग ने बिना एनओसी शुरू कराया निर्माण, अधिवक्ताओं ने जताई आपत्ति

सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से सटी जमीन पर चल रहे 50 बेड के आपातकालीन भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कारा (जेल) के लिए आवंटित भूमि पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के निर्माण कराया जा रहा है। और पढ़ें
09:28 PM, 02-Feb-2026

Bihar News: फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा युवक, संदेह होने पर पूछताछ हुई तो खुली पोल; फिर क्या?

छपरा के सारण समाहरणालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंच गया। संदेह होने पर पूछताछ में उसने खुद को फर्जी बताया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:45 PM, 02-Feb-2026

Bihar News: घर के सामने पेशाब करने से टोका, तो नशेड़ी भतीजे ने चाचा को चाकू से गोदा; हालत नाजुक उपचार जारी

पूर्णिया के के.नगर थाना क्षेत्र में नशे की हालत में एक युवक ने मामूली विरोध पर अपने ही चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है, जबकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
08:08 PM, 02-Feb-2026

दोनों पक्षों की सहमति से बनी बात: मुंगेर का ये थाना बना मंडप, जानें क्या है एफआईआर से फेरे तक की अनोखी कहानी?

मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला पुलिस थाने तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की सहमति से थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया। यह अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। और पढ़ें
08:08 PM, 02-Feb-2026

Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत, जेल से आकर लेंगे विधायक पद की शपथ; कोर्ट ने दी अनुमति

Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव बाहुबली अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाने पर एनडीए पर खूब हमला किया था। अब विपक्ष एक बार फिर अनंत सिंह की चर्चा कर रहा है, क्यों कि वह जेल से आकर विधायक पद की शपथ लेंगे।   और पढ़ें
07:40 PM, 02-Feb-2026

Bihar News: परीक्षा ड्यूटी से नदारद अधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण, डीएम ने रोका वेतन; पहले ही दिन लापरवाही

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के पहले दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कड़ा एक्शन लिया। लापरवाह अधिकारी का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed