फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 24 November 2025
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:04 PM, 24-Nov-2025

बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले गए; कार्रवाई से भड़के लोग बोले- अनुशासन समिति फर्जी

Congress party : प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने अपने सात नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। वहीं इन नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति को ही फर्जी बताया है।  और पढ़ें
09:55 PM, 24-Nov-2025

Bihar News : शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने वाले मामले का पर्दाफाश, दो हथियार सप्लायर किए गए गिरफ्तार

सोनपुर के भरपुरा दियारा से दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे आठ वर्षों से अवैध हथियार सप्लाई कर रहे थे और पहलेजा में शिक्षक की हत्या में भी इन्हीं द्वारा बेचा गया हथियार इस्तेमाल हुआ था। और पढ़ें
विज्ञापन
08:01 PM, 24-Nov-2025

Bihar News: यहां हाथियों ने मचाया उत्पात, हमले से बच्चे की बांह टूटी; ग्रामीणों में दहशत वन विभाग अलर्ट

जमुई में भोजन की तलाश में भटके हाथियों का एक दल नावाडीह गांव होते हुए सोमवार को चकाई प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच गया। हाथियों की चिंघाड़ सुनते ही लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे। भगदड़ के दौरान एक मासूम बच्चा घायल हो गया। और पढ़ें
07:53 PM, 24-Nov-2025

Bihar News : बिहार में बनेगी सैटेलाइट सिटी, विभाग से मिली सहमति; अगले पांच वर्षों में होगा बिहार का विकास

Bihar Satellite City Project : बिहार के अलग-अलग जिलों को सैटेलाइट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में योजनाबद्ध विकास, जल निकासी, यातायात, और कचरा प्रबंधन जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। और पढ़ें
07:46 PM, 24-Nov-2025

Bihar Crime: पति ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Gopalganj Crime News: पूछताछ में आरोपी पति ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी सविता देवी (45) की हत्या कराने के लिए चार शूटरों को पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। और पढ़ें
07:27 PM, 24-Nov-2025

Bihar Election : बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने यादव; क्या होती है जिम्मेदारी, कब तक कार्यकाल?

Bihar Election 2025 : जदयू के सीनियर नेता नरेंद्र नारायण यादव को आज प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:08 PM, 24-Nov-2025

Bihar News: भूजल प्रदूषण की भयावह कीमत, मां के दूध तक पहुंचा यूरेनियम; कैंसर का भी खतरा चिंता में ये सब

आरा सदर अस्पताल के मैनेजर शशिकांत कुमार ने बताया कि गंगा के तटीय क्षेत्र में आर्सेनिक ज्यादा मात्रा पाया जाता है, इस वजह से इन क्षेत्रों में ऐसे मामले ज्यादा पाए जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण कृषि में खाद का इस्तेमाल करना बताया गया है। और पढ़ें
06:49 PM, 24-Nov-2025

Bihar News : केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में एसिड ब्लास्ट, चार सफाईकर्मी घायल; एक की हालत नाजुक

समस्तीपुर के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में कचरे के ढेर के पास रखी एसिड भरी बोतल में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में चार सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक की स्थिति नाजुक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
06:16 PM, 24-Nov-2025

Bihar News : भोजपुर में जदयू नेत्री पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज; हालत गंभीर

भोजपुर में अपराधी बेखौफ हैं। ताजा मामला जदयू नेत्री पर हमला करने का सामने आया है। वो बुरी तरह घायल हुई हैं। आरोपी के हमले की वजह से उनके शरीर पर घाव में पांच टांके लगे हैं। जानें किस पर संदेह है? और पढ़ें
06:12 PM, 24-Nov-2025

Bihar: पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, व्यवसायी की हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Triple murder : गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो देखा कि बाइक पर सवार अपराधी भाग रहे थे, लेकिन आज कहानी कुछ और ही होने वाली थी। भीड़ से घिरते देख अपराधियों की एक न चली और फिर जो हुआ उसे देखकर अब हर कोई हैरान है।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed