Bihar Budget 2025 Live: एससी-एसटी छात्रों और महिलाओं पर नीतीश कुमार सरकार मेहरबान; सम्राट की बजट घोषणाएं देखें
{"_id":"67c5332787804064860b7289","slug":"bihar-budget-2025-26-live-updates-nitish-government-big-announcement-fm-minister-samrat-choudhary-2025-03-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Budget 2025 Live: एससी-एसटी छात्रों और महिलाओं पर नीतीश कुमार सरकार मेहरबान; सम्राट की बजट घोषणाएं देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 03 Mar 2025 06:52 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:52 PM IST
खास बातें
Bihar Budget Session 2025 Live News in Hindi : इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव है और उससे पहले यह राज्य सरकार का अंतिम बजट है। पिछले साल राज्य के वित्त मंत्री बनाए गए भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद सम्राट चौधरी अपना यह दूसरा बजट पेश किया। इस बार सरकार का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर रहा।
विज्ञापन
बिहार का बजट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:46 PM, 03-Mar-2025
358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं है
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्त्तमान में राज्य के 534 प्रखंडों में से 358 प्रखंडों में अंगीभूत व राजकीय डिग्री कॉलेज नहीं हैं। इन प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से एक-एक डिग्री महाविद्यालय (सरकारी/निजी) की स्थापना सुनिश्चित की जायेगी। वर्ग 01 से 10 तक के सामान्य श्रेणी के छात्रों (अल्पसंख्यक सहित) की छात्रवृति दर को दोगुना किया जायेगा। निजी क्षेत्र के सहयोग से राज्य में नए निजी मेडिकल कॉलेज संचालित किये जायेगे।
03:25 PM, 03-Mar-2025
बिहार का बजट आकार 3,16,895.02 करोड़ रुपये है
वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार राज्य का बजट आकार 3,16,895.02 करोड़ रुपये है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट आकार 2,78,725.72 करोड़ रुपये से 38,169.30 करोड़ रुपये अधिक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में वार्षिक स्कीम का बजट अनुमान 1,16,750 करोड़ रुपये है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान 1,00,000 करोड़ रुपये से 16,750 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन
02:51 PM, 03-Mar-2025
इस वित्तीय वर्ष बजट में 8 हजार 831 करोड़ रुपये राजस्व बजट के लिए
वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्व बचत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बचत आठ हजार 831 करोड़ रुपए रखा गया है। जो वित्त वर्ष 2024-25 से 38 हजार 169 करोड़ रुपए अधिक है। इस वित्तीय वर्ष में राजस्व 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपया अनुमानित है। पिछले वित्तीय वर्ष से यह 34 हजार करोड़ रुपया अधिक है। पंचायती राज निकाय के लिए 4012 करोड़ रुपए प्रस्तावित है नगर निकाय के लिए 2160 करोड़ रुपया प्रस्तावित है।
02:38 PM, 03-Mar-2025
अगले तीन महीने में उड़ेंगे पूर्णिया से हवाई जहाज
विधानसभा में बजट पेश करने हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट का काम पूरा होने वाला है। अगले तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ने लगेंगे। इसके अलावा तीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (रक्सौल, राजगीर और सुलतानगंज) के बारे में भी वित्त मंत्री ने बात की।
02:30 PM, 03-Mar-2025
महिलाओं ने लिए सीएम नीतीश ने कई काम किए
बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप की राशि एक हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है। नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई काम किए हैं। राज्य के प्रमुख शहरों में पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इसमें यात्री, चालक और कंडक्टर भी महिला ही होगी। राज्य के प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं ही होंगी।
02:22 PM, 03-Mar-2025
इन क्षेत्रों में इतना खर्च करेगी सरकार
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2025 और 2026 में शिक्षा पर 60 हजार 954 करोड़, स्वास्थ्य पर 20 हजार 335, ग्रामीण विकास पर 16 हजार 193, ऊर्जा के लिए 13 हजार 483 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। अब सरकार पर अरहर और मूंग को इसके अंतर्गत लाएगी। पटना में महिला हाट की स्थापना की जाएगी। सभी पंचायतों में कन्या विवाह मंडप की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:16 PM, 03-Mar-2025
केंद्र के साथ मिलकर हो रहा विकास, इनपर फोकस
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य का विकास किया जा रहा है। बिहार को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार। इस बार 54 हजार 575 करोड़ रुपये की मदद मिलने का अनुमान है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने तेजी से विकास किया। राज्य में स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सुधार किया है। राजस्व बचत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बचत 8 हजार 831 करोड़ रुपये रखा गया है। यह वित्त वर्ष 2024-25 से 38 हजार 169 करोड़ रुपये अधिक है।
02:04 PM, 03-Mar-2025
वित्त मंत्री ने 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश कर दिया है। यह बजट पिछले बार की बजट से 38 हजार करोड़ से अधिक है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर है।
02:00 PM, 03-Mar-2025
बजट पेश करने सदन पहुंचे सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
01:36 PM, 03-Mar-2025
बजट पेश करने से पहले पूजा करते दिखे सम्राट
बिहार बजट पेश करने के पहले सम्राट चौधरी ने भगवान से लिया आशीर्वाद। मंदिर में बजट की प्रति रख कर की पूजा। उन्होंने लाल बैग दिखाकर बताया कि वह बजट पेश करने जा रहे हैं