क्या आपकी भी जीभ पर दिख रहे हैं धब्बे? संभल जाइए, हो सकती है बड़ी बीमारी
अगर आपको अपनी जीभ बाहर निकालने में या घुमाने में तकलीफ होती है, तो अपको इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। हम कहें कि आपकी जीभ में सुन्नता कैंसर के कारण है तो आप क्या करेंगे? जी, आपने बिल्कुल सही सुना अपकी जीभ में संवेदनहीनता का कारण कैंसर हो सकता है।
कैंसर एक बेहद ही कष्टदायक बीमारी है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन जीभ जैसे अंग में कैंसर होना, यह तो सुनने में ही भयानक लगता है। पूरी जिंदगी जीभ के कैंसर के साथ गुजारना बेहद मुश्किल है। जीभ के कैंसर के लक्षण बहुत ही सामान्य होते हैं। जिस कारण कई बार हमें इस बीमारी का पता ही नहीं चलता है।
मानव जीभ दो भागों में बटी हुई है। एक ऊपरी भाग जिसका प्रयोग हम बोलने में करते है, उसे ओरल जीभ कहते हैं। जबकि निचले भाग को बेस जीभ कहते हैं। कैंसर के जीवाणू किसी भी भाग में पैदा हो सकते हैं। ओरल भाग जोकि आसानी से देखा जा सकता है। इस भाग में हुए कैंसर को मुह का कैंसर भी कहते हैं। बेस भाग जो हमारे जबड़ों के पास होता है। इस भाग में हुए कैंसर को ओरोफारयनगेल कैंसर कहते हैं।
जानें क्या है कैंसर के लक्षण
जीभ में होने वाले इस कैंसर के प्रमुख लक्षण
जीभ पर धब्बे होना-
इस प्रकार के कैंसर में जीभ पर लाल और सफेद धब्बे नजर आते हैं। यह धब्बे जीभ पर कहीं भी हो सकते हैं। समय के साथ यह धब्बे बड़े और कठोर होते जाते हैं।
धब्बों से खून निकलना-
इन धब्बों से अक्सर खून निकलते रहते हैं। यदि धब्बों पर दबाव पड़ता है तो उस स्थिति में इनसे आसानी से खून निकलने लगता है। इन पर दबाव खाना खाने, चबाने या पानी पीने के दौरान भी पड़ सकता है। असल में यह धब्बे बहुत ही हल्के होते है जिस कारण थोड़ा भी दबाव पड़ने पर इनके खून निकलने लगता है। इस प्रकार बिना कारण जीभ से खून निकलने का मतलब है, आप में जीभ के कैंसर के लक्षण हैं।
जीभ में दर्द-
अगर आपको कुछ चबाने या खाने में जीभ में दर्द महसूस होता है, तो यह भी जीभ के कैंसर का लक्षण है।
मुंह में छाले होना-
यदि आपके जीभ में लगातार छाले हो रहे हैं और वह ठीक होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस स्थिति में यह छाले भी जीभ के कैंसर का लक्षण हो सकते हैं।
जबड़ों में दर्द होना, जीभ और मुह में कड़ापन आना, आवज में बदलाव होना, जीभ का कठोर होना, जीभ हिलाने में तकलिफ होना, बदबू आना आदि भी जीभ के कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। कुछ लोगों ने जीभ के कैंसर के दौरान कानों में दर्द होने की भी शिकायत की है। जीभ का कैंसर बहुत ही पीड़ादायक होता है। इससे पहले की स्थिति और भी बुरी हो आपको इसका इलाज कराना चाहिए। जिससे जल्द ही स्थिति में सुधार हो सके।