फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   if you are doing yoga for the first time then keep this things in mind

यदि पहली बार करने जा रहे हैं योग तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल 

Tue, 06 Apr 2021 08:59 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 06 Apr 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
if you are doing yoga for the first time then keep this things in mind
कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें - फोटो : shilpa shetty instagram

आजकल योग करना ट्रेंड बन गया है और ट्रेंड बने भी क्यों न आखिर योग करने से इतने लाभ जो पहुंचते हैं। पहले योग करने के लिए लोग प्रशिक्षकों पर निर्भर होते थे लेकिन आजकल लोग आसानी से यू ट्यूब और ऑनलाइन वीडियो देखकर भी योग करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में यदि आप पहली बार योग करने जा रहे हैं तो जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि आप योग का सही फायदा उठा सकें। आइए जानते हैं पहली बार योग करते समय इन बातों का जरूर रखें ख्याल। 

विज्ञापन

श्वास का रखें ख्याल
श्वास की योग में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर आप पहली बार योग करने जा रहे हैं वो भी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन के बिना तब आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आसन करते समय कभी भी मुंह से श्वास न लें। आसन करते समय श्वास पर जरूर ध्यान दें। 

विज्ञापन

तुलना न करें
योग करते समय खुद की तुलना कभी भी किसी वीडियो के प्रशिक्षक से न करें क्योंकि आपका और उनका स्तर और तैयारी बहुत अलग है। धीरे-धीरे अभ्यास करते रहें। योग के साथ-साथ प्राणायाम और ध्यान भी करें ताकि आपका खुद पर नियंत्रण बनने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाली पेट हो योग
योग करने के लिए बहुत जरूरी है कि आपका पेट खाली रहे। अगर सुबह यदि आपको समय नहीं मिलता है तो इस बात का ध्यान रखें कि  योग और भोजन के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर हो। योग करने के बाद भी अचानक खाना खाने नहीं बैठें। थोड़ा समय अवश्य लें। 

तंग कपड़े न पहनें
बयोग करते समय एकदम आरामदायक कपड़े पहनें। तंग कपड़े पहनने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन की समस्या के साथ ही कपड़े फटने का भी डर होता है और आप अपना ध्यान पूरी तरह से योग पर भी नहीं दे पाते हैं। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed