अब सर्दी कुछ भी कहे जिंदगी चलती रहनी चाहिए, बदल लें अपनी आदतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का बदलाव यूं तो हमेशा खुशनुमा ही होता है, मगर कुछ लोगों के लिए यह बदलाव परेशानी का सबब बन जाता है। सर्दी के साथ तालमेल न बैठा पाने की वजह से वे बेचैन रहते हैं। अब सर्दी कुछ भी कहे, अपनी जिंदगी तो चलती रहनी चाहिए, वह भी खुशियों के साथ...
दिन छोटे, रातें लंबी। सूरज की रोशनी का कोई भरोसा नहीं। सर्द हवाओं के बीच, कभी दिन में अंधेरा, तो कभी रोशनी...। मौसम की इस आंखमिचौली का सबसे ज्यादा असर मन पर होता है। मौसम के साथ तालमेल न बैठा पाने की वजह से जिंदगी में एक अजीब-सी बोरियत भी महसूस होने लगती है। ऐसा हर साल होता है और लगता है कि गर्मी का मौसम ही ठीक था। कम-से-कम बाहर की एक्टिविटीज तो होती थीं।
पढ़ें: दातुन के ये 5 फायदे सुन ब्रश यूज करना यकीनन भूल जाएंगे आप
माना सर्दी सताती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि हम इस मौसम को एन्जॉय न कर पाएं। मौसम के अनुरूप ढलकर हर किसी को एक सेहतमंद रूटीन बनाना चाहिए। सर्दी की जो चीजें आपको परेशानी करती हैं, उसे कुछ नए ढंग से जीने की कोशिश करें। सर्दी से बचने के लिए सेहत से संबंधित अच्छी आदतों को बनाए रखें।
बदलें अपनी आदतें
सर्दी की लंबी रातें, दिन का धुंधलापन और ठंड की वजह से कई बार मन उदास और सुस्त-सा हो जाता है। ऐसा लगता है, मानो कुछ नया हो ही नहीं रहा है। कुछ लोग तो बस यही इंतजार करते हैं कि कब सर्दी खत्म हो और जिंदगी आसान हो। माना सर्दी परेशान करती है, मगर ऐसा नहीं है कि आप किसी अन्य मौसम में परेशान नहीं होती हैं।
शिकायत तो हर मौसम से होती है, तो क्या इससे मौसम का क्रम बदल जाएगा। अच्छा तो यह होगा कि मौसम के हिसाब से हम जीना सीख लें। बोरियत को कम करने के लिए, इस सर्दी कुछ मिनटों के लिए नियमित ध्यान करें। रोजाना सुबह की गई मेडिटेशन से आप पूरे दिन खुश रह सकती हैं। योग आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखता है और अन्य बीमारियों से भी बचाता है। योग विशेषज्ञ भी मानते हैं कि जो लोग नियमित रूप से सर्दियों में योग करते हैं, उन्हें किसी भी काम को करने में आलस नहीं आता।
सर्दियों में अक्सर लोगों को ठंड, एलर्जी और संक्रमण की वजह से खांसी-जुकाम की समस्या होने लगती है। लेकिन नियमित योग करने वाले लोग इससे बचे रहते हैं। रोजाना योग करने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है, जिससे बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है।
योग के अलावा आप खुद को रचनात्मक गतिविधियों से भी जोड़ सकती हैं। विशेषकर घरेलू महिलाएं। रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर आप व्यस्त रहेंगी और मन को भी अच्छा महसूस होगा। पहले महिलाएं सर्दियों में स्वेटर बुनती थीं, क्राफ्ट मेकिंग का काम करती थीं। इन सबका उद्देश्य कहीं-न-कहीं खुद को व्यस्त रखना ही था। इस दौरान कुकिंग से भी बहुत कुछ नया किया जा सकता है। सर्दियों की खास रेसिपीज बनाकर आप अपने को खुश रख सकती हैं।
ट्राई करें नेचुरल विंटर वार्मर
पीठ दर्द, जोड़ में दर्द और शरीर में अकड़न रहना, सर्दियों की आम समस्या हैं। ठंड बढ़ने की वजह से यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए शरीर को प्राकृतिक तरीके से गर्म रखने की कोशिश करें। इसके लिए सुबह की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करें। यह आपको वॉर्मअप कर मौसमी बीमारियों से बचाता है।
यदि आपको अपने कार्यस्थल पर लंबे समय तक बैठने की आवश्यकता होती है, तो बीच-बीच में गर्दन और कंधे को स्ट्रेच करते रहें। घर वापस आने पर 5-7 मिनट के लिए कोई सूक्ष्म योग करें। यह शरीर को वॉर्मअप ही नहीं करता, बल्कि इसको करके आप रिलैक्स भी महसूस करेंगी।
इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव से कोल्ड और गले से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर बेशक दवाइयां लें, पर साथ ही मेडिटेशन भी करें, क्योंकि यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और आपको शीतकालीन बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।
10 मिनट ध्यान में बैठें
सर्दी के दौरान सुस्ती बढ़ जाती है। इन दिनों हर समय आलस महसूस होता है। यह काम न करने का कोई बहाना नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक है, जो अक्सर सर्दियों के दौरान होता ही है? इसलिए अपने आप को सक्रिय रखने के लिए कम-से-कम 10 मिनट का ध्यान, खासकर जब आप सुस्त महसूस कर रही हों, अवश्य करें।
यह एनर्जी को रिस्टार करने का बेहतर तरीका है। इससे आप आलस को भी दूर कर सकती हैं। यदि इस मौसम में आपको हल्कापन महसूस हो रहा है या तनाव महसूस कर रही हैं, तो अपने काम पर अधिक फोकस करने के लिए योग करें। मस्तिष्क की कार्यकुशलता बढ़ाने और तेज दिमाग पाने के लिए सर्दियों में योग करना अच्छा माना गया है।
बनाएं खुद का फूड कैलेंडर
अपने आपको स्वस्थ और फिट रखने के लिए खाने के तरीके पर गौर करना भी जरूरी है। जंक फूड की बजाय सर्दियों में हेल्दी फूड खाने पर ध्यान दें। अगर बाहर खाएं, तो सफाई का पूरा ध्यान रखें। बासी खाना, फल और सब्जियों से परहेज करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
अगर दिन के समय, कुछ अस्वस्थ महसूस कर रही हैं, तो विटामिन्स से भरपूर खाद्य पदार्थ लें, जैसे कि ताजे फल और हरी सब्जियां। इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है। सर्दियों में गैस की समस्या भी आम बात है, इसलिए इन दिनों गैस की अधिकता वाली चीजों से परहेज करें, जैसे पत्तागोभी, फूल गोभी आदि।