फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Benefits of doing Kukkutasana

शरीर में स्फूर्ति और संतुलन बनाए रखता है कुक्कुटासन

Wed, 19 Sep 2018 10:19 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Benefits of doing Kukkutasana
yoga
बांह, कंधे, कोहनियां, छाती, फेफड़े आदि मजबूत हों, तभी शरीर में संतुलन स्थापित होता है। कुक्कुटासन इसमें उपयोगी है। इस आसन से मूलाधार-चक्र सक्रिय हो जाता है, जिससे थकावट दूर होती है, पाचन शक्ति बेहतर होती है और पेट तथा नितम्बों की चर्बी कम होती है।
विज्ञापन


इस आसन में शरीर की आकृति मुर्गे जैसी हो जाती है।इस आसन को करने के लिए सबसे पहले बैठकर अपने दाएं पैर को बायीं जंघा पर और बाएं पैर को दायीं जंघा पर रखें। अब दोनों हथेलियों को पैरों के बीच से ले जाकर जमीन पर टिका दें और पूरे शरीर का भार उस पर डालते हुए शरीर को जमीन से ऊपर उठाएं। इस अवस्था में लगभग आधे मिनट तक रहें, फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। 4-5 बार करें। यह हाई बीपी और हृदय रोगियों के लिए वर्जित है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed