फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of virbhadrasana in hindi

जांघों के मोटापे को कम करने के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास

Wed, 31 Mar 2021 12:36 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 31 Mar 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
advantages of virbhadrasana in hindi
वीरभद्रासन - फोटो : Social Media

वीरभद्रासन को वॉरियर पोज भी कहा जाता है। यह आसन हाथों, कंधों, जांघों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है, साथ ही इन स्थानों पर जमा अतिरिक्त वसा को भी अलग करता है। इस आसन के अभ्यास से शरीर को ताकत और स्फूर्ति मिलती है। आइए जानते हैं वीरभद्रासन करने का सही तरीका एवं इससे होने वाले फायदों के बारे में। 

विज्ञापन

वीरभद्रासन करने का तरीका-

वीरभद्रासन करने के लिए पैरों को तीन-चार फुट की दूरी पर फैला कर सीधे खड़े हो जाएँ। दाहिनी एड़ी बाएँ पैर के सीध में रखें। अब दोनों हाथों को कंधो तक ऊपर उठाएं, हथेलियां आसमान की तरफ खुली हुई होना चाहिए । लंबी गहरी साँस छोड़ते हुए दाहिने घुटने को मोड़ें। देखें कि दाहिना घुटना एवं दाहिना टखना एक सीध में है या नहीं। घुटना टखने से आगे नहीं होना चाहिए। सिर को घुमाकर अपनी दाहिनी ओर देखें। आसन में ऐसे ही बने रहकर हाथों को थोड़ा और खीचें। सांस लेते वक्त शरीर को ऊपर की ओर खींचे।

विज्ञापन

वीरभद्रासन करने के लाभ-

-आसन के नियमित अभ्यास से कमर को मजबूती मिलती है।
-जांघों के मोटापे को कम करने में सहायता मिलती है। 
-शरीर को लचीला बनाने के साथ ही उसमें संतुलन भी बढ़ाता है। 
-दिनभर बैठकर कार्य करने वालों को अवश्य करना चाहिए, फायदै पहुंचता है। 
-कंधों के दर्द से छुटकारा। 
-दिमाग में साहस एवं शांति की वृद्धि करता है।

सावधानियां-

-गर्भवती महिलाएं चिकित्सक के परामर्श से ही इस आसन का अभ्यास करें। 
-अगर आप रीढ़ की हड्डी से जुड़ी किसी समस्या से पीड़ित हैं, तब तो आपको बड़ी सावधानि से आसन का अभ्यास करना होगा।
 -उच्च रक्तचाप वाले मरीज भूल से भी यह आसन न करें।
-दस्त की समस्या में भी आसन का अभ्यास ठीक नहीं है। 
-अगर आपको घुटनों में दर्द है तो किसी सहारे से आसन का अभ्यास करें।

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed