फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of vajrasana in hindi

गर्मियों में अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाएगा इस आसन का नियमित अभ्यास 

Sun, 21 Mar 2021 08:23 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 21 Mar 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
advantages of vajrasana in hindi
वज्रासन - फोटो : Pixabay

जहांं सारे आसन भोजन से पूर्व किए जाते हैं वहां वज्रासन एकमात्र आसन है जो कि भोजन के बाद में किया जाता है। वज्रासन का अभ्यास कोई भी कर सकता है। यह सभी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है, साथ ही पेट की अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाता है। जहां अन्य आसनों को सिर्फ 30 सेकंड से 1 मिनट तक किया जाता है, वहीं वज्रासन को आधा घंटा से एक घंटा तक भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं वज्रासन के अन्य फायदे एवं इसे करने का सही तरीका। 

विज्ञापन

वज्रासन करने का तरीका- 

वज्रासन करना बेहद आसान है। इसे करने के लिए सबसे पहले घुटने के बल बैठ जाए। थोड़ा पीछे की ओर खिसकें और कूल्हों को एड़ी पर रखकर बैठें। सिर को सीधा रखें ओर और हाथों को अपने घुटनों पर रखें। शरीर को झुकाकर न रखें। अब अपनी आँखें बंद करें और साँस लेने और साँस छोड़ने पर ध्यान केंद्रित करें। शुरुआती दिनों में 5 - 10 मिनट के लिए आसन का नियमित रूप से अभ्यास करें और बाद में धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 20 - 30 मिनट तक करें।

विज्ञापन

वज्रासन करने के लाभ-

-गर्भवती महिलाओं में प्रसव पीड़ा को कम करने में मदद करता है और मासिक धर्म की समस्याओं से भी निजात दिलाता है। 

-वज्रासन का नियमित अभ्यास पाचन में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को खत्म करता है।

-पीठ को मजबूत बनाने के साथ ही निचले हिस्से में होने वाले दर्द में भी राहत देता है।

-रोज वज्रासन करके आसानी से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है इसलिए वजन कम करने के लिए इसका अभ्यास करते रहें। 

ये लोग न करें वज्रासन-

-जिन लोगों की घुटने की सर्जरी हुई है, वे लोग इस आसन को न करें। 

-रीढ़ की हड्डी से परेशान लोग इसे न करें।

-आंतों के अल्सर और हर्निया से पीड़ित लोग वज्रासन बिल्कुल न करें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed