फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of shavasana in hindi

उच्च रक्तचाप की समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास 

Thu, 01 Apr 2021 08:50 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 01 Apr 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
advantages of shavasana in hindi
शवासन - फोटो : Social Media

योगासनों में शवासन को सबसे आसान माना जाता है। इस आसन को शवासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसको करने पर शरीर की मुद्रा किसी मरे हुए शरीर के समान दिखाई पड़ती है। शवासन शारीरिक और मानसिक, दोनों ही सेहत के लिए बहुत अच्छा है। योगाभ्यास करते वक्त शवासन का अभ्यास सबसे अंत में किया जाता है ताकि ये शरीर को आराम की स्थिति में रखकर मस्तिष्क को शांति पहुंचा सके। आइए जानते हैं शवासन करने का तरीका एवं इससे होने वाले लाभ।

विज्ञापन

शवासन करने का तरीका-
शवासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को आराम से शरीर से एक फुट की दुरी पर रखें। पैरों के बीच में भी थोड़ी दूरी रखें। अपनी उंगलियों तथा हथेली को आसमान की दिशा में रखें। बाकी शरीर को आराम की मुद्रा में रखें। आंखों को बंद करें और धीरे-धीरे सांस लें और धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस मुद्रा में दो मिनट तक एक जैसे बने रहें। 

विज्ञापन

शवासन करने के लाभ-

-शवासन तनाव को घटाने में अहम भूमिका निभाता है।

-यह शारीरिक और मानसिक, दोनों ही प्रकार की थकावट को दूर करने में लाभकारी है।

 -उच्च रक्तचाप के मरीजों को नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करना चाहिए।

-ह्रदय रोगियों के लिए भी शवासन बहुत फायदेमंद है।

-बेचैनी की समस्या को दूर करने में भी शवासन अहम भूमिका निभाता है।

सावधानियां-
शवासन को करने के लिए कोई सावधानियां नहीं हैं। सभी इस आसन का अभ्यास आसानी से कर सकते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह आसन बहुत अच्छा है और अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को भी इसका अभ्यास करते रहने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed