फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of balasana in hindi

आध्यात्मिक चेतना के विकास के लिए नियमित रूप से करें इस आसन का अभ्यास

Tue, 23 Mar 2021 08:37 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 23 Mar 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
advantages of balasana in hindi
बालासन को शिशुआसन भी कहा जाता है - फोटो : pixa

बालासन को शिशुआसन भी कहा जाता है। इसको करने पर वैसी ही मुद्रा बनती है जैसी एक शिशु जब आराम करता है, तब बनती है। यह सबसे आसान आसनों में से एक है और कितनी भी थकान क्यों न हो इसके अभ्यास से खुद-ब-खुद मिट जाती है। इस आसन का अभ्यास आध्यात्मिक चेतना को विकसित करने के लिए भी किया जाता है। दिखने और करने में आसान आसन होने के बावजूद इससे होने वाले लाभ वाकई अद्भुत है। अगली स्लाइड्स से जानिए बालासन को करने का सही तरीका और इससे होने वाले लाभ। 

विज्ञापन

बालासन करने का तरीका-
सबसे पहले अपनी एड़ियों पर बैठ जाएँ, कूल्हों पर एड़ी को रखें, आगे की ओर झुकें और माथे को जमीन पर लगाएं। हाथों को शरीर के दोनों ओर से आगे की ओर बढ़ाते हुए सिर के आगे की ओर जमीन पर रखें, हथेली आकाश की ओर (अगर ये आरामदायक ना हो तो आप एक हथेली के ऊपर दूसरी हथेली को रखकर माथे को आराम से रखें। शरीर का वजन अन्य किसी अंग पर देने की बजाय जांघ पर देकर शरीर को आराम की स्थिति में रखें। इस स्थिति में आराम से पांच से दस मिनट तक बने रहिए।

विज्ञापन

बालासन के लाभ-

-बालासन करने से दिमाग शांत होता है तथा गुस्से भी कम होता है। 

-शरीर के अंदरूनी अंगों में लचीलापन आता है।

-कमर,कंधे, गर्दन, पीठ, जोड़ों के दर्द तथा मांसपेशियों के दर्द में इस आसन को करने से लाभ मिलता है।

-दिमाग का तनाव दूर करके शांति देता है। 

-आध्यात्मिक चेतना के विकास में भी यह आसन बेहद लाभकारी है। 

- मासिक धर्म के दौरान होने वाले कमर और पेट दर्द में इस आसन के अभ्यास से राहत मिलती है। 

सावधानियां-

-यदि पीठ या घुटने में दर्द हो तो आसन को न करें।

-पेट दर्द या दस्त में भी इसका अभ्यास न करें।

-गर्भवती महिलाएं आसन का बिना किसी प्रशिक्षक के अभ्यास न करें। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed