फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Book Day 2019: 'किताबी कीड़ों' जान लें आखिर क्यों मनाया जाता है पुस्तक दिवस

Tue, 23 Apr 2019 01:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 23 Apr 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
world book day 2019 know about interesting history importance theme

आज यानी 23 अप्रैल को हर साल विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है । किताब पढ़ने के शौकीन हैं तो आपके लिए ये दिन खास जरूर होगा। यूं तो पढ़ने का कोई दिन नहीं होता लेकिन इस दिन के पीछे एक खास महत्त्व और इतिहास है। जो आपको जरूर जानना चाहिए। 

world book day 2019 know about interesting history importance theme

दुनिया कितनी भी आधुनिक तकनीक से भर जाए लेकिन किताब हाथ में लेकर पढ़ने का अलग ही आनंद है। UNESCO ने 23 अप्रैल 1995 को विश्व पुस्तक दिवस (World Book Day) की शुरुआत की थी। 1923 में प्रसिद्ध राइटर मीगुयेल डी सरवेन्टीस (Miguel de Cervantes) को सम्मान देते समय ये घोषणा की गयी थी कि मीगुयेल (Miguel de Cervantes) की याद में वर्ल्ड बुक डे (World Book Day) मनाया जाएगा। उनका देहांत 23 अप्रैल को हुआ था, जिसके बाद इसी दिन वर्ल्ड बुक डे मनाया जाने लगा। स्पेनिश लेखक मीगुयेल डी सरवेन्टीस महान लेखकों में से एक थे। 

 

world book day 2019 know about interesting history importance theme
पुस्तक दिवस का महत्त्व 
23 अप्रैल को मीगुयेल डी सरवेन्टीस के अलावा 'साहित्य सम्राट' लेखक विलियम शेक्सपियर की भी मृत्यु हुई थी। माना जाता है कि मीगुयेल डी सरवेन्टीस और विलियम शेक्सपियर का देहांत एक ही दिन 23 अप्रैल 1616 में हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
world book day 2019 know about interesting history importance theme
विश्व पुस्तक दिवस 2019 की थीम 
इस वर्ष पुष्तक दिवस का विषय, साहित्य और स्वदेशी भाषाओं को बढ़ाने और संरक्षित करने पर विशेष ध्यान देने के साथ पढ़ने के लिए केंद्रित है। संयुक्त राष्ट्र का उल्लेख है कि, ‘ज्ञान के एक मार्गदर्शक के रूप में, किताबें विभिन्न संस्कृतियों, पहचानों और भाषाओं के माध्यम से अपनी विशिष्टताओं को प्रकट करते हुए कहानी और लोगों को एक साथ लाती हैं। इस विषय पर ध्यान पूरी तरह से अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय उत्सव मानाने पर केंद्रित है।इस वर्ष, शारजाह को एक वर्ष के लिए विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में चुना गया है। "पढ़िए, आप शारजाह में हैं" के नारे के साथ, कार्यक्रम 5 विषयों पर केंद्रित है, समावेशिता, पढ़ना, विरासत, प्रकाशन और बच्चे।
विज्ञापन
world book day 2019 know about interesting history importance theme
पुस्तक दिवस का उद्देश्य
वर्ल्ड बुक डे के दिन UNESCO के अलावा प्रकाशकों, किताब विक्रेताओं और लाइब्रेरी का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य संस्थान एक साल के लिए वर्ल्ड बुक कैपिटल का चुनाव करते हैं। 2020 में मलेशिया के कुआलालंपुर को इसकी राजधानी बनाया जाएगा। वर्ल्ड बुक डे के जरिए यूनेस्को रचनात्मकता, विविधता और ज्ञान पर सब के अधिकार के मकसद को बढ़ावा देना चाहता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed